Movie prime

बासमती धान और चावल में तूफानी तेजी | जाने क्या है तेजी की वज़ह

BASMATI RICE RATE

बासमती धान और चावल में तूफानी तेजी | जाने क्या है तेजी की वज़ह

किसान साथियो उत्तर भारत में धान का सीजन अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ चुका है। इस सीज़न की खास बात यह रही कि धान के भाव में सीज़न की शुरूआत में बनी तेजी सीज़न के अंत तक बनी रही है। धान का पिछला स्टॉक ना होने और विदेशी बाजारों से निकल रही अच्छी डिमांड ने किसानों के वारे न्यारे कर दिए हैं। कुछ मजबूत किसान साथियो ने अभी भी धान को होल्ड करके रखा हुआ है। हमें विश्वास है कि ये रिपोर्ट  धान की मौजूदा और आने वाली परिस्थितियों को समझने में सहायक होगी WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो पिछले हफ्ते धान के भाव में 10-20 रुपये की तेजी मंदी के साथ धान में स्थिरता का माहौल बना हुआ है था। लेकिन चालू हफ्ते में 1401 और 1718 की एकाएक डिमांड निकलने से धान में ज़बरदस्त तेजी का माहौल बन गया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक सिरसा मंडी में धान 1401 के भाव 150 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज होकर 4700 के लेवल को पार कर चुके हैं। जबकि 1401 स्टीम चावल का भाव 8350 के आसपास चल रहा है। पानीपत की मदलोडा मंडी में 1718 धान का भाव भी 4350 के लेवल को पार कर चुका है। माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश की मंडियों में भी धान का भाव गरमाने लगा है। मध्यप्रदेश में पूसा क्वालिटी धान के भाव 4250 के लेवल को पार कर चुके हैं जबकि 1121 में भी 4100 से 4200 की आम रेंज बनी हुई है। ये भी पढे :-सरसों वायदा कारोबार पर रोक बढ़ी | 15 दिन की स्थिरता के बाद अब किस तरफ मुड़ेंगे सरसों के रेट

बासमती 30 नंबर जिसे परंपरागत बासमती भी कहा जाता है इस धान में अलग तरह की तेजी बनी हुई है। बासमती 30 के भाव 6400 का लेवल छू चुके हैं। पिछले साल बासमती 30 के अच्छे भाव ना मिलने के कारण किसानों ने बासमती 30 नंबर से मुंह मोड़ लिया था। जिसके कारण यह धान बहुत कम मात्रा में बोया गया। विदेशी बाजार से डिमांड निकलने और बासमती 30 नंबर की उपलब्धता ना होने के कारण भाव पिछले साल के मुकाबले दुगने हो गए हैं। ये भी पढे :-जीरा जा सकता है 30000 के पार | जाने क्या है खबर

किसान साथियों इस सीजन की सबसे अच्छी बात यह रही कि इस साल कोई भी माल पेस्टिसाइड के अत्याधिक उपयोग के कारण रिजेक्ट नहीं हुआ है। मंडी भाव टुडे पर हमने पहले भी सभी पाठकों से निवेदन किया था कि वह सोच समझ कर ही पेस्टिसाइड का उपयोग करें। क्योंकि माल के रिजेक्ट होने का धान के भाव पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। माल रिजेक्ट ना होने के कारण अरब देशों के अलावा यूरोपीय देशों में भी बासमती की अच्छी डिमांड बनी हुई है। ये भी पढे :-क्या नए सीजन पर MSP के पार रहेंगे गेहूं के भाव - रिपोर्ट

अरब देशों से बासमती के अच्छे आर्डर मिल रहे हैं लेकिन बासमती का सबसे बड़ा ग्राहक इरान है वहां से अभी तक कोई बड़ी डिमांड निकलकर नहीं आई है। निर्यातकों को ईरान से जल्दी ही बड़ी डिमांड की उम्मीद है। जिसके कारण निर्यातक धान और चावल की अच्छी लिवाली कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार लगातार तेज हो रहा है। निकट भविष्य में धान के भाव में बड़ी मंदी आने की संभावना ना के बराबर है। हालांकि जिन किसान भाइयों को भारी रिस्क नहीं लेना है वह इन भावों पर अपना माल निकाल सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। आपकी जानकारी के लिए धान और चावल के भाव की विस्तृत जानकारी नीचे दे दी गई है।

बासमती चावल के ताजा भाव (Basmati rice rate)

