क्या सोयाबीन DOC के रेट में तेजी आएगी या नहीं | जाने पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में
किसान साथियो और व्यापारी भाइयो अक्टूबर 2024 से लेकर मार्च 2025 के मध्य तक सोयाबीन DOC के भावों में लगातार गिरावट देखने को मिली। 21 अक्टूबर 2024 को जहां इसका भाव ₹35,000 प्रति टन था, वहीं यह 24 फरवरी 2025 तक गिरते-गिरते ₹28,500 प्रति टन तक पहुंच गया। यह गिरावट लगभग 18.5% रही, जो बाजार में लगातार कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों और सप्लाई प्रेशर को दर्शाती है। हालांकि, पिछले एक महीने के दौरान बाजार की दिशा में स्पष्ट बदलाव आया है। मार्च के मध्य से अब तक यानी अप्रैल 2025 के तीसरे सप्ताह तक भावों में तेज उछाल देखा गया है, जो ₹28,500 से बढ़कर ₹34,500 तक पहुंच गया है। यह उछाल लगभग 6,000 रुपये का रहा है। इसका मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहा टैरिफ युद्ध है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्लाई की अनिश्चितता बढ़ी और भावों में तेजी आई। अगर आप भी मंडी बाजार से जुड़े हैं और आपको रोजाना भाव और आगे का अनुमान साथ में आयात-निर्यात से संबंधित जानकारी चाहते हैं, तो हमारी प्रीमियम सेवा मात्र ₹500 में 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके लिए 9518288171 पर संपर्क करें।
जानकारों की मानें तो वर्तमान समय में सोयाबीन DOC का बाजार घरेलू कारकों की बजाय अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से अधिक प्रभावित हो रहा है। यदि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव जल्दी नहीं सुलझते हैं, तो बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना कम ही रहेगी। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से भारत पर सोयाबीन और इससे संबंधित उत्पादों पर आयात शुल्क घटाने का दबाव भी बढ़ रहा है। यदि भारत इस दबाव में आकर कोई बड़ा निर्णय लेता है और आयात शुल्क घटाता है, तो इससे घरेलू बाजार में सोयाबीन DOC की कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अगर आप भी मंडी बाजार से जुड़े हैं और आपको रोजाना भाव और आगे का अनुमान साथ में आयात-निर्यात से संबंधित जानकारी चाहते हैं, तो हमारी प्रीमियम सेवा मात्र ₹500 में 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके लिए 9518288171 पर संपर्क करें। इससे न केवल DOC बल्कि कच्चे सोयाबीन के भावों में भी गिरावट की संभावना बढ़ जाएगी। फिलहाल घरेलू बाजार की बात करें तो डिमांड और सप्लाई का संतुलन बना हुआ है। इस संतुलन को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल किसी बहुत बड़ी तेजी या मंदी की संभावना नहीं है, और भाव कुछ हद तक स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं जब तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई नई बड़ी खबर न आए। व्यापार अपने विवेक से करें
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।