Movie prime

सोयाबीन के किसान एक बार ये रिपोर्ट जरूर देख लें | सोयाबीन को लेकर सटीक रिपोर्ट

soyabean rate today

सोयाबीन के किसान एक बार ये रिपोर्ट जरूर देख लें | सोयाबीन को लेकर सटीक रिपोर्ट
किसान साथियो तेल तिलहन की मुख्य फसलों में सोयाबीन भी एक मुख्य फसल है। इन दिनों सरसों की तरह सोयाबीन का भाव भी अब विदेशी बाजारों के हिसाब से ही तेजी मंदी दिखा रहा है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में अमेरिकी सोयाबीन, सोया तेल और सोया मिल में सुधार होने के बाद घरेलु बाजार में सोयाबीन की कीमतों में ठीक ठाक सुधार देखने को मिला है। निचले स्तर पर एक बार फिर से बाजार सम्भलते दिखाई दे रहे हैं।  इस रिपोर्ट में हम सोयाबीन के भाव को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे।   WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

उत्पादन में बढ़ोतरी
ज्यादातर घरेलु सोयाबीन मंडियों में हाजिर भाव काफी समय से विदेशी वायदा बाजारों का अनुसरण कर रहा है । सोयाबीन प्रोसेशर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) अर्थात सोपा ने कहा है कि इस साल सोयाबीन का उत्पादन पिछले साल से 25 लाख टन अधिक है। पिछले साल 120.72 लाख टन फसल का उत्पादन हुआ था, जबकि इस साल यह 145.55 लाख टन तक पहुंच गया है। उत्पादन अधिक होने के कारण सोयाबीन की उपलब्धता ज्यादा हो रही है जिसके कारण भाव पर दबाव बन रहा है। सोपा के अनुसार बीती 1 दिसंबर को लगभग 111.7 लाख टन सोयाबीन अभी भी किसानों और संबंधित कारोबारियों के पास स्टॉक के रूप में उपलब्ध है। मांग कमजोर होने से बाजार बढ़ नहीं रहा है। उत्पादन ज्यादा होने के साथ-साथ चीन में कोरोना के कारण लॉकडाउन की सख्ती का डर बना हुआ है जिसके कारण होटल और दुकाने बंद हो सकती हैं। ये कुछ ऐसी वज़ह हैं जिनके कारण सोयाबीन के भाव बढ़ नहीं पा रहे हैं। ये भी पढे :- गेहूं के किसानों के लिए झटका। सरकारी फैसले के बाद गिर सकते हैं भाव

ताजा मार्केट अपडेट
दूसरी तरफ देखें तो अच्छी बात यह है कि इस साल सोयाबीन के निर्यात में हल्का सुधार हुआ है। घटे भाव पर किसान अपनी फसल बेचने को तैयार नहीं है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के सोया प्लांटों में तेल का भाव कई दिनों से सीमित दायरे में घूम रहा है। प्लांटों का भाव  5500 से 5800 पर स्थिर सा बना हुआ है। हालाँकि बुधवार को महेश एडिबल प्लांट पर सोयाबीन के भाव 5950 तक का स्तर छू चुके है।  हाजिर मंडियों का भाव भी 5200 से लेकर 5600 की रेंज में है। वायदा बाजार में सोयाबीन में 14 दिसंबर को 5647 का स्पॉट रेट चल रहा है। आखिरी समाचार आने तक मलेशिया में भी पाम तेल में तेजी दिख रही है जो कि सोयाबीन के लिए अच्छी मानी जा सकती है। ओवर ऑल देखा जाए तो सोयाबीन में बड़ी तेजी भले ही ना हो लेकिन बड़ी मंदी की संभावना भी ना के बराबर है। भाव के सीमित दायरे में रहने की संभावना है ये भी पढे :- धान में अब क्या बन रही है पोजीशन ? धान को रोकना कितना सही, देखें धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

