Movie prime

ग्वार और सोयाबीन का बुवाई रकबा घटा | जाने भाव पर इसका क्या होगा असर

ग्वार और सोयाबीन का बुवाई रकबा घटा | जाने भाव पर इसका क्या होगा असर

साथियो एक तरफ महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की प्रमुख तिलहन फसल सोयाबीन की बुवाई का रकबा घटने की आशंका है। दूसरी तरफ राजस्थान में ग्वार की बुवाई भी 20% से अधिक घट सकती है। सोयाबीन प्रोसेसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि 10 जुलाई तक 90 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन बिजाई हो चुकी है जबकि भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार देश भर में बिजाई आंकड़ा 55.50 लाख हेक्टेयर का है। मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक प्रमुख व्यवसायी ने बताया सागर में मक्का बिजाई बढ़ी है और सोयाबीन घटी है। उन्होंने बताया कि इंदौर मालवा क्षेत्र में बिजाई घटी है। मानसून कमजोर रहने से यह स्थिति बनी है। हालांकि हाल ही में हुई बरसात के बाद बिजाई रफ्तार बढ रही है और सही आंकड़ा आने में समय लगेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में सोयाबीन स्टाक 52 लाख टन के आसपास मौजूद है। I इन दिनों सोयाबीन का भाव भाव 4800 से 5200 के दायरे में घूम रहा है। अच्छे भाव ना मिलने के कारण बहुत से किसानों ने सोयाबीन को रोक रखा है। जैसा कि आप सबको पता है कि सरसों और सोयाबीन में तेजी मंदी विदेशी बाजारों पर निर्भर है। लेकिन जानकारों का मानना है कि बिजाई घटने से बाजार को सहारा मिल सकता है।

हमने अपनी पिछ्ली रिपोर्ट में भी बताया था कि ग्वार को लेकर भी व्यापार बाज़ार में बिजाई घटने की चर्चा गरम है। जानकारों का कहना है कि एक चक्रवाती तूफ़ान के बाद बिरानी एरिया में मानसूनी बारिश नहीं के बराबर है । इस इलाके में बरसात से ही ग्वार की फसल संभव है। नहरी क्षेत्र गंगानगर हनुमानगढ़ हरियाणा में पहले से ही कपास बिजाई अधिक हो गई जिससे ग्वार का रकबा घटा है। राजस्थान सरकार के अनुसार 12 जुलाई तक लगभग 15 लाख हेक्टेयर में बिजाई हुई है जबकि लक्ष्य 27 लाख हेक्टेयर का है। बिजाई का समय निकलता जा रहा है। इसलिए बाजार थोड़ा थोड़ा तेज होने लगा है। हाजिर मंडियों में 5000-5100 का भाव 5300-5350 रु तक बढ़ गया है। आने वाले दिनों में ग्वार में गर्मी बढ़ सकती है।

ताजा समाचार मिलने तक आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5351 ,बीकानेर मंडी ग्वार भाव ₹ 5400/5425 , सिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 5570/5590 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।