Movie prime

सरसों के भाव को लेकर जरुरी रिपोर्ट

mustard report

सरसों में हल्का सुधार | सरसों में अब आगे क्या | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो हमने अपनी पहले की रिपोर्ट में बताया था कि सरसों के भाव अब विदेशी बाजारों की तेजी मंदी के हिसाब से चल रहे हैं। जब तक नयी सरसों बाजार में नहीं आ जाती तब तक यही माहौल चलने की उम्मीद है। सोमवार के बाजार को देखें तो आयातित तेलों में कीमतों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये बढ़कर 6,675 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जबकि भरतपुर में 6335 और दिल्ली में 6550 रुपये प्रति क्विंटल की रेंज देखने को मिली है। हरियाणा की भिवानी मंडी में 40 लैब सरसों के भाव 6300, राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 6375 और गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 6046 तक रहा। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 7125 से 7250 तक रहे और इसमें 25 रुपये का मामूली सुधार बना। गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों का रेट 6650 और BP ऑइल मिल पर 7050 के भाव देखने को मिले हैं। सरसों के बाजार में आयी खतरनाक स्थिरता के बाद अब किसान ज्यादा सरसों मंडियों मे लेकर आ रहे हैं जिसके कारण सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 2.90 लाख बोरियों की हुई है ।  ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 19 Dec 2022

हाजिर मंडियों में सरसों के ताजा रेट
हाजिर मंडियों में सरसों के भाव की बात करें तो  आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6371, गंगानगर मंडी सरसों भाव ₹ 6057, रावतसर सरसों भाव ₹ 6030, भट्टू मंडी सरसों भाव ₹ 6281, संगरिया सरसों भाव ₹ 6326, गोलूवाला सरसों भाव ₹ 6059,रायसिंहनगर सरसों भाव ₹ 6119, नोखा सरसों भाव ₹ 6100, बरवाला सरसों भाव ₹ 6100, हिसार सरसों भाव ₹ 6250, दिल्ली सरसों भाव ₹ 6550, जयपुर सरसों भाव ₹ 6675, मेड़ता सरसों भाव ₹ 6150, बीकानेर सरसों भाव ₹ 6000, केकड़ी सरसों भाव ₹ 6400, जोधपुर सरसों भाव ₹ 6400, गोयल कोटा सरसों भाव ₹ 6650, अलवर सरसों भाव ₹ 6400, सुमेरपुर सरसों भाव ₹ 6400, नागौर सरसों भाव ₹ 6400, निवाई सरसों भाव ₹ 6325, डेगाना सरसों भाव ₹ 6100, टोंक सरसों भाव ₹ 6305, कोटा सरसों भाव ₹ 6200, भरतपुर सरसों भाव ₹ 6335, गंगापुर सिटी सरसों भाव ₹ 6350, बिलाड़ा सरसों भाव ₹ 5950, पोरसा सरसों भाव ₹ 6075, चरखी दादरी सरसों भाव ₹ 6450, मुरैना सरसों भाव ₹ 6100 और ग्वालियर में सरसों भाव ₹ 6150 तक रहा। ये भी पढे :- धान 1401 हुआ 4500 के पार | 1121 भी तेज | देखें आज के धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 19 December 2022

सरसों में क्या है माहौल
व्यापारियों के अनुसार मलेशिया में जहां पाम तेल की कीमतों में सुधार आया, वहीं शिकागो में सोया तेल के दाम में भी सुधार देखने को मिला है। विदेशी बाजारों के रूझान को देखकर घरेलू बाजार में सरसों तेल मिलों की खरीद बढ़ाई है जिससे यह सुधार आया है। लेकिन बाजार के जानकार अब सरसों में बड़ी तेजी के पक्ष में नहीं है। इसकी बड़ी वज़ह यह है कि एक तरफ़ तो चालू रबी में सरसों की बुआई पिछले साल की तुलना में बढ़ी है, दूसरे उत्पादक मंडियों में सरसों का बकाया स्टॉक भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। ये भी पढे :- जानिए क्या भाव बिक रहा है नरमा और कपास | देखें आज के ताजा मंडी भाव| Narma Price Today 19 December 2022

विदेशी बाजारों से क्या है ख़बर
विदेशी बाजारों की खबरों को देखें तो इंडोनेशिया ने शुक्रवार को घोषणा की है कि पहली जनवरी, 2023 से अपने , आवश्यक बायोडीजल सम्मिश्रण को बढ़ाकर 35 फीसदी कर देगा, ताकि बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों के मद्देनजर पेट्रोलियम आयात को कम किया जा सके, इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। इस ख़बर के बाद से पाम तेल में सुधार देखने को मिल रहा है।  प्रमुख उद्योग विश्लेषक दोराब मिस्त्री ने शनिवार को कहां था कि मलेशियाई पाम तेल के मई के अंत तक 3,500 से 5,000 रिंगिट प्रति टन के बीच व्यापार करने की उम्मीद है, क्योंकि मलेशिया के साथ इंडोनेशिया में पाम तेल का बकाया स्टॉक कम रहेगा। बाजारों की बात करें तो बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज (BMD) पर मार्च वायदा अनुबंध में पाम तेल के भाव 14 रिगिंट यानी 0.35 प्रतिशत तेज होकर 3,932 रिगिंट प्रति टन हो गए। शिकागो में मार्च तेल वायदा अनुबंध के दाम भी 0.46 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है । ये भी पढे :- विदेशी बाजारों में क्या है हलचल देखें ताजा रिपोर्ट

सरसों तेल औए खल पर अपडेट
घरेलू बाजार की बात करें तो जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें सोमवार को सात-सात रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1351 रुपये और 1341 रुपये प्रति 10 किलो हो गई।  सरसों खल के भाव में भी 25 रुपये का उछाल देखने को मिला और ये  2675 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई।

रोके या बेचे
किसान साथियो यहां तक आते आते सरसों के भाव को उपर या नीचे खींचने वाली सभी संभावनाओं का हमने अध्ययन कर लिया है। अब सरसों को रोकने या बेचने का निर्णय आपको खुद लेना है। जैसा कि आप सबको पता है कि फ़िलहाल नयी सरसों आने में डेढ़ महीने का समय बाकी है। घरेलू मंडियों में नई सरसों की आवक फरवरी में शुरू हो जायेगी तथा मार्च में नई फसल की आवकों का दबाव बनेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाजिर मंडियों में सरसों का बकाया स्टॉक भी इस साल ज्यादा है। लेकिन तेजी-मंदी काफी हद तक मलेशिया के पाम तेल और शिकागो के सोया तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी । फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी खाद्य तेलों में कोई बड़ी मजबूती नहीं दिख रही है। इसलिए ऐसे माहौल में सरसों को निकालने के बारे में सोचा जा सकता है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। 

क्या नरमा कपास में पिछले साल जैसी तेजी संभव है - रिपोर्ट