Movie prime

क्या नए सीजन पर MSP के पार रहेंगे गेहूं के भाव - रिपोर्ट

gehu teji mandi report

नए सीजन पर क्या रहेंगे गेहूं के भाव - ताजा रिपोर्ट
किसान साथियो कई महीनों से लगातार देश में गेहूं और आटा की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली लारेंस रोड पर गेहूं का भाव फिर से 2900 रुपए पहुंच गया। जबकि अलवर में गेहूं 2750 तक बिक रहा है। कुछ दिन पहले सरकार ने घोषणा की थी कि वह  20 से 30 लाख टन गेहूं सरकार की ओर से खुले बाजार में उतारा जाएगा।  इस घोषणा के बाद दो तीन दिन के लिए गेहूं बाजार में 20 से 30 रुपए तक की गिरावट जरूर दर्ज हुई थी, लेकिन इस हफ्ते  सोमवार से बाजार फिर तेजी की तरफ है। बढ़ते बाजार पर सरकार की ओर से कोई संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही खुले बाजार में गेहूं बेचने की योजना को हरी झंडी दे सकती है। यदि इस सप्ताह ऐसा होता है तो गेहूं की कीमतों में 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की गिरावट आ सकती है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरकारी गेहूं का इंतजार
किसान साथियो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  इस साल उत्पादन कम रहा और सरकारी एजेंसियों को लक्ष्य के हिसाब से खरीद नहीं मिल पायी। इसलिए सरकार के पास भी जितने बफर स्टॉक को मेंटेन की वैधानिक जरूरत है उतना ही गेहूं उपलब्ध है। इस साल अधिकतर स्टॉक प्राइवेट एजेंसियों के हाथों में रहा। मीडिया में कुछ दिन से चल रही खबरों के अनुसार कहा जा सकता है कि सरकारी गोदामों से गेहूं में कुछ बिकवाली निकल सकती है। इसलिए भी बाजार पर थोड़ा बहुत दबाव आ सकता है। सरसों के भाव को लेकर जरुरी रिपोर्ट

बाजार जा रहा 3000 की तरफ
किसान साथियो देश में 1080 लाख टन गेहूं होता है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि 20 से 30 लाख टन गेहूं कम मूल्य पर बेचने से कुछ दिनों तक 20-50 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी भले ही आ जाए लेकिन बाजार मे बड़ी कमजोरी आना मुश्किल है। गेहूं में इसके अलावा बाजार में मंदी आने का कोई कारण नहीं है। यदि सरकार ने जल्दी ही गेहूं बाजार में नहीं उतारा तो 2915 पर चल रहा बाजार जल्द ही 3 हजार की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार से खबर है कि आस्ट्रेलिया में गेहूं का उत्पादन पिछले साल से कुछ अधिक होने की संभावना है और यहां से निर्यात बढ़ने की भी संभावना है, लेकिन इसका भारतीय गेहूं बाजार पर कोई असर होने की संभावना कम है। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 20 Dec 2022

क्या इस साल गेहूं में मिलेंगे MSP से उपर के भाव
किसान साथियो हम अपनी लगभग हर रिपोर्ट में बता रहे हैं कि फसलों का रेट डिमांड और सप्लाई पर निर्भर है। सप्लाई साइड को देखें तो सब को पता है कि इस साल गेहूं का पुराना स्टॉक सबसे कम है। हालांकि बुवाई का रकबा जरूर बढ़ा है लेकिन मौसम को देखें तो इस बार भी उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद कम ही है। डिमांड को देखें तो भारत गेंहू का सबसे बड़ा उपभोक्ता है और यहां डिमांड की कोई कमी नहीं है। अगर बढ़िया उत्पादन हो तब भी निर्यात डिमांड की कमी नहीं हैं। धान के केस में हमने देख लिया है कि पुराना स्टॉक ना होने के कारण इस साल धान में 500 से 800 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी बनी हुई है। बासमती 30 तो लगभग दुगुने दाम पर बिका है। चूंकि सरसों का पुराना स्टॉक बचा हुआ है इसलिए सरसों के भाव नहीं बढ़ पा रहे हैं। गेहूं के कम स्टॉक को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि गेहूं के भाव समर्थन मूल्य से 100-200 रुपये प्रति क्विंटल उपर रहने की पूरी पूरी संभावना है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। क्या नरमा कपास में पिछले साल जैसी तेजी संभव है - रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए गेहूं के भाव की विस्तृत जानकारी नीचे दे दी गई है

सिरसा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2600
होडल मंडी गेहूँ भाव ₹ 2625
भिवानी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2700
हाथरस मंडी गेहूँ भाव ₹ 2700
करनाल मंडी गेहूँ भाव ₹ 2725
बहराइच मंडी गेहूँ भाव ₹ 2675
मंदसौर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2600/2650
सूरत मंडी गेहूँ भाव ₹ 3200
खंडवा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2750/2850 तेजी ₹ 25

बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 20 December 2022
खैर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2650
आवक 250 कट्टे
मैनपुरी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2631
आवक 2000 कट्टे
नीमच मंडी गेहूँ भाव ₹ 2990
आवक 2000 कट्टे
बुलंदशहर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2700
आवक 250 कट्टे
जालना मंडी गेहूँ भाव ₹ 2650/2800
आवक 500
नीमच मंडी गेहूँ भाव ₹ 3050
आवक 3000 कट्टे
तिलहर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2710 तेजी ₹ 10
आवक 250 कट्टे
डिबाई मंडी गेहूँ भाव ₹ 2715 तेजी ₹ 25
सियाना बुलंदशहर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2700
अतरौली मंडी गेहूँ भाव ₹ 2700 तेजी ₹ 20
आवक 115 बोरी
गोंडल मंडी गेहूँ भाव ₹ 2250/3100
आवक 1800 कट्टे
कोटा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2450/2580 मंदी ₹ 20
आवक 6000 बैग
उज्जैन मंडी गेहूँ भाव ₹ 2175/3010
आवक 1500 बैग
बेगूसराय मंडी गेहूँ भाव ₹ 2850
गंजबसोदा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200/3200

देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 20 Dec 2022
आवक 2000
बूंदी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2475/2600
गोटेगांव छिंदवाडा, मध्य प्रदेश मंडी गेहूँ भाव ₹ 2400/2600
दिल्ली-गेहूं (व्यापार)
एम पी भाव ₹ 2900 तेजी ₹ 10
यूपी & राजस्थान भाव ₹ 2915 तेजी ₹ 5
आवक 7000 बोरी
दाहोद मंडी गेहूं
मिल भाव ₹ 2725/2730 तेजी ₹ 5
मार्केट भाव ₹ 2715/2725 तेजी ₹ 4
सघंवी फूड्स
देवास भाव ₹ 2775
निमरानी भाव ₹ 2825
मालनपुर भाव ₹ 2785