Movie prime

जानिए आज क्या रहेगा सरसों का भाव | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

Mustard Weekly Report

सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 16 अगस्त 2022

किसान साथियो पिछले दो दिन से सरकारी छुट्टी होने के कारण ज्यादातर मंडियां बंद रहीं और अनाजों का व्यापार नहीं हो पाया। कहीं कहीं इक्का दुक्का मंडियों में कुछ जिंसों का व्यापार ही हुआ। इस रिपोर्ट में हम बीते हफ्ते में तेल तिलहन के साप्ताहिक भाव और तेजी मंदी का विश्लेषण करेंगे।

यह भी पढ़ें - अखिर कब रुकेगी ग्वार में मंदी

ताजा मार्केट अपडेट

सबसे पहले सरसों की बात करते हैं, विदेशी बाजारों में हल्की नरमी के कारण सरसों में सोमवार को फिर से हल्की गिरावट दर्ज होती दिखाई दी। जैसा कि बताया गया है कि गिनी-चुनी मंडियों में उपलब्ध कुछ ढेरियों पर पर ही बोली हुई जिसमें भाव में मामूली कमजोरी दिखाई दी।

ब्रांडेड कंपनियों में सलोनी प्लांटों ने सरसों का भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल तक घटा दिया और भाव 7425 रुपए पर स्थिर हो गया, जो दो दिन पहले 7450 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दस दिनों का ट्रेंड देखें तो सलोनी प्लांट ने सरसों के भाव के लगभग 200 रुपए तक बढ़ाए हैं। लेकिन सोमवार को 25 रुपए की गिरावट आ गई है।

यह भी पढ़ें :- क्या कहती है धान 1509 में आयी तेजी

हाजिर मंडियों में सरसों के भाव को देखें तो राजस्थान की गंगानगर मंडी में भी सोमवार को लगभग 30 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी के बाद भाव 6401 रुपए पर रह गए। अन्य मंडियों में अबोहर मंडी में 5965 और सिरसा में 6150 के भाव पर कारोबार हुआ, जो इससे पिछले दिन की तुलना में लगभग 50 रुपए कमजोर रहा। पिछले सप्ताह भाव में हुए निरंतर सुधार के बाद भी किसान अपनी सरसों को बाजार में लाते नहीं दिखे और आवक में कोई सुधार नहीं हुआ। सरसों की आवक आवक पिछले दो दिनों में 1.60 लाख से 1.65 लाख तक सिमटती हुई दिखाई दी है। हालांकि बरसात को भी आवक में कमी का कारण माना जा सकता है।

सरसों के ताजा भाव (Sarso Rate Today)

सुमेरपुर मंडी सरसों भाव ₹ 6820
सलोनी प्लान्ट सरसों रेट
आगरा सरसों भाव ₹ 7425
शमशाबाद सरसों भाव ₹ 7425
दिगनेर सरसों भाव ₹ 7425
कोटा सलोनी सरसों भाव ₹ 7425
बांदीकुई सरसों भाव ₹ 6382
कोटपुतली सरसों भाव ₹ 6400
महेश एडिबल सरसों भाव ₹ 7400
गंगानगर सरसों भाव ₹ 6401
अबोहर मंडी सरसों भाव ₹ 5965
सिरसा सरसों भाव ₹ 6150

अन्य मंडियों के ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें

आगे क्या रह सकता है माहौल

आगे के माहौल को देखें तो जानकारों का मानना है कि अगस्त माह तक खाद्य तेलों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। हालांकि आज सरकारी अधिकारियों की एक मीटिंग होनी है जिसमें तेलों के भाव को कम करने पर चर्चा होने की सम्भावना है ऐसे मे आज सरसों बाजार थोड़ा कमजोर रह सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि कई दिनों से विदेशी बाजारों में चल रहीं तेजी पर भी ब्रेक लगा है।

हालांकि मंडी भाव टुडे का यही मानना है कि बहुत बड़ी गिरावट सरसों में होने की संभावना नहीं है। सरकारी प्रयासो के चलते बाजार कुछ दिन दबाव में रह सकते हैं। साथियो अगर जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव एक बार 7150 के उपर टिक गए तो जल्दी ही ये  7250 से 7350 रुपए तक कारोबार करता हुआ दिखाई दे सकता है। हालांकि इसके लिए अभी और इंतजार करने की जरूरत है। थोड़े लंबे समय को लेकर चलें तो इसी तरह देश की अन्य मंडियों में भी 100 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की सुधार की गुंजाइश बन रही है।

नोट :- व्यापार अपने विवेक से करें