1121(Basmati rice rate)
1121 गोल्डन सेला भाव ₹ 8450  से  8550 तेजी ₹100
1121 सेला भाव ₹ 8000  से  8050 तेजी ₹50
1121 स्टीम भाव ₹ 8700  से  8800 तेजी ₹150

1718 (Basmati rice rate)
1718 स्टीम  भाव ₹ 8100  से  8250 तेजी 250
 1718 गोल्डन सेला भाव ₹ 7650  से 7750 तेजी 100
1718 सेला भाव ₹ 7250  से  7300 तेजी 200

1509 (Basmati rice rate)
1509 सेला भाव ₹ 7250  से  7300 तेजी 250
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 7650  से  7750 तेजी 150
1509 स्टीम भाव ₹ 7900  से  8000

ये भी पढे :-देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 21 Dec 2022

1401 (Basmati rice rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 8150  से  8300 तेजी 200

ताज  सेला भाव ₹ 6100  से  6150 तेजी 150

सुगंधा स्टीम  भाव ₹ 6800  से  6850 तेजी 50

शरबती स्टीम भाव ₹ 6500  
सरबती सेला भाव ₹ 6050  से  6100

PR 11/14 गोल्डन सेलाभाव ₹ 4325  से  4350
PR 11/ 14 स्टीम ₹ 4050  से  4100
PR 11/ 14  सेला ₹ 4150  से  4200 तेजी 100

RH  से 10  सेला भाव ₹ 5200  से  5250 तेजी 100
RH10 स्टीम भाव ₹ 6100  से  6150 तेजी 200
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5600  से  5650 तेजी 100

धान के ताजा भाव (Paddy rates)

टोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4220
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4080
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4615 तेजी 64

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4703 तेजी 153
धान PB1 भाव ₹ 4300 तेजी 30
धान 1509 भाव ₹ 3900
धान 1718 भाव ₹ 4060 तेजी 37
धान 1121 भाव ₹ 4150

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4491 तेजी 86
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3981

नरवाना मंडी
धान 1125 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 170
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4450

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4268 तेजी 78

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4585 तेजी 90

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250 तेजी 40

क्या नरमा कपास में पिछले साल जैसी तेजी संभव है - रिपोर्ट

डबरा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4150 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950 तेजी 109
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3850 तेजी 75
धान सुगंधा भाव ₹ 3401
आवक 20000 बैग्स

समालखा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4131 तेजी 110

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4455 तेजी 70
धान 1401 भाव ₹ 4385 तेजी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4170 तेजी 90
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3875 मंदी 75
आवक 10000 बैग्स

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4461 तेजी 14

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4451 तेजी 40

हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500

छर्रा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3881
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3901
धान सुगंधा भाव ₹ 3571

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4000
धान 1718 भाव ₹ 4050 तेजी 150
धान 1509 भाव ₹ 3850 तेजी 150
धान सुगंधा भाव ₹ 3511 तेजी 111
आवक 30000 बैग्स

जींद मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250 तेजी 70
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4500 तेजी 60

सफीदों मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4525

तरावड़ी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4200
धान 1718 भाव ₹ 3900
धान 1509 भाव ₹ 3800

फजिल्का मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4321 तेजी 46

उचाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4281

मुक्तसर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1401 भाव ₹ 4375
आवक 25000 बैग्स

अमृतसर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4611
आवक 4000 बैग्स

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4290
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4386
आवक 3000 बैग्स

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4393 तेजी 118
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4553 मंदी 12
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4200 तेजी 20
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4318 मंदी 102
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3725 मंदी 195
धान DP भाव ₹ 4225

हाथरस मंडी यूपी
आवक 5000 बैग्स
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3942
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3925
धान सुगंधा भाव ₹ 3500

गुलावठी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3950
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950

करनाल मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4100
धान 1718 भाव ₹ 4000

बुलंदशहर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 4000

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4551
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4299/4367 तेजी 9

अलेवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4425
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4211

नर्मदा पुरम
धान 1718 भाव ₹ 3859
धान पूसा भाव ₹ 4172
धान 1121 3845

इटारसी
धान पूसा भाव ₹ 4190
धान csr 30 भाव ₹ 4690
धान 1718 भाव ₹ 3660
धान 1121 भाव ₹ 4100

सेमरी हरिचंद मंडी
धान पूसा भाव ₹ 4215

पिपरिया मंडी
धान पूसा भाव ₹ 4260

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।