Movie prime

यह है भारत के सबसे तेज दौड़ने वाले ट्रैक्टर | जाने क्या है इनकी स्पीड

Tractor

Fast speed Tractors in India: भारत के 5 सबसे तेज और पावरफुल ट्रैक्टर, गति और प्रदर्शन में सबसे आगे!
किसान साथियो यह बताने की जरूरत नहीं है कि खेती बाड़ी के काम में जितना योगदान ट्रैक्टर का है इतना अन्य किसी उपकरण का नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि खेती करने के मामले में ट्रैक्टर रीढ़ की तरह है

भारत दुनिया में ट्रैक्टरों के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक है। हम मानते हैं कि भारतीय ट्रैक्टर पावर के मामले में विदेशी ट्रैक्टरों से कम क्षमता वाले हैं। लेकिन संख्या के मामले में भारत में बहुत ज्यादा ट्रैक्टर पाए जाते हैं।

जैसा कि आप सबको पता है कि अलग अलग ट्रैक्टर की अलग अलग खूबियां होती हैं। किसान आमतौर पर अपनी जरूरतों के हिसाब से ही ट्रैक्टर का चयन करता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि स्पीड / गति के मामले में कोन से ट्रैक्टर सबसे बढ़िया माने जाते हैं। भारत के सबसे तेज और अच्छे ट्रैक्टरों की लिस्ट में कौन-कौन से ट्रैक्टर हैं

महिंद्रा नोवो 755 DI (Mahindra Novo 755 DI)
महिंद्रा नोवो 755 DI एक तेज गति वाला ट्रैक्टर है जो कम तेल खर्चे और कम रखरखाव लागत के लिए जाना जाता है महिंद्रा नोवो 755 एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है जो तेज स्पीड वाले 75 हॉर्सपावर इंजन से लैस है। यह ट्रैक्टर भारी लोड में भी 45 किमी/घंटा की शीर्ष गति तक पहुंच सकता है।

सोनालिका DI 750 III (Sonalika DI 750 III)
सोनालिका DI 750 III, एक लोकप्रिय हाई-स्पीड ट्रैक्टर है ढुलाई के मामले में यह रोड के राजा की तरह है। भारी लोड और तेज गति के काम के लिए भारत में इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। ट्रैक्टर के इंजन की क्षमता यह 55 हॉर्स पावर की है। रोड पर पर इसकी गति 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। यह ट्रैक्टर भी अपनी मजबूत निर्माण गुणवत्ता और कम रखरखाव लागत के लिए काफी प्रसिद्ध है।

जॉन डियर 5060 E (John Deere 5060 E)
जॉन डियर 5060 ट्रैक्टर उद्योग की बड़ी ब्रांडों में से एक है। और जॉन डियर कम्पनी का 5060 E मॉडल ट्रैक्टर एक तेज गति वाला ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर को भी भारी लोड के साथ लेकर तेज गति से चलाने में कोई दिक्कत नहीं आती। 60 हॉर्स पावर के इंजन वाला यह ट्रैक्टर भारी लोड के साथ 42 किमी/घंटा की शीर्ष गति तक पहुंच सकता है।

एस्कॉर्ट्स का पॉवरट्रैक यूरो 50 NXT  (Escorts Powertrac Euro 50 NXT)
एस्कॉर्ट्स पॉवरट्रैक यूरो 50 नीले रंग का एक उच्च गति वाला ट्रैक्टर है। 50-अश्वशक्ति की क्षमता वाला यह ट्रैक्टर 50 किमी/घंटा की शीर्ष गति तक आसानी से पहुंच सकता है। ट्रैक्टर में एक ऐसा बटन दिया हुआ है जिसे दबाकर आप किसी भी जगह ट्रैक्टर सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं और ऑन साइट किसी भी डिफेक्ट को ठीक करवा सकते हैं। पावर्ट्रक यूरो 50 को भी अपनी उत्कृष्ट ईंधन दक्षता और कम रखरखाव लागत के लिए जाना जाता है।

न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर (New Holland 3630 TX Super)
ब्रांड के मामले में न्यू हॉलैंड कंपनी को एक बड़ी ब्रांड के रूप में जाना जाता है । न्यू हॉलैंड का 3630 TX सुपर एक हाई-स्पीड ट्रैक्टर है जो 55 हॉर्सपावर के इंजन से लैस है। यह ट्रैक्टर 42 किमी/घंटा की शीर्ष गति तक पहुंच सकता है और अपनी उन्नत सुविधाओं और कम रखरखाव लागत के लिए उत्तर भारत के राज्यों में काफी मशहूर है।

महिंद्रा 265 DI
महिंद्रा 265 डीआई एक छोटी रेंज का ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर अपनी तेज गति और कम तेल खपत के लिए काफी मशहूर है। 30 हॉर्स पावर से लैस इंजन वाला यह ट्रैक्टर रोड पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। कम लोड और तेज गति के कार्यों के लिए इस ट्रैक्टर को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।