Movie prime

बासमती निकालने का सही समय आ गया है? तेजी मंदी रिपोर्ट

basmati rice

बासमती धान और चावल के ताजा भाव | Basmati Rice Rate Today | Teji Mandi Report

किसान साथियो इस बार सीजन के शुरुआत से ही चावल मिलों में बासमती धान की सभी वैरायटी की कमी बन जाने से मीलों में तैयार माल की कमी चल रही है। बड़ी बड़ी ब्रांड कंपनियां 20 नवंबर तक डिलीवरी के माल का सौदा चुकी हैं। यही कारण है कि सीजन में ही घटने की बजाय बासमती का भाव बढ़ता ही जा रहा है। तेजी का माहौल लगातार बना हुआ है। किसान साथियो इस रिपोर्ट में हम बासमती के बाजार की हर हलचल को आपके सामने रखेंगे WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो जैसा कि हमने अपनी पहले की रिपोर्टों में बताया है कि इस बार बासमती धान की रोपाई यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश सभी धान वाले उत्पादक राज्यों में बढ़ी थी। ऐसा लग रहा था जैसे बम्पर उत्पादन होगा लेकिन गत अक्टूबर में बरसात होने से यूपी-उत्तरांचल एवं हरियाणा, पंजाब के कुछ क्षेत्रों में धान को काफी नुकसान हुआ है। खास तौर पर इसका बड़ा असर यह हुआ की फ़सल मंडियों में आने में लेट हो गई है। अब ऐसे माहौल में स्टॉकिस्ट सीजन की शुरूआत में ही प्रतिस्पर्धात्मक खरीद करने लग गए हैं, जिसे देखकर अब किसान भी माल रोक रहे हैं। वहीं नए स्टॉकिस्ट भी मैदान में आ गए हैं । यही कारण है कि राइस मिलों में धान की उपलब्धि कम है तथा तैयार माल नहीं होने से राइस मिलों को निर्यात सौदों के माल की डिलीवरी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में 2 दिनों के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल सभी तरह के बासमती चावल के भाव बढ़ गए हैं। जो 1509 सेला चावल 6400 रुपए प्रति क्विंटल गत शनिवार को बिका था, उसके भाव 6600/6700 रुपए बोलने लगे। स्टीम चावल के भाव 7400/7500 रुपए प्रति हो गए। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 11 Nov 2022

गौरतलब है कि पिछले 3 दिन से धान की आवक यूपी, हरियाणा एवं पंजाब तीनों ही राज्यों में बढ़ने लगी है, लेकिन अब स्टाकिस्ट माल पकड़ने लगे हैं, जिससे राइस मिलों में धान कम पहुंच रहा है। इस सीज़न की अच्छी बात यह है कि माल मिलिंग के बाद बिकता जा रहा है। चावल का स्टाक राइस मिलों में नहीं बढ़ने से भाव काफी तेज हो गए हैं।

करनाल, तरावड़ी, कैथल एवं कुरुक्षेत्र मंडी में धान की आवक अपेक्षाकृत अनुकूल नहीं है, जिससे वहां की मिलों में फिलहाल चावल कम बन रहा है। पछेती बरसात से धान की आवक लेट हुई है और अब उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद धान की आवक और बढ़ेगी। कुछ दिन की मिलिंग बाद बासमती के ऑर्डरों की डिलीवरी होने की उम्मीद है जिसके बाद चावल स्टॉक में बचने लगेगा। इसके अलावा आज 12 नवंबर के पंचायतों के इलेक्शन के बाद धान की आवक ज़बरदस्त तरीके से बढ़ने की उम्मीद है। जिससे एक दो दिन बाद भाव पर आवक का प्रेशर दिख सकता है। ये भी पढे :- कल की गिरावट का क्या है इशारा? क्या और गिरेगी सरसों, देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो फ़िलहाल सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में तेजी का रुख बना हुआ है हो सकता है कि यह माहौल एक दो दिन और चल जाए लेकिन एक पखवाड़े के बाद आवक का दबाव बनने पर ही बाजार दब सकता है। भाव फिलहाल अच्छे हैं मौके का फायदा उठाकर माल निकाला जा सकता है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें आपकी सुविधा के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे दिए गए हैं।

