Movie prime

अखिर कब बनेगी ग्वार में तेजी | देखें ग्वार की सबसे सटीक रिपोर्ट

अखिर कब बनेगी ग्वार में तेजी | देखें ग्वार की सबसे सटीक रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वार जा पायेगा 6000 के पार
किसान साथियो कई दिनों से ग्वार के किसान  ग्वार सीड और ग्वार गम में चल रही उठापटक से असमंजस में हैं। ग्वार के व्यापारी बाजार की वर्तमान स्थितियों से काफी निराश ही हुए हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि लंबे समय से हाजिर मंडियों में ग्वार सीड का भाव 5500 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 5750 के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह ग्वार गम का बाजार भी 11500 से लेकर 12700 तक के दायरे में घूम रहा है। कई दिनों से ग्वार के बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है सभी जानकार ग्वार में तेजी बता रहे हैं लेकिन ग्वार में तेजी अभी तक नहीं बन पायी है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

आप की जानकारी के लिए बता दे महीने भर पहले ग्वार सीड का भाव ₹ 6000 से उपर जाता हुआ दिखाई दिया था । कुछ मंडियों में यह 6200 रुपए भी बोला गया था। ग्वार गम का कारोबार भी 13500 के आसपास पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से बाज़ारो में गिरावट आ गयी है। इससे ग्वार गम और ग्वार सीड के कारोबारियों के साथ-साथ किसानों में भी निराशा बढ़ी है । जैसलमेर से ग्वार  के विशेष जानकार श्री कन्हैया लाल चांडक ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कहा है कि वायदा बाजार का अपना अलग ही खेल चल रहा है। हाजिर बाजार में डिमांड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मार्च वायदा से 400 प्लस में गुजरात का कारोबार हुआ है। उन्होंने कहा कि फरवरी में सरकार द्वारा 3 प्रतिशत सब्सिडी देने की योजना के चलते लगभग 15 दिनों तक लोडिंग नहीं हुई है। इसके बावजूद भी फरवरी का निर्यात 30 से 32 हजार टन से कम नहीं होगा। हर महीने की औसत निर्यात इतनी ही आ रही है और इसे निरंतर बनाए रखने के लिए बड़ी मात्रा में ग्वार सीड की जरूरत पड़ेगी। सुबह को मन्दी शाम को तेज | सरसों के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

जानकारों के अनुमान के अनुसार 30 से 32 हजार टन ग्वार गम बनाने के लिए दस लाख बोरी की आवश्यकता होती है। जबकि दैनिक आवक इन दिनों 13 से साढ़े 13 हजार बोरी हो रही है। महीने के हिसाब से देखें तो यह 4 लाख बोरी के आसपास बैठ रही है। ऐसे में ग्वार और ग्वार गम के भविष्य को लेकर तालबद्ध होने की आवश्यकता नहीं है। श्री चांडक ने कहा कि लगभग डेढ़ महीने में 5500-5600 के वर्तमान स्तर से बढ़कर ग्वार सीड 6000 के स्तर को पार कर सकता है और 11500 से ग्वार गम 2500 से 12700 तक जा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें विदेशी बाजारों का क्या मिल रहे संकेत | क्या रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट