Movie prime

गेहूं और सरसों के बम्पर उत्पादन की उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

गेहूं और सरसों के बम्पर उत्पादन की उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

गेहूं और सरसों के बम्पर उत्पादन की उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

किसान साथियो देश में इस साल खाद्यान्न का रिकॉर्ड 32.35 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार फसल इस सीजन 2022-23 के दौरान गेहूं, चावल, मक्का, चना, मूंग, सरसों और गन्ने का रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन कपास के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है। आप की जानकारी के लिए बता दे इस सीजन 2022 से 2023 में गेहूं का उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले 44.40 लाख टन बढ़कर 11.21 करोड़ टन पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले सीजन देश में 10.77 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार 2022 से 2023 में चावल का उत्पादन खरीफ एवं रबी को मिलाकर 13.08 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जोकि रिकॉर्ड है। फसल सीजन 2021 से 2022 में देश में 12.94 करोड़ टन चावल उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

इसी तरह मक्का का भी रिकॉर्ड 3.46 करोड़ टन उत्पादन होने का अनुमान लगाया है। दलहन और तिलहन का भी रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान दलहनी फसलों का कुल उत्पादन 2.78 करोड़ टन और तिलहनी फसलों का कुल उत्पादन 4 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया है। रबी तिलहन की प्रमुख फसल सरसो है सरसों का उत्पादन बढ़कर 1.28 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया है। दूसरे अग्रिम अनुमान में मोटे अनाज का उत्पादन 5.27 करोड़ टन होने का है, जौ का उत्पादन 22.04 लाख टन, और चना का उत्पादन 1.36 करोड़ टन रिकॉर्ड, मूंग का उत्पादन 35.45 लाख टन रिकॉर्ड, मूंगफली का उत्पादन 1 करोड़ टन और सोयाबीन का उत्पादन 1.39 करोड़ टन होने का अनुमान है। सरकार ने इस सीजन 2022 से 2023 में कपास का उत्पादन 337.23 लाख गांठ होने का दूसरा अनुमान जारी किया है। पहले अनुमान में 341.91 लाख गांठ का अनुमान जारी किया था। सरकारी अनुमान के अनुसार सरसों की होगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार | जानिए इसका भाव पर असर