मोबाइल APP पर भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाजार में 1718 क्वालिटी सेला चावल 6750/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोले जा रहे हैं बेस्ट क्वालिटी बढ़िया स्टीम 7600 रुपए तक भी बोल रहे हैं। चावल 1121 सेला क्वालिटी अनुसार 7350/7400 रुपए के बीच बिक रहा है। बेस्ट क्वालिटी 1121 स्टीम 8600 रुपए तक भी बोल रहे हैं।चावल में निर्यातकों की लिवाली से बाजार तेज चल रहा है। हालांकि डॉमेस्टिक मार्केट अनुकूल नहीं है, लेकिन निर्यात में माल जा रहा है, जिससे मंदा नहीं लग रहा है इस पोस्ट में बासमती चावल के ताजा भाव (Basmati Rice  rate ) दिए हुए हैं:-

बासमती चावल के ताजा भाव इस प्रकार से रहे
(Basmati rice rate today)

चावल रेट दिल्ली

Basmati 1509 rice rate today

चावल 1509 स्टीम लाइट 7500 से 7600
चावल 1509 स्टीम डार्क भाव ₹ 7250 से 7350
चावल 1509 सेला 6650 से 6700
चावल 1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7150 से 7200

Basmati 1121 rice rate today

चावल 1121 सेला भाव ₹ 7350 से 7400
चावल 1121 स्टीम भाव ₹ 8450 से 8500
चावल 1121 गोल्डन सेला भाव ₹ 7800 से 7850

Basmati 1718 rice rate today

चावल 1718 सेला भाव ₹ 6750 से 6800
चावल 1718 स्टीम भाव ₹ 7550 से 7600

बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 11 November 22

Basmati DP 1401 rice rate today

चावल डीबी सेला भाव ₹ 6750 से 6800
चावल 1401 सेला भाव ₹ 7150 से 7200
चावल 1401 स्टीम भाव ₹ 7550 से 7600

Sugandha rice rate today

चावल सुगंधा स्टीम भाव ₹ 6450 से 6600
चावल सुगंधा सेला भाव ₹ 5800 से 5850

Sarbati rice rate today

चावल सरबती ​​स्टीम भाव ₹ 5650 से 5700
चावल सरबती ​​सेला भाव ₹ 5200 से 5350
चावल सरबती ​​गोल्डन सेला भाव ₹ 5450 से 5500

RS 10 rice rate today

चावल आरएस 10 स्टीम भाव ₹ 5300 से 5400
चावल आरएस 10 सेला 4800 से 4900
चावल RS10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5050 से 5250

PR rice rate today

चावल पीआर स्टीम भाव ₹ 3850 से 3900
चावल पीआर सेला भाव ₹ 3900 से 3975
चावल पीआर गोल्डन सेला भाव ₹ 4050 से 4150

WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

बासमती धान के ताजा भाव इस प्रकार से रहे

(Basmati Paddy rate today)

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3450
धान सुगंधा भाव ₹ 3020
धान सरबती भाव ₹ 2875
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700
धान RH10 भाव ₹ 2400
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3600
आवक 60000 बैग्स

नजफगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4231 मंदी 20
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3700 तेजी 29
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 50
आवक 15000 बैग्स

कैथल मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3525
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3850 तेजी 25
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4215 तेजी 15
धान बासमती भाव ₹ 5300
धान DB 1401 भाव ₹ 3825

नरवाना मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100 मंदी 100
धान 1125 हाथ भाव ₹ 3780 तेजी 30
धान 1125 कंबाइन भाव ₹ 3450

डबरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3270
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान सुगंधा भाव ₹ 2701
आवक 90000 बैग्स

टोहाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4080 मंदी 120
धान 1401 भाव ₹ 3975 तेजी 25
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3425
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500 मंदी 50

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 3939 तेजी 28
धान PB1 भाव ₹ 3713 तेजी 47

समालखा मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3751 मंदी 74

चीका मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3795 तेजी 45

छर्रा मंडी
धान सुगंधा भाव ₹ 2951 तेजी 40
धान सरबती भाव ₹ 2801 मंदी 10
धान 1718 भाव ₹ 3501
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3351
धान RH10 भाव ₹ 2751
आवक 15000 बैग्स

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2891 तेजी 70
धान सुगंधा भाव ₹ 3011
धान 1718 भाव ₹ 3602 तेजी 51
धान 1121 भाव ₹ 3811 तेजी 11
धान DP भाव ₹ 3601 तेजी 49
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3601
आवक 60000 बैग्स
 

सफीदों मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3821

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4211 मंदी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3781 मंदी 24

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4251 तेजी 60
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3850 मंदी 29

पिहोवा मंडी
धान बासमती भाव ₹ 5451 तेजी 10
धान 1718 भाव ₹ 3836 मंदी 150
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100

गोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2900 मंडी 250
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3300
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3462
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3781 मंदी 20
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3601 तेजी 29
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4281 मंदी 4

गुलावठी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3601
धान 1509 भाव ₹ 3601 तेजी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 3101

घरौंडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200 तेजी 50

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3771

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान RH10 भाव ₹ 2600
धान सरबती भाव ₹ 2800
धान सुगंधा भाव ₹ 2950
धान 1718 भाव ₹ 3401
धान 1121 भाव ₹ 3411
धान DP भाव ₹ 3300
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3000
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3500

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4151 तेजी 20
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3761

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200

रानिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 3921 तेजी 175

फतेहाबाद मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4110 तेजी 121
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3565 तेजी 120
धान 1718 भाव ₹ 3600 तेजी 40
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
धान 1401 भाव ₹ 3960 तेजी 30

भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100
धान PB1 भाव ₹ 3300

कलायत मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3850

खनौरी मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3535 तेजी 85

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 69
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3875 तेजी 14

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4181
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3781 मंदी 11

कोटक पूरा मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4025 तेजी 25
धान 1401 भाव ₹ 3740 तेजी 14
धान 1718 भाव ₹ 3625 मंदी 25
धान 1509 भाव ₹ 3450 मंदी 15

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3890 तेजी 30
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3830 तेजी 90
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4380
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4280 तेजी 20
धान P7 भाव ₹ 3480
आवक 30000 बैग्स

पाई मंडी
धान बासमती भाव ₹ 5350

अम्बाला सिटी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4270
धान बासमती भाव ₹ 5399

बापोली मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200

नुह मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4071 तेजी 1
धान 1718 भाव ₹ 3700 तेजी 50

निगधू मंडी
धान बासमती भाव ₹ 5431

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4211
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3771

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3651
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3400 तेजी 29
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3781 तेजी 26
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3551 मंदी 109
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4270 तेजी 9
धान बासमती भाव ₹ 4811
धान DP भाव ₹ 3658
आवक 40000 बैग्स

तरनतारन मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3390
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3915 मंदी 20
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3776
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4399
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4280
धान P7 भाव ₹ 3680
आवक 90000 बैग्स

जाखल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3722 तेजी 141
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3981
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3930
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3851

मलोट मंडी पंजाब
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3780
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3460

हाथरस मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3525
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3601
धान सुगंधा भाव ₹ 3001
धान सरबती भाव ₹ 2851

हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3750
आवक 30000 बैग्स

गन्नौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4201 मंदी 10
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3781 तेजी 60

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3425
धान 1718 भाव ₹ 3400
धान सुगंधा भाव ₹ 2931 तेजी 31
आवक 50000 बैग्स

तरावड़ी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 5491

डिबाई मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3500
धान RH10 भाव ₹ 2700
आवक 20000 बैग्स
धान सुगंधा भाव ₹ 3000
धान सरबती भाव ₹ 2850
धान 1718 भाव ₹ 3550

धनकौर मंडी
आवक 10000 बैग्स
धान 1121 भाव ₹ 4050
धान 1718 भाव ₹ 3581
धान 1509 भाव ₹ 3451

अमृतसर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4356 तेजी 56
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4150 तेजी 85
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3888 तेजी 102
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3700 मंदी 15
धान P7 भाव ₹ 3475
आवक 70000 बैग्स
और भाव देखने के लिए यहां क्लिक करें
तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि मंडी में बासमती चावल और बासमती धान के थोक रेट क्या हैं। चावल के रेट प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप 25kg rice price क्या है या फिर 1 kg rice price क्या है जानना चाहते है तो इसमें आप 25kg rice price के लिए चार से भाग करके निकाल सकते हैं। mota chawal ka rate ke liye हमारी app download कर सकते हैं ।
आशा है आपके लिए chawal ka rate 2022 की जानकारी उपयोगी होगी। अन्य फसलों के भाव के लिए www.mandibhavtoday.net पर जाएं। मंडी भाव टुडे व्यापार अपने विवेक से करने की सलाह देता है

यह भी पढ़ें – आलू प्याज और लहसून के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में dhan ka bhav, dhaan ka bhav, Narela mandi rate, 1121 dhan rate, 1121 धान का भाव today 2022,बासमती धान का रेट 2022, नरेला मंडी धान रेट टुडे 1121,बासमती धान का रेट 2022,pb1 dhan rate today की जानकारी दी गयी है उम्मीद है आपके लिए उपयोगी रही होगी।