Movie prime

सरसों की चाल में क्या आ सकता है बदलाव | जाने सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट में

जाने सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट में
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now


सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट ¬21 अप्रैल 2025

किसान साथियो और व्यापारी भाइयो, सरसों बाजार पर इस समय विदेशी बाजारों की कमजोरी और घरेलू खपत में सुस्ती का दोहरा दबाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह जयपुर में सरसों भाव ₹125 टूटकर ₹6300-6325 तक आ गया, जबकि भरतपुर में यह ₹5921 से गिरकर ₹5855 तक लुढ़क गया। यह संकेत करता है कि बाजार में अब मांग के मुकाबले दबाव बढ़ रहा है।

आवक और खरीद स्थिति
इस सप्ताह भी सरसों की दैनिक आवक 5-6 लाख बोरी के दायरे में सीमित रही। लगातार आवक का कमजोर रहना उत्पादन में पोल की स्थिति को इंगित करता है। हरियाणा में सरकारी खरीद लगभग 7 लाख टन तक पहुंच चुकी है, जबकि अन्य राज्यों में अभी भी खरीदी की गति धीमी है। अप्रैल-मई के दौरान परंपरागत रूप से सरसों बाजार में सुस्ती रहती है और यही ट्रेंड इस साल भी दोहराया जा रहा है।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे  9729757540 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |   

तेल और खल का असर
विदेशी तेलों में जारी गिरावट ने सरसों तेल की मांग पर असर डाला है। दिल्ली में सरसों एक्सपेलर तेल भाव ₹1285 प्रति 10 किलो रहा। मांग कमजोर रहने और मिलों में डिस्पैरिटी बढ़ने से क्रशिंग घटने की संभावना है। इससे तेल उत्पादन घट सकता है, लेकिन साथ ही सरसों तेल के भाव में गिरावट भी आ सकती है। ₹1250 प्रति 10 किलो तक की गिरावट संभव है, जहां से फिर मांग उभर सकती है।

सरसों खल बाजार में भी तेजी थम गई है। हालांकि पिछले महीने चीन से निर्यात बढ़ने से डीओसी (सरसों खल) में लगभग 38% की वृद्धि हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में मांग कमजोर हुई है। इस कारण खल भाव अब 200-250 रुपये बढ़कर स्थिर हो गया है और इस सप्ताह इसमें सीमित दायरे में कारोबार की संभावना है।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे  9729757540 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |   

अंतरराष्ट्रीय प्रभाव
KLC (मलेशिया पाम ऑयल) जुलाई अनुबंध 4% गिरकर 4000 रिंगिट से नीचे बंद हुआ। उत्पादन में वृद्धि हुई है लेकिन निर्यात की रफ्तार इसके मुकाबले कमजोर है, जिससे केएलसी दबाव में है।  आज भी बाजारों में गिरावट दिख रही है। घरेलू बाजार में पाम तेल के दाम ₹4 प्रति किलो तक गिर चुके हैं और आगे भी ₹1-2 प्रति किलो की गिरावट की संभावना बनी हुई है।

सोयाबीन बाजार का प्रभाव
सरसों भाव पर सोया और पाम जैसे विदेशी तेलों का भी असर पड़ता है। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट में सोयाबीन के भाव हाल ही में ₹4900 पार कर गए थे, लेकिन जैसे ही 21 अप्रैल से नैफेड द्वारा सरकारी बिक्री फिर से शुरू करने की घोषणा हुई, बाजार ₹200 प्रति क्विंटल तक गिर गया। सरकार के पास अभी भी 18 लाख टन का स्टॉक है। यदि यह लगातार बिकता रहा तो सोया बाजार में गिरावट और गहराएगी।

नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे  9729757540 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे  |   

यहां से आगे तेल तिलहन में क्या है सही व्यापारिक रणनीति
साथियो हमने अपनी पहले की रिपोर्ट में भी बताया है कि जयपुर में ₹6400 और भरतपुर में ₹6050 जैसे स्तर मजबूत रेजिस्टेंस हैं। यदि ये टूटते हैं तो बाजार में फिर से तेजी संभव है। लेकिन विदेशी बाजारों में गिरावट के चलते फिलहाल बाजार दबाव में है और ₹50-100 प्रति क्विंटल तक और गिरावट हो सकती है। यह गिरावट खरीद के लिए एक अवसर मानी जा सकती है। बाजार में फिलहाल तेजी और मंदी दोनों सीमित दायरे में रहेंगे। बड़े निर्णय से पहले व्यापारी भाइयों को हर गिरावट पर रणनीतिक खरीद करनी चाहिए और किसानों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। तेल-तिलहन बाजार की चाल पूरी तरह वैश्विक संकेतों और सरकारी नीतियों पर निर्भर है। विवेकपूर्ण और सतर्क व्यापार ही वर्तमान समय में सही रास्ता है।

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।