Movie prime

चावल के भाव कर रहे इशारा, जाने क्या रहेगा धान 1121 1718 आदि का भाव

basmati

Basmati Rice Rate Today | बासमती धान के ताजा भाव

किसान साथियो धान का भाव चावल के भाव पर निर्भर करता है। मार्केट में पहले चावल के भाव में तेजी या मंदी आती है उसके बाद ही धान के भाव में तेजी या मंदी का माहौल बनता है।  फिलहाल 1121, 1718, 1401, पूसा आदि वैराइटी के धान की आवक नहीं हो रही है। लेकिन किसान भाई यह जानना चाह रहे हैं कि आने वाले सीजन में 1121, 1718, 1401 आदि वैराइटी के क्या भाव रहेंगे। साथियों आज की डेट में जिस तरह से चावल के भाव चल रहे हैं उससे हम धान के भाव का थोड़ा बहुत अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि ऐसी बहुत सारी अन्य वजह हो सकती है जो इस अंदाजे को गलत भी साबित कर सकती हैं। लेकिन मोटे तौर पर चावल के भाव से धान के भाव का थोड़ा बहुत अंदाजा लगाया जा सकता है इसलिए हम आपके लिए चावल के भाव लेकर आए हैं।

WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

क्या रह सकते हैं है 1121 और 1718 धान के भाव

1121 में स्टीम क्वालिटी का रेट फ़िलहाल 9000 रुपये प्रति क्विंटल पर चल रहा है। आमतौर पर देखा जाता है कि बासमती धान के भाव स्टीम क्वालिटी चावल के भाव के आधे रहते हैं। इसलिए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर चावल के भाव यही बने रहे तो धान 1121 के भाव 4500 के आसपास खुल सकते हैं। जबकि 1718 के स्टीम क्वालिटी चावल के भाव जो कि 8500 के आसपास चल रहे हैं। इनके आधार पर धान के भाव 4200-4300 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पर रह सकते हैं।
इसी तरह से आप बाकी वैरायटी का भी अंदाजा लगा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ एक अंदाजा ही है। सही भाव मार्केट में 10 दिन के बाद ही पता चल पाएगा क्योंकि ये जो चावल के रेट है ये पुराने स्टॉक के हैं। नए धान का चावल पुराने से आमतौर पर 100-300 रुपये प्रति क्विंटल तक कम रह सकता है।
आपकी सुविधा के लिए वैरायटी वाइज बासमती धान और चावल के ताजा भाव (Basmati Rice Rate) दिए हुए हैं:-

Basmati Rice Rate (Ex Factory Haryana)
चावल के भाव (एक्स फैक्ट्री हरियाणा
)

1121 बासमती रॉ न्यू भाव ₹ 9200
1121 बासमती व्हाइट सेला भाव ₹ 8500
1121 बासमती गोल्डन सेला भाव ₹ 9000
1121 बासमती स्टीम भाव ₹ 9000

1718 चावल का भाव

1718 रॉ  भाव ₹ 9000
1718 स्टीम भाव ₹ 8500
1718 व्हाइट सेला भाव ₹ 8300
1718 गोल्डन सेला भाव ₹ 8800

ये भी पढे :-  विदेशी बाजारों में कमजोरी के बावजूद सरसों तेज ? क्या है इशारा देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

1509 चावल के भाव

1509 बासमती स्टीम भाव ₹ 7900
1509 बासमती व्हाइट सेला भाव ₹ 7200
1509 बासमती गोल्डन सेला भाव ₹  8000

1401 चावल के भाव

1401 बासमती स्टीम भाव ₹ 8750
1401 बासमती व्हाइट सेला भाव ₹ 7800
1401 बासमती गोल्डन सेला भाव ₹ 8200

सुगंधा चावल का भाव

सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7350
सुगंधा सेला भाव ₹ 6800
सुगंधा गोल्डन सेला भाव ₹ 7400
सुगंधा रॉ भाव ₹ 7550

सरबती चावल के ताजा भाव

शरबती स्टीम भाव ₹  6000
शरबती सेला भाव ₹ 5600
शरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 5800
शरबती रॉ भाव ₹  6000

PR चावल का भाव

PR - 11/14 स्टीम भाव ₹ 3700
PR - 11/14 सेला भाव ₹ 4200
PR - 11/14 गोल्डन सेला भाव ₹ 4300
PR - 11/14 रॉ भाव ₹ 3500
PR 26 स्टीम भाव ₹ 3200
PR 26 सेला भाव ₹  3550
PR गोल्डन सेला भाव ₹ 3700

धान के ताजा भाव
धान के ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने जाना कि मंडी में बासमती चावल और बासमती धान के थोक रेट क्या हैं। चावल के रेट प्रति क्विंटल के हिसाब से दिए गए हैं। इसके अलावा यदि आप 25kg rice price क्या है या फिर 1 kg rice price क्या है जानना चाहते है तो इसमें आप 25kg rice price के लिए चार से भाग करके निकाल सकते हैं। mota chawal ka rate ke liye हमारी app download कर सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें