Movie prime

सरकार और आढ़तियों में बन सकती है बात | धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

basmati rate today

सरकार और आढ़तियों में बन सकती है बात | धान की तेजी मंदी रिपोर्ट

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियों हरियाणा की मंडियों में पिछले 5-6 दिन से किसानों की दुर्गति हो रही है मंडियों में अनाज सड़ रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है। हालांकि अब 5 दिन के बाद कुछ अच्छी खबर निकल कर आई है जिसकी चर्चा हम इस रिपोर्ट में करने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने ई-नाम पोर्टल पर बिना MSP वाली फ़सलों की खरीद को फिलहाल टाल दिया है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। आढ़ती यही मांग कर रहे थे कि इस पोर्टल पर खरीद की प्रक्रिया जटिल है जिसके चलते दिक्कतें आ रही हैं। इसीलिए कई दिन से पूरे प्रदेश में हड़ताल चल रही है। लेकिन अब जाकर सरकार और आढ़तियों में सुलह होने की संभावना बन रही है। हालांकि आढ़तियों की कुछ और भी मांगे हैं जिन पर विचार विमर्श किया जाना है। 

aadhati hadtal update
aadhati hadtal update

बारिश से धान की फ़सल में नुकसान की आशंका 
किसान साथियो 23-24-25 सितंबर को हरियाणा और सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश हुई है जिसके चलते बासमती धान में नुकसान होने की खबरें भी आ रही है। कई जगहों पर धान की फसलें गिर गई हैं जिसके कारण कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि धान की फ़सल अब बड़ी हो गई है इसलिए कोई बहुत बड़ा नुकसान होने की उम्मीद कम है। 

ताजा मार्केट अपडेट 
किसान साथियो इस पोस्ट में हम बासमती धान और चावल के भाव लेकर आए हैं उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। 

ये भी पढे :-  त्योहारी सीजन में मिलेगा ट्रेक्टर खरीदने पर डबल फायदा जाने क्या है स्कीम

चावल का भाव (अमृतसर) 
1121 स्टीम भाव ₹ 8600 से 8800
1121 सेला भाव ₹ 8200 से 8400
1509 सेला भाव ₹ 6600 6700
सरबती सेला भाव ₹ 5000 से 5100

चावल का भाव (करनाल) 
1121 सेला भाव ₹ 8500-8600
1121 स्टीम भाव ₹ 8800-8900
1718 सेला भाव ₹ 8400 से 8500
सरबती सेला भाव ₹ 4600 से 4700
सरबती स्टीम भाव ₹ 5600 से 5700
चावल 1401 स्टीम 8400 से 8500

धान के भाव 

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300 मंदी 151
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
आवक 2000 बैग्स 

खनौरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3615 तेजी 25

कोसी कलां मंडी 
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3280 मंदी 136
आवक 2000 बैग्स 

ये भी पढे :-  सरसों हुई स्थिर | अब आगे क्या | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

शिकारपुर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700

अमृतसर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3480 तेजी 54
आवक 35000 बैग्स 

जंडियाला गुरु मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
आवक 15000 बैग्स

डिबाई मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
आवक 600 बैग्स

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹3700
धान RH10 भाव ₹2700
आवक 10000 बैग्स

नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹3500 मंदी 51
धान 1509 हाथ भाव ₹3761 तेजी 51
आवक 15000

गुलावठी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹3801
आवक 600 बैग्स

चावल का उत्पादन 6 प्रतिशत तक कमजोर रहने की संभावना 

गत जुलाई अगस्त में यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड में बरसात की कमी से धान की रोपाई कम हुई थी, जिससे फसल में कमी देखी जा रही है, इसे देखते हुए कृषि मंत्रालय के अनुसार 6 प्रतिशत देश में चावल का उत्पादन घटने के आसार बन गए हैं। 

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।