Movie prime

चार दिन की मंदी के बाद सरसों हुई तेज, देखें सरसों बाजार की हर खबर, आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

Mustard live Rate

चार दिन की मंदी के बाद सरसों हुई तेज, देखें सरसों बाजार की हर खबर, आज की तेजी मंदी रिपोर्ट 

किसान साथियो सरसों में उतार चढाव का सिलसिला जारी है। विदेशी संकेतों के चलते पिछले 4-5 दिनों से सरसों की कीमतों में गिरावट चल रही थी। हालांकि  कल शनिवार को नीचे दाम पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली कम आने से सरसों के भाव में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक का सुधार देखने को मिला। WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट

किसान साथियो शनिवार को कमजोर विदेशी संकेतों को दरकिनार करते हुए जयपुर में 42% कंडीशन  सरसों के भाव (Mustard Rate)  75 रुपये उछलकर 6,975 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गए। जबकि दिल्ली में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़कर 6750 पर बंद हुई। भरतपुर में सरसों के अंतिम भाव 6575 तक रहे। हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में भी सरसों के भाव 50 रुपये तक उछले। जबकि बरवाला  और में कंडीशन 40 सरसों 6250 और 6400 के आसपास रहे।

ब्रांडेड कंपनियों के भाव की बात करें तो सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 7400-7500 के आसपास रहे सरसों तेल कच्ची घानी ( Kachi Ghani Sarson Ka Tel ) एवं एक्सपेलर की कीमतें 23-23 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1428 रुपये और 1418 रुपये प्रति 10 किलो के लेवल पर पहुंच गये। सरसों खल के भाव भी (Mustard Cake) 60 रुपये तेज होकर 2610 रुपये प्रति क्विंटल हो गये। ग्वार हुआ 7000 के पार | अब आगे क्या? ग्वार की सबसे सटीक तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों से क्या है ख़बर

किसान साथियो सरसों में चार दिनों से चल रही मंदी पर ब्रेक जरूर लगा है लेकिन अभी सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी के संभावना कम ही है, क्योंकि चीन की आयात मांग को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है। क्योंकि चीन में लगातार कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में  लॉकडाउन की आशंका बढ़ रही है, जिसका असर चीन की आयात मांग पर पड़ेगा।
दूसरा बड़ा कारण यह है कि रूस ने काला सागर के जरिये यूक्रेन के जहाजों को सुरक्षित भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुए समझौते को मान लिया है। अब इसके कारण खाद्य तेलों की उपलब्धता बढ़ेगी जिससे खाद्य तेलों (Edible Oil) की कीमतों पर विश्व बाजार में दबाव सकता है। यह भी पढ़ें : सरसो के लाइव रेट

हाजिर मंडियों में सरसों के ताजा भाव
राजस्थान एवं हरियाणा प्रदेश की सरसों उत्पादक मंडियों में कल सरसों का भाव (Sarso Mandi Bhav) में 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली और लैब के हिसाब से सरसों के भाव  5700 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बने हुए हैं। राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों भाव ₹6370, संगरिया मंडी में सरसों का रेट ₹6175, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का प्राइस ₹6301, खाजूवाला मंडी में सरसों भाव ₹6300, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का हाजिर भाव ₹6500, सादुलशहर मंडी में सरसों का रेट  ₹6300, गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव ₹6252, घड़साना मंडी में सरसों टोप रेट ₹6400 और देवली मंडी में सरसों का रेट ₹6550 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा ।हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹6521, आदमपुर मंडी में सरसों का रेट ₹6452 और सिरसा मंडी में सरसों का अंतिम भाव ₹6225 रुपये प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किया गया है। अन्य मंडियों के लाइव रेट के लिए यहां क्लिक करें

सरसों की आवक हुई कमजोर
किसान साथियो कई दिनों बाद सरसों की आवक तीन लाख बोरी के आसपास हुई है। हो सकता है कि शनिवार होने के कारण ऐसा हुआ हो। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक शनिवार को घटकर 3 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि शुक्रवार को इसकी आवक 3.35 बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 1.10 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 30 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 50 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 30 हजार बोरी तथा गुजरात में 10 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 70 हजार बोरियों की आवक हुई।

रोके या बेचे
किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम कई दिन से बता रहे थे कि जिन किसान साथियो भाइयों को रिस्क नहीं लेना है वो 7150 के उपर के भाव में अपना माल निकाल सकते हैं लेकिन जिन किसान साथियो को निकालने का मौका नहीं मिला उनको भी ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा माहौल को देखते हुए सरसों में बड़ी मंदी की संभावना कम ही है। गेहूं के बढ़ते भाव के कारण हरियाणा में भी सरसों का काफी रकबा गेहूं की तरफ शिफ्ट हुआ है। सरसों का भाव मोटे तौर पर विदेशी बाजारों पर निर्भर रहेगा। भाव 100-200 रुपये उपर नीचे होते रहने की उम्मीद है। जिन किसान साथियो को और रिस्क लेना है वे अपनी पोजीशन पर बने रह सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 20 November 22