Movie prime

क्या कहता है सरसों में आया उतार चढाव | क्या रहेगा आज मार्किट ? देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

mandi bhav

क्या कहता है सरसों में आया उतार चढाव | क्या रहेगा आज मार्किट ? देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट 

किसान साथियों पिछले कुछ दिन से सरसों का भाव 6700 से लेकर ₹7000 प्रति क्विंटल की रेंज में आकर फस गया है मैं तो यह ऊपर जा रहा है और ना ही नीचे आ रहा है। बुधवार को विदेशी बाजारों में हल्की तेजी रही लेकिन इसके बावजूद भारतीय बाजार ठंडे रहे। इसका खास कारण सरकारी दबाव को माना जा सकता है। इस रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि आज मार्केट में चल रही खबरों के हिसाब से सरसों के भाव में आगे चलकर क्या घट बढ़ हो सकती है।

विदेशी बाजार अपडेट

किसान साथियों विदेशी बाजारों के माहौल को देखें तो मलेशिया की बर्सा डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम तेल के भाव 3300 की लेवल को टच करने के बाद आज 4200 रिंगिट के आस पास के आसपास चल रहे हैं और लगातार स्थिरता से लेकर हल्की मजबूती का ट्रेंड दिखा रहे हैं लेकिन जानकारों का मानना है की फिलहाल 15 सितंबर तक इसमें कोई बड़ी तेजी आने की संभावना कम है। क्योंकि इंडोनेशिया में लगातार पाम तेल का स्टॉक बढ़ रहा है। आज सुबह की रिपोर्ट को देखें तो बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में नवंबर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम तेल अनुबंध शुरुआती कारोबार के दौरान 13 रिंगिट या 0.31% बढ़कर 4,195 रिंगिट ($939.74) प्रति टन हो गया। मलेशिया ने कच्चे पाम तेल के लिए सितंबर के निर्यात टैक्स को 8% पर बनाए रखा है और इसके रेफरेंस मूल्य को कम किया है। दो दिन की लगातार मंदी के बाद शिकागो में भी सोयाबीन में 1% की तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढे :- बासमती लगातार तेज देखें आज के धान और चावल के ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

घरेलू बाजार अपडेट

भारतीय बाजारों की बात करें तो यहाँ पर लंबे समय में मजबूती जरूर दिख रही है लेकिन जब तक विदेशी बाजारों में सुधार नहीं होता है तब तक यहां पर बड़ी तेजी की उम्मीद करना सही नहीं होगा। साथियो भारत से चावल ज्यादातर निर्यात होता है और खाद्य तेल ज्यादातर आयात होता है। इसलिए ईन दोनों का भाव विदेशी हलचलों से प्रभावित होता रहता है। यही बड़ा कारण है कि चावल और खाद्य तेलों के भाव की समीक्षा करना एक मुश्किल और जोखिम भरा काम है।

भारतीय बाजारों की बात करें तो जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव में ₹25 की गिरावट आकर भाव ₹6975 प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हालांकि इसे बड़ी मंदी नहीं कहा जा सकता लेकिन विदेशी बाजारों में मजबूती आने के बावजूद भाव का ना बढ़ना एक चिंता का विषय है साथियों घटे हुए भाव पर स्टॉकिस्ट और किसान सरसों की बिकवाली कम कर देते हैं। इससे भाव में थोड़ी मजबूती तो बनती है लेकिन जानकारों का यही कहना है कि जब तक आयातित खाद्य तेलों में अच्छी मजबूती नहीं बनती है तब तक सरसों में बड़ी तेजी थोड़ी मुश्किल दिखने लगी है।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव

हाजिर मंडियों में सरसों के भाव की बात करें तो सिरसा मंडी में सरसों का रेट ₹6281 प्रति क्विंटल ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹6401 प्रति क्विंटल नोहर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹6420 प्रति क्विंटल, आदमपुर मंडी में सरसों का रेट ₹6370 प्रति क्विंटल तक रहा

ये भी पढे :- धान में तेजी सरसों स्थिर देखें आज के धान सरसों गेहूं नरमा ग्वार बाजरा सोयाबीन आदि फसलों के ताजा मंडी भाव

गोहाना मंडी की बात करें तो गोहाना में सरसों का भाव ₹5800 प्रति क्विंटल, रेवाड़ी मंडी में सरसों का रेट ₹6602 प्रति क्विंटल, अबोहर मंडी में सरसों का रेट 5790 रुपये प्रति क्विंटल, अलवर मंडी में सरसों का रेट 6550 रुपये प्रति क्विंटल, बीकानेर मंडी में सरसों का रेट ₹6100 प्रति क्विंटल, बूंदी मंडी में सरसों का भाव ₹6350 प्रति क्विंटल, गज सिंह पुर मंडी में सरसों का रेट ₹6536 प्रति क्विंटल तक रहा

