आपके इलाके में आज हो सकती है भारी बारिश | जाने कहाँ जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़ और अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसलिए, इन क्षेत्रों के निवासियों को बारिश से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए।
चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, शहर में अगले 6 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार, जुलाई महीने में मानसून काफी कमजोर रहा और बारिश अनियमित रही। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर बारिश हुई, लेकिन देर रात बारिश शहर के अधिकांश हिस्सों में दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि अब मानसून गति पकड़ेगा और बारिश में थोड़ी तेजी देखने को मिलेगी।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को भी शहर में बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।