Movie prime

सरसों हुई स्थिर | अब आगे क्या | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso rate today

किसान साथियो इस हफ्ते सरसों का भाव एक दम स्थिर चल रहा है इसमें ना तो तेजी देखने को मिली है और ना ही किसी तरह का मंदी का संकेत दिया है अब किसान साथी और व्यापारी साथी यह जानना चाह रहे हैं कि यहां से सरसों के भाव की दिशा किस तरफ मुड़ सकती है। इस रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की हर खबर का विश्लेषण करेंगे

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियों जैसा कि हमने बताया सरसों में आजकल त्योहार की डिमांड निकलनी शुरू तो हुई है लेकिन आंकड़े बहुत ज्यादा उत्साहित करने वाले नहीं हैं। वजह साफ है कि विदेशी बाजारों में चल रही असमंजस की स्थिति और इंडोनेशिया एवं मलेशिया में बढ़ते पाम तेल का स्टॉक। साथियों पाम तेल का स्टॉक अब 33 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है इंडोनेशिया और मलेशिया में इतने पाम तेल को स्टोर करने के लिए ज्यादा सुविधाएं नहीं है। इसलिए यह देश अपने तेल को निर्यात करने के लिए भाव में कमी कर सकते हैं जिसके कारण पाम तेल के भाव और गिर सकते हैं अगर विदेशों में पाम तेल में और गिरावट आती है तो भारत में इसका असर जरूर दिखेगा ही। यही बड़ा कारण है कि दिवाली के पहले खरीदारों द्वारा तेल तिलहन में जो उत्साह आमतौर पर दिखाया जाता था वह नहीं दिख रहा है। इसलिए त्योहारी सीजन की डिमांड उतनी नहीं निकल रही है जितनी आमतौर पर निकलती है सभी व्यापारी वेट एंड वॉच मोड में बैठे हुए हैं।

आने वाले एक हफ्ते में थोड़ी बहुत दिशा दशा साफ हो सकती है अगर कुछ दिन और जयपुर में कंडीशन सरसों का भाव 6475 के ऊपर होल्ड कर जाता है तो यह एक मजबूती का संकेत माना जा सकता है लेकिन अगर सरसों के भाव ने अपने पिछले निम्न स्तर को तोड़ा तो इसमें और कमजोरी बन सकती है। खाद्य तेलों की बात करें तो शुक्रवार को सरसों के तेल में दो तीन रुपए की तेजी देखने को मिली है लेकिन यह तेजी विदेशी दबाव के आगे कितने दिन तक पाएगी यह कहना मुश्किल है। जानकारों का कहना है कि पाम तेल में बड़ी गिरावट के बावजूद सरसों का भाव 4-5 रुपये प्रति किलो तक और सुधर सकता है लेकिन इसके आगे इसमें बड़े सुधार की उम्मीद कम है।

हाजिर मंडियों की ताजा अपडेट
हाजिर मंडियों में सरसों के भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 5775 से 6060, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 6060, हनुमानगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5775, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5730, पीलीबंगा में सरसों का रेट 5850, रावला अनाज मंडी में सरसों का रेट 5915, गोलूवाला मंडी में कंडीशन सरसों का भाव 5850, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 5911, पदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5951, खेरली 6220 बड़ौदामेव 6220, केसरीसिंहपुर मंडी में सरसों का प्राइस 5902 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5917 बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया
किसान साथियों जैसे कि आपको पता ही है कि हरियाणा में आढ़तियों की हड़ताल चल रही है इसलिए वहां के मंडी भाव उपलब्ध नहीं है हालांकि मार्केट के हिसाब से दादरी में कंडीशन सरसों का रेट 6250, भिवानी में सरसों का भाव 6120, सिवानी सरसों भाव ₹ 6300, रेवाड़ी सरसों भाव ₹ 6250, बड़ौदामेव 6220, दिल्ली 6250, बहरोड 6300 रुपये प्रति क्विंटल तक का रेट चल रहा है।

यह भी पढ़ें :- अन्य मंडियों में सरसों के ताजा भाव

सरसों की आवक
शुक्रवार को बारिश के कारण सरसों की आवक me गिरावट देखने को मिली है सरसों की आवक 1 लाख 95 हजार बोरी की रही, राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही :-

राजस्थान आवक 85000
मध्य प्रदेश आवक 20000
उत्तर प्रदेश आवक 35000
हरियाणा+पंजाब आवक 10000
गुजरात आवक 10000
अन्य आवक 35000
कुल आवक आवक 195000 बोरी

Note: व्यापार अपने विवेक से करें