धान लगातार तेज, जानें क्या रहेगा 1121, 1718 आदि धान का भाव

धान लगातार तेज, जानें क्या रहेगा 1121, 1718 आदि धान का भाव (Paddy and Rice Rates)
किसान साथियो सितंबर महीने की शुरुआत से ही मंडियों में बासमती धान की आवक बढ़ने लगी है। इस साल भाव को देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। 1509 धान का भाव सीज़न की शुरुआत में ही कल चार हजार के लेवल को पार कर गया। धान का सीजन आने वाला है ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि इस साल धान का बाजार कैसा रहेगा। इस रिपोर्ट में हम धान के बाजारों में चल रहीं खबरों और ताजा भाव का विश्लेषण करेंगे और ट्रेंड को जानने की कोशिश करेंगे।
WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
किसान साथियो साल 2022 में अप्रैल से लेकर जून तक की अवधि में बासमती चावल के निर्यात में लगभग 3.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में उत्पादन में कमी होने के कारण अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक बासमती चावल के निर्यात में 18 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी। साठी 1509 धान की बढ़ती आवक निर्यात की कमी को पूरा करती दिख रही है। जानकारों का कहना है कि इस साल धान बाजार का शुरूआती रूझान तेजी की तरफ है, क्योंकि साठी 1509 बासमती को ही 4 हजार क्विंटल तक का भाव मिलने लग गया है। जो कि पिछले साल आज ही के दिन 2950 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा था। आप चाहें तो हमारा पिछले साल का वीडियो देखकर यह कन्फर्म कर सकते हैं। https://youtu.be/gCcjTLrSJ9U
ये भी पढे :- आज के मंडी भाव 05 सितंबर 2022
सोमवार को बाजार खुलते ही धान के भाव 100 रुपये तक उपर बोले जाने लगे। गढ़मुक्तेश्वर मंडी में हाथ कटे धान का भाव 4 हजार रुपए तक बोला गया अन्य मुख्य मंडियों में आम भाव 3700 से लेकर 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। दिल्ली की नरेला मंडी में धान 1509 का भाव 3975, टोहाना मंडी में 3916 रुपए प्रति क्विंटल और लाडवा में 3880 रुपए तक के भाव दिखाई दिए।
फिलहाल बाजारों मे तेजी बनी हुई है क्योंकि पिछले निर्यात ऑर्डर भी अभी तक भुगताए नहीं गए हैं। निर्यात मांग लगातार अच्छी बनी हुई है और पुराना स्टॉक कहीं भी उपलब्ध नहीं है। इन सब तथ्यों को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस साल धान के भाव ऊंचे खुलने वाले है।
1509 धान के भाव में पिछले साल के मुकाबले 1000 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी है। इस तेजी को देखते हुए मोटे तौर पर यह कहा जा सकता है कि 1121 धान का भाव 4100 से 4500 के बीच कहीं भी खुल सकता है। क्योंकि पिछले साल आज ही के दिन 1121 का भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल था। अगर इस साल 1000 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी भी मान के चलें तो 4300 का भाव बन रहा है। पिछले साल आज ही के दिन 1718 के भाव भी 3100 के आसपास चल रहे थे। इसके भी इस साल 4000 के उपर खुलने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें:- अन्य मंडियों के ताजा भाव
उपर किए गए विश्लेषण से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस साल अलग अलग वैरायटी के क्या भाव रह सकते हैं। किसान भाइयों हम आपको बता दें कि यह एक ट्रेंड की जानकारी है और विदेशी बाजारों की एक खबर भी इस ट्रेंड को बदल सकती है। 1121, 1718 और 1401 पूसा आदि वैरायटी के आने में अभी समय है और इस दौरान कुछ भी माहौल बन सकता है।
किसान साथियो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस साल 1509 की फसल का बुवाई का रकबा भी काफी बढ़ा है। फिलहाल मंडियों 1509 की आवक जरूर देखने को मिल रही है लेकिन मुख्य फसल आने में अभी 20 दिन का समय बाकी है और आवकें बढ़ने से भाव पर दबाव भी देखने को मिल सकता है।
आपकी जानकारी के लिए धान और चावल के भाव नीचे दिए गए हैं :-
गढ़ मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3801 से 4001
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3831
आवक 8000 बोरी
जगाधरी मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3650/3731
रतिया मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹3811
घरौंडा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3731 तेजी ₹20
करनाल मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3725 तेजी ₹ 75
कैथल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3660 तेजी ₹180
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3790
समालखा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3671 मंदा ₹ 29
होडल मंडी
नरमा भाव ₹ 10100
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3601
तरावड़ी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3821 तेजी ₹100
गंनौर मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3651
नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3836
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3975 तेजी ₹ 14
आवक 2500 बैग्स
निसिंग मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3700 से 3750
इंद्री मंडी
धान 1509 भाव 3755
सोनीपत मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3895
सिरसा मंडी
धान 1509 भाव ₹ ₹ 3691
लाड़वा मंडी
धान 1509 भाव ₹ ₹ 3875
मदलौदा मंडी
धान 1509 भाव 3781
पूंडरी मंडी
धान 1509 भाव 3800
सफीदों मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव 3601
टोहाना मंडी
धान 1509 भाव 3916
राजपुरा मंडी
धान 1509 भाव 3630
बासमती चावल के रेट
बासमती रॉ भाव ₹ 8400/8600
1401 स्टीम भाव ₹ 8300/8500
1509 सेला भाव ₹ 7100/7800
1121 सेला भाव ₹ 8300/8400
1121 स्टीम भाव ₹ 8800/8900
1718 सेला भाव ₹ 8200/8400
सरबती सेला भाव ₹ 5100/5200
सरबती स्टीम भाव ₹ 5800/6100
DB सेला भाव ₹ 8000/8100
परमल वांड भाव ₹ 2500/2700
PR11 सेला भाव ₹ 3600/3700
तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि मंडी में बासमती चावल और बासमती धान के थोक रेट क्या हैं। चावल के रेट प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप 25kg rice price क्या है या फिर 1 kg rice price क्या है जानना चाहते है तो इसमें आप 25kg rice price के लिए चार से भाग करके निकाल सकते हैं। mota chawal ka rate ke liye हमारी app download कर सकते हैं । आशा है आपके लिए chawal ka rate 2022 dhan ka bhav, dhaan ka bhav, Narela mandi rate, 1121 dhan rate, 1121 धान का भाव today 2022,बासमती धान का रेट 2022, नरेला मंडी धान रेट टुडे 1121,बासमती धान का रेट 2022,pb1 dhan rate today की जानकारी उपयोगी होगी। अन्य फसलों के भाव के लिए www.mandibhavtoday.net पर जाएं। मंडी भाव टुडे व्यापार अपने विवेक से करने की सलाह देता है