Movie prime

सरसों की सरकारी खरीद बंद होने पर बबाल | सरसों के बाजार की हर खबर | आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

Mustard teji Mandi report

1. हैफैड ने रोकी सरकारी खरीद

2. आज बढ़ सकती है सरसों की आवक

3. सरसों तेल में तेजी

सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट :- किसान साथियो सरसों का भाव थोड़ा सम्भल ही रहा था कि सरकारी खरीद को लेकर एक बुरी ख़बर आ रही है। खबर है कि हरियाणा में हैफैड ने सरसों की MSP पर हो रही सरकारी खरीद को बंद कर दिया है। इस खबर के बाद हरियाणा के किसानों में रोष भर गया है और एक दो जगह पर किसानों ने हाईवे जाम भी किया है। अब इस खबर का सरसों के भाव पर कितना असर हो सकता है यह आज के बाजार में दिख जाएगा। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के भाव को प्रभावित करने वाली सभी ख़बरों को कवर करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
कुछ दिनों से चल रही पिटाई के कारण सरसों के भाव काफी नीचे आ गए हैं। अत्यंत नीचे के भाव पर बिकवाली कमजोर होने से घरेलू बाजार में सोमवार को सरसों के भाव में सुधार देखने को मिला है । जयपुर में कंडीशन 42% की सरसों के भाव 75 रुपये तेज होकर दाम 5,175 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि भरतपुर में लेबर डे की छुट्टी होने कारण अवकाश रहा लेकिन खबरों के अनुसार वहाँ भी 20-30 रुपये की तेजी ही देखने को मिली है। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव जो कि 4850 तक पिट गए थे वहाँ से उठकर अब 5000 तक बोले जाने लगे हैं। रेवाड़ी मंडी में भी सरसों के भाव में सुधार हुआ और अंतिम भाव 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किया गया है। लेबर डे का अवकाश रहने के कारण ज्यादातर मंडियां बंद रहीं जिसके कारण सरसों की आवक मात्र 2.5 लाख बोरियों की हुई। जाने क्या मिल रहे हैं आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 01 may 2023

प्लांटों पर क्या रहे भाव
सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव 5650 के स्तर पर चल रहे जबकि गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के भाव ₹5100 प्रति क्विंटल तक बोले गए हैं आगरा में बीपी और शारदा प्लांट पर सरसों के भाव क्रमश है 5400 और ₹5350 रिपोर्ट किए गए हैं।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 4700 रुपये प्रति क्विंटल, किशनगढ़ मंडी में सरसों का रेट 4850, बारां मंडी में सरसों का रेट 4950, आदमपुर मंडी में आज सरसों का भाव 4720 लैब 41.9, सिरसा मंडी में सरसों का रेट 4511, सिवानी मंडी में सरसों का रेट 4900 बरवाला मंडी में सरसों का भाव 4750, हिंडौन मंडी में सरसों का भाव 4971 लैब 42 हिसार मंडी में सरसों का भाव 4800 अशोकनगर मंडी में सरसों का रेट 4650 कोटा मंडी में सरसों का भाव 4900 ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 4700 अलवर मंडी में सरसों का रेट 5000 पोरसा मंडी में सरसों का रेट 4575 अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 4604 मंडी में सरसों का भाव 4750 छतरपुर मंडी में सरसों का रेट 4600 महोबा मंडी में सरसों का भाव 4500 मुरैना मंडी में सरसों का रेट 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किया गया है। इस हफ्ते कैसे रहेगा सरसों का बाजार | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

क्या कहते हैं जानकार

व्यापारियों के अनुसार जहां नीचे दाम पर तेल मिलों की खरीद बढ़ी खरीद बढ़ी है, वहीं स्टॉकिस्टों की बिकवाली भी इन भावों में कमजोर हुई। हालांकि उत्पादक राज्यों में खराब मौसम का असर भी आज सरसों की दैनिक आवकों पर पड़ा है। जानकारों के अनुसार सरसों की कीमतों में तेजी, मंदी काफी हद तक आयातित खाद्वय तेलों की कीमतों पर भी निर्भर करेगी। ऐसे में इसके भाव में हल्का सुधार तो और भी आ सकता है लेकिन अभी बड़ी तेजी के आसार नहीं है।

विदेशी बाजारों से क्या है खबर
पाम तेल के सबसे बड़े उत्पादक देश इंडोनेशिया में नीतियों में बदलाव की उम्मीद है। उधर ब्राजील में सोयाबीन का बंपर उत्पादन होने का अनुमान है। हालांकि अर्जेंटीना में सोयाबीन के उत्पादन अनुमान में कमी आशंका है। शिकागों में सोया तेल जुलाई वायदा अनुबंध में भाव 0.39 फीसदी कमजोर हुए। सार्वजनिक अवकाश के कारण मलेशियाई पाम तेल वायदा बंद रहा। अप्रैल महीने में मलेशिया के पाम तेल निर्यात में कमी देखने को मिली है जीरा बना सोना | जीरा की तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों तेल में तेजी
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को 22-22 तेज होकर भाव क्रमश - 983 रुपये और 973 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। इस दौरान सरसों खल के दाम 20 रुपये बढ़कर 2445 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

सरसों में अब आगे क्या
किसान साथियों इस रिपोर्ट में हमने सरसों की बाजार की लगभग हर खबर को कवर कर लिया है।इन खबरों को जानने के बाद आप यह अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं कि सरसों के भाव की दिशा दशा क्या रहने वाली है । सरसों उत्पादक राज्यों में खराब मौसम रहने के कारण सरसों की आवक में लगातार कमी देखने को मिल रही है। जैसे ही मौसम खुलेगा सरसों की आवक फिर से सात या आठ लाख बोरी के आसपास रहने का अनुमान है। बढ़ती आवक का सरसों के भाव पर फिर से दबाव बनने का खतरा बना हुआ है। अगर विदेशी बाजार में खाद्य तेलों में बड़ी गिरावट नहीं होती है और सरसों की आवक बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती हैं तो ही यह भाव में सुधार का सिलसिला बना रह सकता है। फंडामेंटल को देखें तो सरसों में जहां से आगे बड़ी मंदी के आसार भी ना के बराबर है। व्यापार अपने विवेक से ही करें। आम खाना पड़ सकता है महंगा जाने क्या है वजह

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।