Movie prime

मौसम की मार से सरसों में तेजी | जाने आज तेजी रहेगी या मंदी | Mustard Daily Report

मौसम की मार से सरसों में तेजी | जाने आज तेजी रहेगी या मंदी | Mustard Daily Report

किसान साथियो सरसों का सीजन फ़िलहाल चल ही रहा है। लेकिन खराब mausa के चलते मंडियों में सरसों की आवक घटते घटते आधी रह गई है। गुरुवार को सरसों की आवक घटकर 5 लाख 25 हज़ार बोरी की रह गई। बारिश के कारण सरसों में काफी नुकसान हो रहा है। ज्यादातर सरसों खेत में खड़ी ना रहकर काट ली गई है लेकिन बारिश के कारण कई जगह पर थ्रेशर नहीं चल पाया है। इकठ्ठी की गई फ़सल अब खराब हो रही है। मौसम की मार से सरसों किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब उम्मीद है कि सरसों के भाव में बन रही तेजी से कुछ राहत मिल जाए। आज की रिपोर्ट में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि सरसों के भाव में यहां से आगे कितनी तेजी बन सकती है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

मार्केट में क्या है पोजीशन
कई दिनों से चल रही लगातार तेजी के बाद गुरुवार को सरसों के भाव लगभग स्थिर ही रहे। हालांकि कई जगह पर 20-30-50 रुपये की तेजी भी देखने को मिली है। बेंचमार्क मंडी जयपुर में 42 कंडीशन सरसों के भाव 5,750 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे । जबकि भरतपुर में भाव 30 रुपये तेज होकर 5400 पर पहुंच गए। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों का रेट 100 रुपये तेज होकर 5600 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा हाजिर मंडियों में भी सुधार देखने को मिला है। हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5221 का स्तर दिखाने लगा है जबकि टोहाना में ये रेट 5200 के पार निकल गए हैं wheat kanak gehu Live Rate Today 30 Mar 2023 | जाने क्या है आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट

प्लांटों की खरीद से मिल रहा सहारा
तेल मिलों ने पिछले 3 दिन में सरसों के भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिए हैं। गुरुवार को सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव ₹75 तक तेज हुए और अंतिम भाव 6225 के रिपोर्ट किए गए हैं। आगरा बी पी प्लांट पर सरसों का रेट ₹50 तेज होकर 6000 और शारदा प्लांट पर भी सरसों के भाव 6000 के ही रहे हैं। गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के भाव 5600 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। आज नरमा मंदा और कपास में 300 रुपए तक कि तेजी देखे आज के ताजा मंडी भाव 30 March 2023

हाजिर मंडियों में सरसों के भाव
मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5175 आवक 640 क्विंटल रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5039 नोहर मंडी में सरसों का टॉप भाव 5125 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5000 रावतसर मंडी में सरसों का टॉप भाव 5200 गोलूवाला मंडी में सरसों का भाव 5025 447 क्विंटल श्रीमाधोपुर मंडी में पीली सरसों का भाव 5360 सिवानी मंडी में सरसों का भाव 5400 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5221 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5165 फतेहाबाद मंडी में सरसों का भाव 5115 और समालखा मंडी में सरसों का रेट ₹4991 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया एमपी की मंडियों की बात करें तो ग्वालियर में सरसों का टॉप रेट 5150 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा सरसों में कितनी और तेजी की है उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं जानकार | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

विदेशी बाजारों में अच्छी रिकवरी
साथियो अच्छी बात यह है कि आर्थिक मंदी की खबरों के चलते खाद्य तेलों में जो गिरावट हुई थी उसमे अब अच्छी खासी रिकवरी आ चुकी है। मलेशियाई क्रूड पाम तेल (सीपीओ) वायदा गुरुवार को लगातार चौथे सत्र में एक सप्ताह से अधिक के उच्च स्तर पर पहुँच चुका है। गुरुवार को बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जून महीने के वायदा अनुबंध में पाम ऑयल के भाव 84 रिंगिट यानी 2.27 प्रतिशत बढ़कर 3,791 रिंगिट प्रति टन हो गए। जबकि चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 1.34 प्रतिशत तक तेज हुआ और इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 1.33 प्रतिशत बढ़ गया। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर भी सोया तेल की कीमतें 0.02 प्रतिशत तक तेज हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज सुबह आखिरी समाचार मिलने तक मलेशिया बाज़ार में पाम तेल में 40 रिंगिट की मंदी बनी हुई है। आज धान के भाव में गिरावट देखे आज के धान के ताजा मंडी भाव 30 March 2023

सरसों तेल और खल में मामूली तेजी
गुरुवार को सरसों तेल और खल स्थिर जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर के भाव 1-1 रुपये तेज होकर  क्रमशः 1105 रुपये और 1095 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल के भाव भी पांच रुपये की मामूली तेजी के बाद 2530 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए। 3 दिन मे सरसों हुई 300 रुपये तेज | Sarso Live Rate Today 30 Mar 2023 | जाने क्या है आज के सरसों के ताज़ा भाव|

क्या और तेज होगी सरसों
किसान साथियो मौसम विभाग ने सरसों उत्पादक राज्यों में 31 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना जतायी है। जाहिर सी बात है कि अगर मौसम खराब रहा तो सरसों में थोड़ा बहुत सुधार और भी हो सकता है हालांकि 31 मार्च के बाद सरसों की आवक बढ़ सकती है और भाव पर प्रेशर दिखाई दे सकता है। सूत्रों के अनुसार नेफेड एक अप्रैल से राजफेड के माध्यम से राजस्थान की मंडियों से एमएसपी पर सरसों की खरीद शुरू करेगी। हरियाणा की मंडियों से हैफेड पहले से ही एमएसपी पर सरसों की खरीद कर रही है, हालांकि खरीद सीमित मात्रा में की जा रही हैं। ऐसे में किसान साथी चाहे तो इन भावों पर थोड़ी बहुत सरसों निकाल सकते हैं। फसल पर मौसम का कहर | देखे कहा हुआ जयादा नुक्सान