Movie prime

सरसों रखी हुई है तो ये रिपोर्ट देखना जरूरी है आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso ka rate

सरसों रखी हुई है तो ये रिपोर्ट देखना जरूरी है आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियों फसलों के भाव को लेकर बाजार में सेंटीमेंट एक जैसा नहीं रहता। फसल का सीजन शुरू होने के बाद से लेकर अगली नयी फसल आने तक बाजार का सेंटिमेंट बदलता रहता है। जब किसी फसल के भाव गिरने लगते हैं तो इसमें जरूरत से ज्यादा मंदी आ जाती है और तेजी के माहौल में भी जरूरत से ज्यादा तेजी देखी जाती है। फिर धीरे धीरे सब संतुलन में आने लगता है। इस रिपोर्ट मे हम यह जाने की कोशिश करेंगे कि आखिर सरसों के भाव क्यू नहीं बढ़ पा रहे हैं। और आगे सरसों को लेकर क्या भविष्य बनता दिख रहा है।

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

आमतौर पर देखा गया है कि जब फसल की कटाई होती है उस समय आपूर्ति बढ़ने के कारण भाव नीचे की तरफ जाते हैं और जैसे-जैसे सीजन समाप्त हो जाता है और आपूर्ति घटने लगती है उस समय भाव ऊपर की तरफ जाते हैं। धान और कपास के मामले में हम ऐसा देख चुके हैं। हालांकि इस बार सरसों के भाव को लेकर ऐसा ट्रेंड नहीं दिख रहा है वजह है विदेशी बाजारों से आ रहा दबाव। सरसो को लेकर हम प्रतिदिन रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं और हम लगभग हर रिपोर्ट में यह बता रहे हैं कि भारत 60% से ज्यादा खाद्य तेल विदेशों से आयात करता है। इसलिए खाद्य तेल का भाव विदेशी बाजारों में चल रहे घटनाक्रम से प्रभावित होना लाजिमी है।

यही बड़ा कारण है कि भारतीय बाजारों में सरसों के फंडामेंटल मजबूत होने के बावजूद भी सरसों के भाव बढ़ नहीं पा रहे हैं एक तो विदेशों से ज्यादा सप्लाई का दबाव आ रहा है दूसरे सरकार भी घरेलू बाजारों पर सख्त नजर बनाए हुए हैं और हर हफ्ते तेल तिलहनों के भाव की समीक्षा कर रही है। वायदा बाजार से सरसों को बहुत पहले ही बाहर कर दिया गया था। और सरसों पर बहुत दिनों से स्टॉक लिमिट को जारी रखा हुआ है। आए दिन छापामारी चलती रहती है जिसके कारण बाजार पर दबाव और बढ़ रहा है।

 गेहूं के ताजा भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उपर से इंडोनेशिया की तेल को लेकर गलत नीतियों ने तेल तिलहन के भाव का बंटाधार कर दिया है। पाम तेल के निर्यात पर 3 हफ्ते के बैन के बाद इंडोनेशिया में स्टॉक इतना बढ़ गया है कि भाव अभी तक नहीं सम्भल पा रहे हैं। डॉलर के मुकाबले मलेशिया की कमजोर होती करेंसी भी भारतीय खाद्य तेल आयात को सस्ता बना रही है।

तीसरे पहलू की बात करें तो रूस और यूक्रेन की लड़ाई के ठंडे पड़ जाने के कारण अब यह संभावना बन रही है कि रूस और यूक्रेन से सूरजमुखी तेल का निर्यात तेजी पकड़ेगा इस वजह से भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल के भाव पर दबाव बन रहा है।

किसान साथियों जब किसी फसल का भाव गिरता है तो उसके कारणों की खोज की जाती है और बाजार के जानकार ऐसे हजारों कारण बता सकते हैं जिसके कारण भाव गिर रहे हैं। लेकिन माहौल कब बदल जाए यह किसी को पता नहीं चलता इसलिए मंडी भाव टुडे का यही मानना है कि सरसों में अभी और इंतजार करना चाहिए क्योंकि माहौल कभी भी बदल सकता है और उस समय बाजार के जानकार आपको तेजी आने के कारण समझा रहे होंगे। विदेशी बाजारों की तेजी मंदी बहुत जल्दी जल्दी करवट लेती रहती है इसलिए किसानों को ज्यादा उतावला नहीं होना चाहिए। अगर आपने सरसों को स्टॉक करने का रिस्क उठा ही किया है तो थोड़ा इंतजार करना तो बनता ही है क्योंकि नयी फसल आने में अभी लंबा समय है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

लाइव भाव देखने के लिए App डाउनलोड करें

ताजा मार्केट अपडेट

विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में हल्की गिरावट और तेल मिलों की मांग कमजोर रहने के कारण शुक्रवार को सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिली जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 50 रुपये कमजोर होकर ₹6825 प्रति क्विंटल पर आ गए। ब्रांडेड कंपनियों की बात करें तो सुबह भाव खुलते ही सलोनी प्लांट पर ₹50 की मंदी देखने को मिली थी उसके बाद मंदा और बढ़ा और भाव 7150 तक खिसक गए थे हालांकि अंतिम भाव ₹7200 प्रति क्विंटल पर ही रिपोर्ट हुए हैं।

हाजिर मंडियों में सरसों के भाव की बात करें तो संगरिया मंडी में सरसों का भाव 5525 से लेकर ₹6290, रावतसर मंडी में सरसों का भाव 5815 (38.53 लैब), केसरीसिंहपुर सरसों सरसों का भाव 6055 रुपए प्रति क्विंटल, भरतपुर मंडी में कंडीशन सरसों का भाव ₹6352, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव ₹6090, पीलीबंगा में सरसों का रेट 5750, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 6180, सादुलशहर मंडी में सरसों का रेट ₹6036 रुपए प्रति क्विंटल, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव ₹6200 देवली अनाज मंडी में सरसों का रेट 6450 और अलवर  मंडी में कंडीशन सरसों का भाव ₹6500 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

हरियाणा की मंडियों की बात करें तो सिरसा अनाज मंडी में सरसों का भाव ₹6025 प्रति क्विंटल, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 6300, आदमपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹6141 और सिवानी मंडी में 42 लैब सरसों का भाव ₹6600 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। देशभर की मंडियों में सरसों की आवक 2 लाख 30 हजार बोरी की रही।

यह भी पढ़ें :- अन्य मंडियों के ताजा भाव

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है

यह भी पढ़ें – आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें