Movie prime

सलोनी 6375, जयपुर 5875 जाने और कितनी तेज होगी सरसों

सलोनी 6375, जयपुर 5875 जाने और कितनी तेज  होगी सरसों

पाम तेल में आज बड़ी तेजी | जाने अब सरसों में क्या है उम्मीद
किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम सरसों को लेकर कई सालों से रिपोर्ट लेकर आते रहते हैं। हमने अपनी रिपोर्ट में हमेशा से ही बतया है कि किसी भी फसल के रेट में लगातार तेजी या मंदी बनी नहीं रह सकती। भाव में उतार चढाव का चक्र चलता रहता है। सरसों में पिछले साल बड़ी मंदी देखने को मिली थी जयपुर में 42 कंडीशन सरसों के रेट 8000 से गिरते गिरते 5350 तक आ गए थे। लेकिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि के कारण सरसों में हुए नुकसान के कारण सरसों के भाव अपने निचले स्तर से उठकर 5900 के नजदीक पहुंच चुके हैं। विदेशी बाजारों में भी तेजी लगातार बनी हुई है। इन सब कारणों से सरसों में तेजी तो बनी है लेकिन यह तेजी सरसों के भाव को कहां तक लेकर जा सकती है आज की रिपोर्ट में हम इसी विषय  पर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

सरसों में तेजी
शनिवार को तेल मिलों की मांग बनी रहने से घरेलू बाजार में तेजी दर्ज की गई। सरसों का भाव पिछले 1 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। शनिवार को जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 36 रुपये तेज होकर दाम 5,861 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जबकि भरतपुर में सरसों 5450 के आसपास बिकी। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई। हम मानते है कि हाजिर मंडियों में सरसों के भाव अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम चल रहे हैं लेकिन प्लांटों की खरीद और बेंचमार्क मंडियों में आयी तेजी के बाद हाजिर मंडियों में भी तेजी बनने की उम्मीद बन रहीं है। wheat kanak gehu Live Rate Today 01 april 2023 | जाने क्या है आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट
 

प्लांटों पर क्या रहे भाव
शनिवार को सलोनी प्लान्ट पर सरसों में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक कि तेजी दर्ज की गई। अंतिम भाव 6375 के रिपोर्ट किए गए हैं। सलोनी के अलावा आगरा BP प्लान्ट और शारदा प्लान्ट पर भी सरसों के भाव 50 रुपये तेज होकर 6100 के स्तर पर पहुंच गए। जबकि गोयल कोटा प्लान्ट ने सरसों के भाव में 50 रुपये की बढ़ोतरी करके 5700 के हिसाब से खरीद की। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक 4.50 लाख बोरियों पर स्थिर बनी रही। मौसम की मार से सरसों में तेजी | जाने आज तेजी रहेगी या मंदी | Mustard Daily Report
 

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 5321 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5230 रावतसर मंडी में 37 लैब सरसों का भाव 4960 रावला  मंडी में सरसों का टॉप रेट 5280 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5200 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5221 अलवर में कंडीशन सरसों का भाव ₹50 तेज होकर 5550 कोटा मंडी में नई सरसों का रेट 5100 सुमेरपुर में सरसों का रेट 5420 नागौर में सरसों का भाव 5000 बीकानेर में कंडीशन सरसों का भाव 5700 कह रहा। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो चरखी दादरी मंडी में 42 लैब सरसों का रेट 5500 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5250 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5129 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5151 सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5650 और हिसार में सरसों का रेट ₹5200 प्रति क्विंटल तक रहा। इसके अलावा दिल्ली की नजफगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5100 छतरपुर में सरसों का भाव 5050 मुरैना मंडी में सरसों का रेट 5050 और ग्वालियर में सरसों का रेट 5150 का रहा । सरसों में कितनी और तेजी की है उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं जानकार | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट


खराब मौसम के चलते बनी तेजी
सरसों उत्पादक राज्यों में रविवार तक मौसम खराब हू बना रहा। खराब मौसम के चलते सरसों में नुकसान तो हुआ ही है साथ में आ के भी घट गई है। व्यापारियों का मानना है कि सरसों में मिलों की मांग बनी रहने की उम्मीद है, इसलिए मौजूदा भाव में हल्का सुधार और भी बन सकता है। सरसों बेचने से पहले ये रिपोर्ट जरूर देख लें | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट 01 अप्रैल 2023


विदेशी बाजारों की अपडेट
जानकारों का मानना है कि फ़िलहाल विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में अभी ज्यादा मंदे के आसार नहीं है। मलेशिया और इंडोनेशिया में जहां पाम तेल के उत्पादन में कमी आने की आशंका है, वहीं निर्यात में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। चीन की आयात मांग भी खाद्य तेलों में बढ़ने की संभावना है। आज सुबह की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया में पाम तेल तेज हुआ है बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर पाम का जून महीने का वायदा अनुबंध का रेट  117  रिंगिट तेज होकर 3,878  रिंगिट प्रति टन पर चल रहा है ।


खाद्य तेल और खल में तेजी
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को 14-14 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1122 रुपये और 1112 रुपये प्रति 10 हो गए जबकि सरसों खल के भाव भी 15 rupay तेज होकर 2585 के स्तर पर पहुंच गए हैं। क्या इस सीज़न में MSP से उपर बिकेगा आपका गेहूं | जानें रिपोर्ट में


आज क्या खुल सकता है मार्केट
किसान साथियों सरसों के भाव में कई दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है। खराब मौसम के कारण सरसों की आवक घटी है तथा विदेशी बाजारों में आई तेजी ने सरसों के भाव को सहारा दिया है। राज्य सरकारों ने भी सरसों की एमएसपी पर खरीद शुरू कर दी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यहां से आगे सरसों में मंदी के आसार कम है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है और सरसों की आवक बढ़ सकती है। बढ़ती अब का सरसों के भाव पर थोड़ा बहुत दबाव दिख सकता है। अगर विदेशी बाजारों की तेजी बनी रहती है तो सरसों के भाव थोड़ा और ऊपर जा सकते हैं। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 6000 का स्तर दिखा सकते हैं। लेकिन हमारा आपसे निवेदन है कि आप दिन प्रतिदिन सरसों के भाव को मॉनिटर करते रहे और हर उछाल पर थोड़ा बहुत माल निकालते रहे। बाकी व्यापार अपने विवेक से ही करें।

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट को मूल रूप से पाठकों ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।