Movie prime

त्योहारी सीजन में मिलेगा ट्रेक्टर खरीदने पर डबल फायदा जाने क्या है स्कीम

mahindra tractor 575

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

त्योहारी सीजन में मिलेगा ट्रेक्टर खरीदने पर डबल फायदा जाने क्या है स्कीम

किसान साथियो अगर आप इस त्योहारी सीजन पर ट्रेक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक बहुत ही आकर्षक ऑफर के बारे में बताएँगे भारत की टॉप ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से आने वाले त्यौहारी सीजन को देखते हुऐ “मनाओ त्योहार महिंद्रा के साथ” टैग लाइन के साथ किसान महोत्सव का संचालन किया जा रहा है। महिंद्रा किसान महोत्सव में बहुत सारे शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह स्कीम शक्तिशाली ट्रैक्टरों पर दी  जा रही हैं। इसमें बेस्ट एक्सचेंज ऑफर, बेस्ट प्राइज ऑफर, और बेस्ट फाइनेंस आदि के ऑफर शामिल किए गए हैं। किसानों को यह ऑफर महिंद्रा ब्रांड के युवो टेक प्लस 575 डीआई, 475 डीआई, और 585 डीआई ट्रैक्टर पर दिया जा रहा है। किसान साथियो आईये इस स्कीम को विस्तार से जानते हैं.

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव ऑफर की खास बात ये हैं कि इसमें किसानों को किसी भी ट्रैक्टर को चला के टेस्ट करने पर खरीददार को निश्चित इनाम की गारंटी दी जा रही है। कोई भी किसान कंपनी के शोरूम पर जाकर महिंद्रा 4 व्हीलर ड्राइव ट्रैक्टर की स्कीम के तहत ट्रैक्टर की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। ट्रैक्टर की बुकिंग के लिए मात्र 11 हजार रुपए की एडवांस राशि निर्धारित की गई है और इसके बदले किसानों को 21 हजार रुपए की रसीद दी जा रही है यानि सीधे तौर पर खरीददार को 10 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है। किसान, इस महोत्सव में शामिल होकर इन आकर्षक ऑफरों का लाभ उठा सकते हैं।

11 हजार देकर ट्रैक्टर बुक कराने पर 10 हजार का सीधा फायदा

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की तरफ से किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ये स्कीम शुरू की गई है। इसमें कोई भी किसान मात्र 11 हजार रुपए में अपना मनपसंद ट्रैक्टर बुक करा सकते हैं चाहें वो किसान छोटा हो या बड़ा इस ऑफर में किसी के साथ भेद भाव नहीं किया जाएगा क्योकि सभी किसान कम्पनी के लिए एक समान है। किसान को इस स्कीम के तहत 10 हजार रुपए का फायदा होगा। क्योंकि किसानों को ट्रैक्टर बुकिंग के समय मात्र 11 हजार रुपए देने होंगे उस के बाद कंपनी की स्कीम की ओर से उन्हें 21 हजार रुपए की रसीद मिल जाएगी। इससे किसानों को सीधे तौर पर 10 हजार रुपए की बचत हो रही है। इसलिए हम बता रहे है की किसानों को स्कीम खत्म होने से पहले इस ऑफर का लाभ उठा लेना चाहिए।

सरसों हुई स्थिर | अब आगे क्या | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

30 सितंबर 2022 तक चलेगा ऑफर 

आप को बता दें फिलहाल यह स्कीम 30 सितंबर 2022 तक संचालित करने की समय सीमा निर्धारित की गयी है। अगर कंपनी चाहेगी तो इसे और आगे बढ़ा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि सभी राज्य के किसान अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर ऑफर की और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 2100 700 पर कॉल करके अधिक जानकारी ले सकता है।

मंडियों के ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें

सभी राज्यों मे अलग-अलग शानदार ऑफर दिये गये हैं जानिए आप के राज्य मे कौनसा ऑफर दिया है

भारत में दिवाली के त्यौहार के दौरान अलग-अलग राज्यों के किसानों को कई अलग-अलग ऑफर दिए जाते हैं। इसमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के किसान लाभ उठा रहे हैं। त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर प्रदेश के किसानों को कई ऑफर से फायदा पहुंचाया जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की डीलरशिप की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्राहक महिंद्रा ट्रैक्टर एवं रूटर पर 30,000 रुपए तक का लाभ ले  सकते हैं। महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत किसानों को महिंद्रा युवा 575 डीआई और 475 डीआई ट्रैक्टर पर आकर्षक कीमतों पर सामन के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर भी दिया गया है। इस कॉम्बो ऑफर में आप ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर लेने पर 30,000 रुपए तक की सेविंग हो सकती है। इसके अलावा महिंद्रा 275, 575 और 475 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर भी रोटावेटर के साथ 30,000 रुपए बचाये जा सकते है। इसके अलावा महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा 555 डीआई पर भी बेस्ट कॉम्बो ऑफर दिया गया है।

राजस्थान के किसानों के लिए क्या है ख़ास

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव में राजस्थान के किसानों के लिए भी खास ऑफर पेश किए हैं। महिंद्रा राजस्थान के किसानों को युवा टेक प्लस 275 और 475 तथा महिंद्रा एक्सपी प्लस 275 और 475 ट्रैक्टर की खरीद पर बढ़िया ऑफर दे रही है। साथ ही इस स्कीम के तहत राजस्थान का किसान जीरो प्रतिशत डाउन पेमेंट पर रोटावेटर खरीद सकता है। इसके अलावा थ्रेसर पर 80 प्रतिशत तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

महिंद्रा की स्कीम से किसानों को ऐसे होगा फायदा

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव स्कीम के  तहत किसानों को कई तरह के ऑफर से फायदा पहुंचाया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि बहुत ही आकर्षक कीमतों पर ग्राहकों को बेस्ट प्राइज ऑफर, बेस्ट एक्सचेंज ऑफर और बेस्ट फाइनेंस ऑफर देकर और अपने उत्पादों पर कम ब्याज दरों से लेकर कई लाभ प्रदान कर रहे हैं।