Movie prime

15 दिन की स्थिरता के बाद ग्वार फिर से हो रहा तेज देखें रिपोर्ट

15 दिन की स्थिरता के बाद ग्वार फिर से हो रहा तेज देखें रिपोर्ट

15 दिन की स्थिरता के बाद ग्वार फिर से हो रहा तेज देखें रिपोर्ट

किसान साथियो ग्वार का भाव 7000 के लेवल छूने के बाद फिर से 5700-5800 पर स्थिर हो गया है। सीज़न की शुरुआत में ग्वार के जानकारों द्वारा बुवाई को देखकर ग्वार के उत्पादन का अनुमान बढ़ा चढ़ा कर दिया था। उनका कहना था कि ग्वार का उत्पादन 1 करोड़ बोरी के आसपास रह सकता है। लेकिन बाद में बारिश ने किसानों का साथ नहीं दिया और समय पर बारिश ना होने के कारण ग्वार में काफी नुकसान देखने को मिला है।

ये भी पढे :-सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | सरसों के बाजार की हर खबर | 16 Dec 22

जिस प्रकार से ग्वार की आवक हुई है उसे देखकर जानकारों ने यू टर्न लिया और अनुमान को घटा कर 70 से 80 लाख तक कर दिया। यही वह समय था जब ग्वार में सट्टेबाजी का दौर चला और भाव 2 दिन में ही 4800 से बढ़कर 7000 के पार चला गया। वायदा बाजार में भी इसी तरह का रूझान देखने को मिला था। ग्वार ग़म का रेट 8800 से उठकर 13000 के पार हो गया था।

ये भी पढे :-विदेशी बाजारों में क्या है हलचल देखें ताजा रिपोर्ट

उस समय में भी मंडी भाव टुडे ने कहा था कि ग्वार के ये भाव स्थाई नहीं है और इसमे ट्रेड करने से बचें।  उस दो दिन की तेजी के बाद ग्वार के भाव ने यू टर्न लिया और ग्वार के भाव धड़ाम से 7000 से गिरकर 5500 के आसपास आ गए। हालांकि अब जाकर ग्वार के भाव में फिर से तेजी के आसार बन रहे हैं लेकिन इस बार तूफानी तेजी की उम्मीद कम है।

वायदा बाजार की चाल को देखें तो पिछले 3 दिन से ग्वार ग़म फिर से 12500 से लेकर 13000 के बीच घूम रहा है। जबकि ग्वार सीड के भाव 5900 से 6050 के बीच बने हुए हैं। गुरुवार को वायदा बाजार में ग्वार सीड और ग्वार ग़म में लगभग 2% की तेजी देखने को मिली है। डालर के मुकाबले गिरते रुपये की कीमत से ग्वार के निर्यात को सपोर्ट मिल रहा है। जहां तक अंतर्राष्ट्रीय डिमांड की बात है वह ठीक ठाक दिखाई दे रही है। ऐसे में फिर से उम्मीद बन रही है कि ग्वार में 200 से 300 रुपये की तेजी बन सकती है।

ये भी पढे :- नरमा में जल्दी मिल सकते हैं 9000 के उपर भाव | जाने वज़ह | देखें नरमा कपास की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो ग्वार की फ़सल एक ऐसी फ़सल है जिसको बिना की बड़ी लागत के लंबे समय तक स्टॉक किया जा सकता है। यही बड़ी वज़ह है कि यह स्टॉकिस्टों की फेवरेट फ़सल है। जब भी ग्वार के भाव गिरते हैं ये लोग कम भाव में खरीदकर स्टॉक कर लेते हैं। और जैसे ही भाव में तेजी आती है स्टॉकिस्ट अपना माल निकालना शुरू कर देते हैं जिसके कारण मार्केट में सप्लाई बढ़ जाती है और ग्वार में बड़ी तेजी नहीं बन पाती है।
डिमांड और सप्लाई को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ग्वार में एक दम से बड़ी तेजी बनना मुश्किल है लेकिन धीरे धीरे ग्वार के भाव यहां से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक आराम से बढ़ सकते हैं। जिन किसान साथियो ने ग्वार को स्टॉक किया हुआ है उनसे निवेदन है कि वायदा बाजार की चाल को देखते रहें और सही समय पर थोड़ा थोड़ा माल निकालते रहें। साथियो ग्वार का बाजार अनिश्चितता से भरा हुआ है इसलिए व्यापार अपने विवेक से करें।

ये भी पढे :-क्या सरसों में और तेजी की उम्मीद है? देखें सरसों को लेकर सटीक रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए हाजिर मंडियों में चल रहे भाव की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है
ग्वार के ताजा भाव
आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5872
सादुलपुर चूरू मंडी ग्वार भाव ₹ 5815
ऐलानाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5601
सिरसा मंडी ग्वार भाव ₹ 5703
अबोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5095/5200
मेड़ता मंडी ग्वार भाव ₹ 5100/5650

ये भी पढे :-सोयाबीन के किसान एक बार ये रिपोर्ट जरूर देख लें | सोयाबीन को लेकर सटीक रिपोर्ट

सिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 5900
श्री गंगानगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5350/5861
संगरिया मंडी ग्वार भाव ₹ 4560/5540
भट्टू मंडी ग्वार भाव ₹ 5600
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5600/5693
भिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 5600
सूरतगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5780
श्री विजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5150/5776
हनुमानगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5670
देवली मंडी ग्वार भाव ₹ 4800/5450