Movie prime

नरमा में जल्दी मिल सकते हैं 9000 के उपर भाव | जाने वज़ह | देखें नरमा कपास की तेजी मंदी रिपोर्ट

Narma cotton report

नरमा में जल्दी मिल सकते हैं 9000 के उपर भाव | जाने वज़ह | देखें नरमा कपास की तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो पिछले कई दिनों से नरमा की आवक लगातार कमजोर बने रहने के कारण अब जाकर भाव में थोड़ी गर्मी देखने को मिल रही है। देश की कपास मंडियों में दैनिक आवक लगभग एक लाख गांठ प्रतिदिन के स्तर पर बनी हुई है और अब बाजार धीरे-धीरे सुधार की तरफ बढ़ने लगा है। इस रिपोर्ट में हम नरमा कपास के भाव में बन रही सम्भावनाओं पर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

कमोडिटी बाजार के जानकार केडिया कमोडिटी के निदेशक श्री अजय केडिया के अनुसार चीन में कपास की मांग में सुधार हुआ है, जिससे वायदा में हल्की तेजी दर्ज हुई है। इस साल कपास का वैश्विक उत्पादन भी कमजोर दिखाई दे रहा है। अमेरिकी कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार उत्पादन 115.7 मिलियन गांठ तक रहने का अनुमान है। जो पिछले महीने के अनुमान से लगभग 7 लाख गांठ कम है। इसी तरह वैश्विक स्टॉक में भी लगभग 30 लाख गांठ कम होने का अनुमान है। क्या सरसों में और तेजी की उम्मीद है? देखें सरसों को लेकर सटीक रिपोर्ट

किसान साथियो उपर दिए गए आंकड़ों से यह तो स्पष्ट है कि नरमा कपास का उत्पादन कमजोर है तो ऐसे भी भाव बढ़ने चाहिए लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। इसकी बड़ी वज़ह यह है कि कॉटन इंडस्ट्री को कृत्रिम धागे से कॉम्पिटिशन मिल रहा है और भारत की घरेलु खपत घटने का अनुमान है। यही बड़ी वज़ह है भी भाव धीरे-धीरे ही उपर की तरफ सरक रहे हैं। ये भी पढे :- देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 14 Dec 2022

ताजा मार्केट अपडेट
उत्तर भारत की मंडियों में बुधवार को नरमा-कपास के भाव में 100 से 200 रुपए तक सुधार देखने को मिला। राजस्थान की मंडियों में नरमा का भाव 8900 रुपए तक फिर पहुंच गया है मुख्य मंडियों में नरमा कपास के भाव की बात करें तो आदमपुर मंडी नरमा भाव ₹ 8622, सिरसा मंडी नरमा भाव ₹ 8460, ऐलानाबाद मंडी नरमा भाव ₹ 8479, अनूपगढ़ मंडी नरमा भाव ₹ 8950, श्री विजयनगर मंडी नरमा भाव ₹ 8904, भट्टू मंडी कपास भाव ₹ 9600, भट्टू मंडी नरमा भाव ₹ 8400, फतेहाबाद मंडी नरमा भाव ₹ 8515, फतेहाबाद मंडी कपास भाव ₹ 9600, हनुमानगढ़ मंडी नरमा भाव ₹ 8625, सिरसा मंडी कपास भाव ₹ 9650, सिरसा मंडी नरमा भाव ₹ 8440, अबोहर मंडी कपास भाव ₹ 9500, अबोहर मंडी नरमा भाव ₹ 8555, मुक्तसर मंडी नरमा भाव ₹ 8310, बरवाला मंडी नरमा भाव ₹ 8750, संगरिया मंडी नरमा भाव ₹ 8571, गोलू वाला मंडी नरमा भाव ₹ 8800, रावतसर मंडी नरमा भाव ₹ 8800, पीलीबंगा मंडी नरमा भाव ₹ 8861, धामनोद  मंडी नरमा भाव ₹ 8360, भुना मंडी नरमा भाव ₹ 8351, भुना मंडी कपास भाव ₹ 9600, जींद मंडी नरमा भाव ₹ 8700 और रावतसर में 8800 रुपए और विजय नगर में 8904 रुपए पर नरमा का कारोबार हुआ। पंजाब में 8500 से 8600 के आसपास के भाव चल रहे हैं। देश की अन्य मंडियों में भी नरमा- कपास के भाव 8 हजार से लेकर 9 हजार के बीच बने हुए हैं। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 14 Dec 2022

नरमा में आगे क्या
बाजार के जानकारों का कहना है कि किसानो ने बड़ी मात्रा में नरमा को होल्ड करके रखा हुआ है जिसके कारण आवक कम हो रही है। मिलों के पास भी बड़ा स्टॉक नहीं है वे केवल 10 से 15 दिनों का ही स्टॉक मेंटेन कर रही हैं। ऐसे में यदि दिसंबर के आगामी 15 दिनों में भी आवकों में सुधार नहीं हुआ तो यह मान लेना चाहिए कि फसल में बड़ी पोल है और नए साल में नरमा- कपास के भाव में यहां से 500 रुपए तक का सुधार देखने को मिल सकता है। इसके विपरीत यदि भाव नहीं बढ़ते हैं और किसान प्रेशर में आकर माल बेचते हैं तब भी नरमा में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें ये भी पढे :- Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 14 December 2022