बासमती किसानों की बल्ले बल्ले | बासमती चावल हुआ 10000 के पार | नए सीजन में कितना होगा फायदा
किसान साथियो धान और चावल का बाजार एक बार फिर से बढ़ गया है। बासमती चावल में स्टीम क्वालिटी के भाव लगभग उसी स्तर पर जा पहुंचे हैं जिन स्तरों पर पिछले सीज़न में धान के टोप भाव मिले थे। 26 जून को बासमती 1121 स्टीम का रेट 9100 रुपये प्रति क्विंटल था जो कि 22 जुलाई 2023 को 10000 रुपये प्रति क्विंटल हो चुका है। बासमती 1718 चावल की बात करें तो 26 जून को 8650 रुपये प्रति क्विंटल तक पिटने के बाद आज 1718 स्टीम का रेट 9500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच चुका है। एक महीने से भी कम अवधि में ही बासमती स्टीम के भाव 10% से ज्यादा उछल चुके हैं। चावल के इन भावों को देखते हुए ऐसा लगता है कि आने वाले सीजन में भी भाव के मामले बासमती के किसानों के अच्छे दिन जारी रहने वाले हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें
क्या है तेजी की वज़ह
हरियाणा और पंजाब जो कि बासमती धान के मामले में मुख्य उत्पादक बेल्ट के रूप में जानी जाती है। यहां पर अत्यधिक बारिश के कारण धान की खेती को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। पंजाब और हरियाणा को मिला दें तो लगभग 10 लाख एकड़ जमीन में धान की फ़सल को नुकसान पहुंचा है। इन इलाकों में अब केवल पीआर 126 और बासमती 1509 जो कि कम अवधि में पकने वाली फसलें हैं इनको लगाने का ही विकल्प बचा है। जानकारों का मानना है कि इन फसलों के लगाने के बावजूद भी देरी होने के कारण 30% तक नुकसान होने की संभावना है । हरियाणा सरकार ने हरियाणा को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित कर दिया है। बाढ़ के कारण बासमती धान का उत्पादन कमजोर होने की आशंका बन गई है यही कारण है कि आनन-फानन में स्टॉकिस्ट सक्रिय हो गए हैं और बासमती की खरीदारी तेज हो गई है।
रूस और यूक्रेन में बढ़ी तनातनी
रूस ने काला सागर अनाज समझौते से अपने आपको अलग कर लिया है। इसके अलावा घोषणा की है कि यूक्रेन की तरफ से आने जानेवाले जहाजों को युद्ध सामग्री से लैस माना जाएगा। ऐसा करने से युक्रेन से अनाज की आवाजाही रुक जाएगी। जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनाज की सप्लाई बाधित होगी। ऐसे में गेहूं से लेकर चावल के भाव बढ़ सकते हैं
कितनी बनी है तेजी
गोहाना मंडी में 1121 और 1718 धान के भाव जोकि 4200 रुपए प्रति क्विंटल तक फिसल गए थे अब फिर से 4400 से लेकर 4500 की रेंज में आ गए हैं । शनिवार को नरेला मंडी में 1121 धान 4612 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका है । बात अगर बासमती 1509 की करें तो इस धान के भाव में सुधार तो देखने को मिला है लेकिन अन्य वैरायटी के मुकाबले इस सुधार की गति कमजोर है। 1509 के भाव जो कि 2000 से लेकर 2900 तक बिक रहे थे अब यहा 3200 के उपर के भाव मिलने लगे हैं। लेकिन अन्य वैरायटी के मुकाबले 1509 की डिमांड कम है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में बासमती धान के भाव और बढ़ जाएंगे।
क्या 5000 के उपर जाएंगे बासमती के भाव
किसान साथियों अगर आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो आने वाले सीजन में बासमती धान के भाव खासतौर पर 1121 और 1718 वैरायटी में भाव के 5000 रुपए प्रति क्विंटल के ऊपर जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पिछले सीजन में जब बासमती 1121 स्टीम चावल के भाव 9900 हुए थे उस समय बासमती 1121 धान का रेट 5350 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। चूंकि अभी बासमती 1121 स्टीम चावल 10000 के पार चला गया है इसी आधार पर हमारा अंदाजा है कि बासमती 1121 और 1718 में 5000 के भाव सम्भव हैं। लेकिन जैसा कि आप सबको पता है कि बासमती का बाजार अनिश्चितता से भरा हुआ है इसलिए प्रतिदिन के भाव के ट्रेंड को देखते रहे और सही समय सही फैसला लें।
आपकी सुविधा के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं।
Dhaan Ke Bhav
करनाल मंडी
धान 1509 भाव ₹ 3200
आवक 20000 बैग
घरौंडा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2851
बूंदी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3900 से 4150
धान 1509 भाव ₹ 3000 से 3410
धान सुगंधा भाव ₹ 2900
आवक 3000
बुलंदशहर मंडी
आवक 10'000 बैग
नया धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2301 से 2961
नरेला मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4612
धान 1718 भाव ₹ 4551
धान 1509 भाव ₹ 3801
डबरा मंडी
धान 1509 भाव ₹ 2500 से 3150
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4300
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4200
आवक 25000 बैग
बिलासपुर मंडी
आवक 15000 बैग
धान नूरी कंबाइन भाव ₹1800 से 2100
धान 1509 भाव ₹ 2500 से 2900
बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 23 जुलाई 2023
1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8000/8100 तेजी 50
1121 गोल्डन भाव ₹ 8500 से 8600 तेजी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 9800/10000 तेजी 200
1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7850/7950 तेजी 0
1718 गोल्डन भाव ₹8000 /8250 तेजी 0
1718 स्टीम भाव ₹ 9300/9500 तेजी 200
1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव 7400/7450 तेजी 50
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7500 /7650 तेजी 50
1509 स्टीम भाव ₹ 9400/9500 तेजी 300
1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9500 /9600 तेजी 200
Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6000 - 6200 तेजी 0
Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6000/6050 तेजी 100
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 6259/6300 मंदी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7500 /7700 तेजी 0
सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 5200 से 5300 तेजी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5600 से 5650 तेजी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6000/6150 तेजी 0
RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5200 से 5350 तेजी 100
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5650/5700 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6400 /6500 तेजी 100
Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8000/8100 तेजी 0
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8550/8600 तेजी 50
Pusa Raw भाव ₹ 9000/9100 तेजी 50
PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4500/4550 मंदी 50
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4550/4650 मंदी 50
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4650/4750 तेजी 50
सोना मसूरी
स्टीम भाव ₹ 3825-3850 मंदी 100
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।