सोयाबीन में अब आगे क्या

सोयाबीन की फसल का रकबा बढ़ा होने के साथ-साथ सोया मील का निर्यात उम्मीद के अनुसार न बढ़ने के कारण सोयाबीन पर दबाव जरूर बना हुआ है। लेकिन आगे का माहौल इतना ख़राब नहीं लग रहा है।  ऐसा इसलिए कहा जा सकता है चूंकि भारत त्योहारों का देश है और हर छोटे-बड़े त्योहार पर खाद्य तेलों की लागत बढ़ती है। कुछ दिन बाद क्रिसमस से लेकर होली तक एक त्योहारों की एक श्रृंखला बन रही है, जिसके चलते खाद्य तेलों में अधिक मंदा आने की गुंजाइश नहीं होगी और सोयाबीन में भी निचले भाव पर मजबूती बनी रह सकती है, लेकिन सोयाबीन में बड़ी तेजी की धारणा संभवतः उचित नहीं है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें ये भी पढे :- सरसों चली विदेशी चाल सरसों में और कितनी तेजी बाकी देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए विभिन्न मंडियों और प्लांटों के सोयाबीन भाव नीचे दे दिए गए हैं।

सोयाबीन भाव 14 Dec 2022

खंडवा मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5000/5500
आवक 5000
इटारसी मंडी सोयाबीन भाव ₹ 4800/5400
आवक 700
हिंगणघाट मंडी सोयाबीन भाव ₹ 4000/5450
आवक 3000
करंजा मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5250/5450
आवक 4000
अमरावती मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5000/5250
आवक 3000
खामगांव मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5350/5400
आवक 7000
दरियापुर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5150/5700
आवक 3500
बार्शी मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5000/5400
आवक 5000
वाशिम मंडी सोयाबीन भाव ₹ 4500/5300
आवक 10000
अकोट मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5000/5350
आवक 750
मुर्तिजापुर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5200/5450
आवक 2000
धार मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5275/5500
आवक 5500
उज्जैन मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5400/5500
आवक 5000
मंदसौर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5350/5500
आवक 5000
गंजबसोदा मंडी सोयाबीन भाव ₹ 4800/5300
आवक 3000
अशोकनगर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5150/5350
आवक 6000
कोटा मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5000/5450
आवक 10000
सिवनी मंडी सोयाबीन भाव ₹ 4600/5300
आवक 1300

सोया प्लांट महाराष्ट्र
कीर्ति (5800-5850)
सोलापुर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5830
लातूर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5800
कुशनूर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5800
हिंगोली मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5800

 इंदौर मंडी
लक्ष्मीनगर मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5200/5525
आवक  2000
छावनी मंडी सोयाबीन भाव ₹ 5200/5525
आवक 1000
देवास मंडी सोयाबीन भाव ₹ 4500/5500
आवक 10000

सोया प्लांट एमपी
 अदानी विल्मर
 नीमच 5575
 शुजालपुर 5500
 विदिशा 5600
 
 एग्रो सॉल्वेंट, दतिया 5540
 अवि कृषि उज्जैन 5600
 बंसल, मंडीदीप 5650
 बैतूल तेल, सतना 5750
 गुजरात अंबुजा
 मंदसौर 5560
 पीथमपुर 5560
 केएन एग्री, इटारसी ऑयल्स 5525
 आईडिया लक्ष्मी देवास 5600
 
 खंडवा ऑयल्स 5550
 कृति (कस्ता) देवास 5500

 प्रेस्टीज, देवास 5575
 रामा, धर्मपुरी 5500
 आरएच सॉल्वेक्स, सिवनी 5650
 रुचि सोया, मांगलिया 5575
 सांवरिया इटारसी 5600
 श्री अंबिका कालापीपल 5550
 श्री अंबिका, जावरा 5650
 श्री महेश रिफाइनरी 5550
 सोनिक बायोकेम 5550
 सालासर हरदा 5625
 स्नेहिल सोया, देवास 5600

 

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारे किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।