Movie prime

तीज के त्यौहार के बाद क्या रहेगा सरसों का भाव । सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso rate today

तीज तक सरसों में तेजी की कितनी है गुंजाईश

किसान साथियों पिछला हफ्ता सरसों किसानों के लिए उतार चढाव का रहा। घरेलू बाजारों के फंडामेंटल मजबूत होने के कारण भाव ऊपर की तरफ जा रहे थे लेकिन विदेशी बाजारों की मंदी ने भावों को बढ़ने नहीं दिया। इस रिपोर्ट में हम पिछले हफ्ते में हुई सरसों की सारी हलचलों चल का अध्ययन करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि आगे सरसों के भाव को लेकर क्या क्या संभावना बन रही है?

मोबाइल फोन पर भाव देखने के लिए डाउनलोड करें

ताजा मार्केट अपडेट

पिछले सोमवार को जब बाजार खुले थे तो जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव ₹6875 प्रति क्विंटल चल रहे थे जबकि दिल्ली में सरसों के भाव ₹6500 प्रति क्विंटल चल रहा था। सलोनी प्लांट पर ₹7250 प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद हुई थी। इस हफ्ते में जयपुर में सरसों ₹6900 प्रति कुंटल के भाव को टच करने के बाद फिर से 6825 के स्तर पर बंद हुई। सलोनी प्लान्ट पर भी शनिवार को अंतिम भाव 7200 रुपये प्रति क्विंटल का रिपोर्ट किया गया है। हालांकि नीचे दाम पर बिकवाली कम आने से शनिवार को घरेलू बाजार में सरसों के भाव में ज्यादा गिरावट नहीं आयी और भाव स्थिर हो गए, जबकि तेल की कीमतों में हल्का सुधार आया।

 घरेलू बाजार में नीचे दाम पर बिकवाली कम आने से सरसों के भाव स्थिर तो गए, लेकिन विश्व बाजार में अभी खाद्य तेलों की कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। हाल फिलहाल विदेशी बाजारों के रुझान घरेलू फंडामेंटल पर भारी पड़ रहे हैं। इंडोनेशिया सरकार पाम तेल के निर्यात को बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है, क्योंकि वहां इन्वेंट्री लगातार बढ़ रही है । जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि इंडोनेशिया में तेल के भंडारण के पर्याप्त संसाधन नहीं है। अत-भंडारण की परेशानियों के कारण वहां के पाम उत्पादकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मलेशिया में पाम तेल की बात करें तो पूरे हफ्ते में शुरुआती तेजी के बाद मार्केट अंत में लाल में ही बंद हुए। अंतिम भाव 78 रिंगिट की गिरावट के बाद BMD पर 3683 का रहा।

तीज का त्यौहार आने के साथ ही घरेलू बाजार में आगे त्यौहारी सीजन शुरू हो रहा है, जिस कारण खाद्य तेलों की मांग में सुधार तो आयेगा, लेकिन तेजी, मंदी काफी हद तक आयातित खाद्य तेलों की कीमतों पर ही निर्भर करेंगी।

जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें में शनिवार को दो-दो रुपये तेजी आकर भाव क्रमश 1,365 रुपये और 1,355 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 2,650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही ।

गिरते भाव के कारण सरसों की आवक पर बड़ा असर देखने को मिला है और यह 2 लाख बोरी के नीचे खिसक गई है। शनिवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर 1.70 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि शुक्रवार को यह 2 लाख बोरियों की थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 90 हजार बोरी, मध्य प्रदेश में 15 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश , में 25 हजार बोरी, हरियाणा और पंजाब में 10 हजार बोरी, गुजरात में 5 हजार बोरी तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 25 हजार बोरी सरसों की आवक हुई।

किसान साथियों जिस हिसाब से इंडोनेशिया में पाम तेल का स्टॉक बढ़ रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि विदेशी बाजारों की मंदी का दबाव भारतीय बाजार पर बना रहेगा हालांकि त्योहारी सीजन के कारण और देश भर में सरसों की घटती आवकों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिवाली के आसपास या शायद उससे पहले भी सरसों में एक मजबूती फिर से बन सकती है। हालांकि इतना इंतजार करना किसान साथियों के लिए थोड़ा मुश्किल काम है लेकिन मंडी भाव टुडे का यही मानना है कि थोड़ा सा इंतजार और करने की जरूरत है। व्यापार अपने विवेक से करें।

सरसों के भाव
Sarso ka bhav

जयपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6750
दिल्ली मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400
कैथल मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400
बरवाला मंडी में सरसों का भाव ₹ 6100
छतरपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6100
जोधपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200/7200
गोयल कोटा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6700 तेजी ₹50