इसके अलावा जैतसर मंडी में सरसों का रेट 5769 रुपये प्रति क्विंटल, केसरीसिंहपुर में सरसों का रेट 6350, खैरथल मंडी में सरसों का रेट 6696, कोटा मंडी में सरसों का रेट 6041, लालसोट मंडी में सरसों का रेट ₹6460 प्रति क्विंटल, नागौर मंडी में सरसों का भाव 6050, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 6417, श्री करणपुर मंडी में सरसों का रेट 6430, भरतपुर मंडी में सरसों का रेट 6440, सिवानी मंडी में सरसों का भाव 5950, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का रेट 6350, और बारां मंडी में सरसों का रेट ₹6225 प्रति क्विंटल तक बोला गया है

ये भी पढे :- जानिए आज क्या रहेगा सरसों का भाव | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों की आवक
बुधवार को सरसों की कुल आवक 2.05 लाख बोरी की रही राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही :-

राजस्थान आवक 90000 बोरी
 मध्य प्रदेश आवक 15000 बोरी
उत्तर प्रदेश आवक 40,000 बोरी
 हरियाणा और पंजाब आवक 15000 बोरी
 गुजरात आवत 5000 बोरी
अन्य आवक 40000 बोरी
कुल आवक 205000 बोरी

सरसों के भाव
Sarso ka bhav

जयपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6950/6975
दिल्ली मंडी में सरसों का भाव ₹ 6600
बरवाला मंडी में सरसों का भाव ₹ 6250/6300
हिसार मंडी में सरसों का भाव ₹ 6150
अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव ₹ 6150
ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 5621/6401
नोहर मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800/6420
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6770
गोहाना मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800

सलोनी प्लांट 42%
आगरा शमशाबाद /दिगनेर सरसों भाव ₹ 7400
अलवर सलोनी सरसों भाव ₹ 7375
कोटा सलोनी सरसों भाव ₹ 7375

आगरा शारदा सरसो भाव ₹ 7250
हापुड़ मंडी में सरसों भाव ₹ 7175
सुमेरपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6500
कोटा मंडी में सरसों भाव ₹ 5800 से 6200

भरतपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6481
कामा/कुम्हेर/नदबई/डीग/नगर मंडी में सरसों भाव ₹ 6481
आगरा बीपी में सरसों भाव ₹ 7250
कोलकाता में सरसों भाव ₹ 7100
पंजाब हरियाणा में सरसों भाव ₹ 6700

देवास मंडी में सरसों का भाव ₹ 5500 से 6000
जबलपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 4800/6000
गंगापुर सिटी में सरसों भाव ₹ 6600/6620
गंगानगर मंडी सरसो भाव ₹ 6200 से 6400

जोधपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200 से 7000
सिवानी मंडी में सरसों का भाव ₹ 5950
गोयल कोटा मंडी में सरसों का भाव ₹ 7800
छतरपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200

आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6250 से 6425
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 5786 से 6289
हिसार मंडी में सरसों का भाव ₹ 6011
रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 6151/6602
देवास मंडी में सरसों का भाव ₹ 5541/6001
अटरू मंडी में सरसों का भाव ₹ 6800 से 6101

बड़ी सादड़ी मंडी में सरसों का भाव ₹ 5586 से 6251
गढ़साना मंडी में सरसों का भाव ₹ 6050
मंडावरी मंडी सरसों का भाव ₹ 6085
मेड़ता सिटी मंडी में बाजरे का भाव ₹ 6526 6556
सीकर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6200
श्री गंगानगर मंडी में बाजरे का भाव ₹ 6130 से 6432
भवानी मंडी में सरसों का भाव ₹  5500 से 6000

सरसों खल

आगरा सलोनी
60KG.पैकिंग भाव ₹ 2821
70KG.पैकिंग भाव ₹ 2811
बीपी (BP)
60KG.पैकिंग भाव ₹ 2910  
70KG.पैकिंग भाव ₹ 2900
शारदा भाव ₹ 2801
इंजन भरतपुर भाव ₹ 2850
इंजन मथुरा भाव ₹ 3201
शारदाआगरा भाव ₹ 2901
अमृत कुम्हेर भाव ₹ 3101
बीरबालक जयपुर भाव ₹ 2751
शताब्दीअलवर भाव ₹ 2800
चौधरी गाजियाबाद भाव ₹ 3001

आज के बाजार की बात करें तो आज बाजार में स्थिरता से लेकर हल्की तेजी का माहौल रह सकता है।

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने ग्वार का भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान पत्रिका की जानकारी दी गयी है

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें