Movie prime

क्या नरमा कपास में पिछले साल जैसी तेजी संभव है - रिपोर्ट

cotton report

क्या नरमा कपास में पिछले साल जैसी तेजी संभव है - रिपोर्ट

किसान साथियो नरमा की चालकों देखें तो पिछले 3-4 दिन में मंडियों में नरमा-कपास के भाव में 200 से 400 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आ चुकी है। नरमा की आवक बहुत कम चल रही हैं जिसका सीधा सा मतलब यही है कि किसान भाइयों ने ऊंचे भाव की उम्मीद में बड़ी मात्रा में नरमा को होल्ड कर रखा है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या नरमा और कपास में पिछले साल जैसे भाव मिल सकते हैं इस रिपोर्ट में हम इसी सवाल का उत्तर ढूंढने की कोशिश करेंगे।

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो जैसा कि हमने बताया पिछले 3-4 दिन मे उत्तर भारत की मंडियों में 8900 रुपए तक कारोबार करने वाला नरमा अब 8400-8500 रुपए बोला जाने लगा है। सोमवार को राजस्थान की अनूपगढ़ नरमा का भाव ₹ 8516, गोलूवाला में नरमा का रेट ₹ 8400 और रायसिंहनगर में नरमा के भाव ₹ 8501 तक बोले गए हैं।  गुजरात में भाव जो पिछले सप्ताह 20 किलो में 1600 से 1825 तक कारोबार कर रहा था, वह अब 1500 से 1720 रुपए के स्तर पर आ गया है। कर्नाटक में भी गिरावट आई है और यहां मध्यम कपास का भाव 7800 से 8400 रुपए रह गया है, जबकि महाराष्ट्र में इसका भाव 7500 से 8500 बोला जा रहा है। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 19 Dec 2022

नरमा की आवक अभी भी कम ही चल रही हैं। देश की प्रमुख एग्रो कमोडिटी एजेंसी स्मार्ट इनफो के अनुसार सोमवार को देशभर की मंडियों में लगभग 1.12 लाख गांठों की आवक हुई, जिनमें सर्वाधिक योगदान 40 हजार गांठों के साथ गुजरात का है। दूसरे स्थान पर 18 हजार गांठों के साथ महाराष्ट्र है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से 19 हजार गांठें ही पहुंच पाई है।

सीजन में नरमा की आवक में भारी कमी
पंजाब की आवक को देखें तो इस साल में नरमा की आवक में भारी गिरावट देखी गई है। 18 दिसंबर तक मंडियों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 70 प्रतिशत कम आवक हुई है। एक तो इस साल इस साल फसल की पैदावार भी कम हुई है। दूसरे किसानों ने नरमा होल्ड करके रखा हुआ है। आवक के कम रहने से कपास से जुड़े उद्योगों पर बुरा असर पड़ा है। ज्यादातर राज्यों  में फसल की कटाई का काम पूरा हो चुका है। पंजाब मंडी बोर्ड के अनुसार 18 दिसंबर तक पंजाब राज्य की मंडियों को 2.77 लाख क्विंटल नरमा पहुंचा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 10.35 लाख क्विंटल की पहुँच हुई थी । इस साल पंजाब में करीब 43 फीसदी फसल घटने का अनुमान है। ये भी पढे :- जानिए क्या भाव बिक रहा है नरमा और कपास | देखें आज के ताजा मंडी भाव| Narma Price Today 19 December 2022

हरियाणा में भी इस साल स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमिटेड के अनुसार, पिछले साल की समान अवधि में 4.49 लाख गांठों के मुकाबले नवंबर के अंत तक केवल 3.96 लाख गांठों की आवक हुई है। हालांकि, राजस्थान में पिछले साल 30 नवंबर तक 11.01 लाख गांठ की आवक के मुकाबले 11.55 लाख गांठ हो चुकी है।

केडिया एडवाइजरी के निदेशक श्री अजय केडिया के अनुसार इस साल कॉटन का उत्पादन 344 लाख गांठ के आसपास रहने की संभावना है, जो पिछले साल से थोड़ी बहुत अधिक है। नरमा कपास में समस्या यह है कि रुई की मांग घरेलु व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में घट रही है, जोकि नरमा- कपास के भाव पर दबाव बना रही है। कपड़ा उद्योग की मांग लगभग 22 प्रतिशत तक घटी है। लॉक डाउन के बाद से ही कपड़ा उद्योग की लागत निरंतर बढ़ रही है, जिस कारण उद्योग कठिनाइयों का के दौर से गुजर रहा है। लगभग सभी उद्योग 50 से 60 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। ये भी पढे :- सरसों किसानों के लिए जरूरी रिपोर्ट | सरसों के बाजार की हर खबर

नरमा में और कितनी तेजी
किसान साथियो इस साल समस्या यह है कि घरेलू मांग घटने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय रूई की कीमतें काफी अधिक हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय मांग भी कमजोर है। ऐसे में मंडी भाव टुडे का मानना है कि  पिछले साल फरवरी-मार्च में 13-14 हजार रुपए तक का भाव देखने वाली मंडियां इस बार शायद उस स्तर तक न पहुंच पाएं। कुल मिलाकर विशेषज्ञों को लगता है कि नरमा-कपास में पिछले साल जैसी तेजी देखने को शायद ही मिल सकती है। लेकिन किसी भी फसल के भाव में माहौल एक जैसा नहीं रहता। चूंकि फरवरी मार्च में पिछले साल तेजी बनी थी इसलिए मंडी भाव टुडे का मानना है इतने दिन तक माल को होल्ड किया जा सकता है। थोड़ी बहुत रिकवरी तो जनवरी में के महीने में ही देखने को मिल सकती है। और वहीं से आगे के बाजार का ट्रेंड सेट होगा। व्यापार अपने विवेक से करें। ये भी पढे :- खाड़ी देशों में बढ़ी बासमती की डिमांड, क्या और तेज होंगे धान के भाव - ताजा रिपोर्ट

आपकी जानकारी के लिए विभिन्न मंडियों के नरमा और कपास के भाव नीचे दे दिए गए हैं।

आदमपुर नरमा भाव ₹ 8392
सिरसा नरमा भाव ₹ 8190
सिरसा कपास भाव ₹ 9611
अनूपगढ़ नरमा भाव ₹ 8516
गांव गंगा नरमा भाव ₹ 8200
संगरिया नरमा भाव ₹ 8180
भट्टू मंडी नरमा भाव ₹ 8100
भट्टू कपास भाव ₹ 9400

देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 19 Dec 2022

फतेहाबाद नरमा भाव ₹ 8125
फतेहाबाद कपास 9300
बरवाला नरमा भाव ₹ 8000
बरवाला कपास 9500
ऐलनाबाद नरमा भाव ₹ 8240
अबोहर नरमा भाव ₹ 8195
अबोहर कपास 9405
हनुमानगढ़ नरमा भाव ₹ 8300
गोलूवाला नरमा भाव ₹ 8400
अंजड़ नरमा भाव ₹ 8060
रायसिंहनगर नरमा भाव ₹ 8501
रायसिंहनगर कपास  भाव ₹ 9450