सलोनी प्लांट्स सरसों रेट 42%
शमशाबाद/दिगनेर मंडी में सरसों का भाव ₹ 7150
अलवर सलोनी मंडी में सरसों का भाव ₹ 7200
कोटा सलोनी मंडी में सरसों का भाव ₹ 7200
आगरा बीपी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6900 डाउन ₹ 50
आगरा शारदा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6900

भरतपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6351 तेजी ₹ 67
कामा/ कुम्हेर/नदबई /डीग/नगर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6351 तेजी ₹ 67

राठ मंडी में सरसों का भाव ₹ 5900
अलवर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400 डाउन ₹50 आवक 2000
खैरथल मंडी में सरसों का भाव ₹ ₹6400 तेजी ₹ 50 आवक 100
केकड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000 से 6500 आवक 100
भवानी मंडी में सरसों का भाव ₹ 5500 से 5800 आवक 100 बोरी

कोलकाता मंडी में सरसों का भाव ₹ 6900
कानपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6500
पंजाब हरियाणा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6500
केकड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6760
टोंक मंडी में सरसों का भाव ₹ 6750
 निवाई मंडी में सरसों का भाव ₹ 6750
मंगलम निवाई मंडी में सरसों का भाव ₹ 6750 से 6725
देई मंडी में सरसों का भाव ₹ 6500
अदानी बूंदी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6800 से 6825

पोरसा मंडी में सरसों का भाव ₹ 5975 आवक 1000
रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5700 से 5925 आवक 400
मुरैना मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000 आवक 1000
ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000 से 6100 डाउन ₹100 आवक 300
बीकानेर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800 से 6100 आवक 300 बोरी

घडसाना मंडी में सरसों का भाव ₹ 6000 आवक 1600
नोहर मंडी में सरसों भाव ₹ 6050 आवक 700

धनेरा मंडी में सरसों का भाव ₹ 5855
भवानी मंडी में सरसों भाव ₹ 6200 से 6420
हिसार मंडी में सरसों भाव ₹ 6200
हनुमानगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹ 5746 से 5900
हिंडौन मंडी में सरसों का भाव ₹ 6341
खानपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6025/6111
मंडावरी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200
पदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6205
रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5665/5975

बासमती धान और चावल की तेजी मंदी रिपोर्ट

जयपुर मंडी
सरसो भाव ₹ 6750
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1364 से 1365
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1354 से 1255
सरसों खल भाव ₹ 2625 से 2650

निवाई मंडी
सरसो भाव ₹ 6450 तेजी ₹50 आवक 500 बोरी
सरसों मिल डिलीवरी भाव ₹ 6750
सरसों तेल एक्सप्रेस 13400
कच्ची घानी भाव ₹ 13600
 सरसों खल भाव ₹ 2550

अलवर मंडी
सरसों कंडीशन भाव ₹ 6350 से 6400
मंडी भाव ₹ 6000 से 6350 आवक 2000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 13400
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 13300
सरसों खल भाव ₹ 2600

गंगानगर मंडी
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1320
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1280
चरखी दादरी मंडी
सरसो भाव ₹ 6100/6300
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1320
सरसों खल भाव ₹ 2540

गंगापुर सिटी

सरसों भाव ₹ 6400/6475+50
आवक 700/1000
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1350/1360+5
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1330/1340+5
सरसों खल भाव ₹ 2550/2600

सरसों तेल कच्ची घानी

गंगापुर भाव ₹ 1340
श्रीगंगानगर भाव ₹ 1320
हिंडौन भाव ₹ 1340
दोसा भाव ₹ 1340

सरसों तेल एक्सपेलर

भिवानी भाव ₹ 1305 से 1310
मुरैना भाव ₹ 1310
गंगापुर भाव ₹ 1320
श्रीगंगानगर भाव ₹ 1280 से 1300
बीकानेर भाव ₹ 1330

सरसों खल

श्रीगंगानगर भाव ₹ 2500
केकड़ी भाव ₹ 2600
आगरा भाव ₹ 2700 से 2710
भारत मोदीनगर भाव ₹ 2921
इंजन मथुरा भाव ₹ 2701
शारदाआगरा भाव ₹ 2681
अमृत कुम्हेर भाव ₹ 2901
बीरबालक जयपुर भाव ₹ 2601
शताब्दीअलवर भाव ₹ 2651
चौधरी गाजियाबाद भाव ₹ 2841

सरसों की आवक

राजस्थान आवक 90000
मध्य प्रदेश आवक 15000
उत्तर प्रदेश आवक 25000
हरियाणा और पंजाब आवक 10000
गुजरात आवक 5000
अन्य आवक 25000
कुल आवक 170000 बोरी

और भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

दिए गए भाव सार्वजनिक स्रोत से लिए गए हैं। व्यापार अपने विवेक से करें

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने ग्वार का भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान की जानकारी दी गयी है

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें