Movie prime

सरसों में कितनी और तेजी की है उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं जानकार | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में कितनी और तेजी की है उम्मीद | जानिए क्या कहते हैं जानकार | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो सरसों में पिछले एक हफ्ते से तेजी का माहौल बना हुआ है। सरसों के भाव 100 से 200 रुपये तक तेज हो चुके हैं। आवक के घटने का सिलसिला जारी है। आवक घटने के साथ साथ विदेशी बाजारों के रिकवरी भी सरसों के भाव को सपोर्ट कर रहीं है। हरियाणा में hafed द्वारा सरसों की MSP पर खरीद शुरू हो चुकी है। हम मानते हैं कि बहुत बड़ी मात्रा में सरकारी खरीद नहीं हो रही है। फिर भी इससे सरसों के भाव को थोड़ा बहुत सहारा तो मिल ही रहा है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों की तेजी मंदी का विश्लेषण करेंगे।
 

सरसों में मजबूती
विदेशी बाजारों की मजबूती और तेल मिलों की मांग बनी रहने के कारण घरेलू बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सरसों की कीमतों में तेजी दर्ज हुई है। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 75 रुपये तेज होकर भाव 5,750 रुपये प्रति क्विटल पर बंद हुए। भरतपुर में भाव 70 रुपये तेज होकर 5370 पर पहुंच गए। हालांकि दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों 5500 के स्तर पर स्थिर रही। इसके अलावा हाजिर मंडियों में भी सुधार देखने को मिला है। हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट फिर से 5400 का स्तर दिखाने लगा है जबकि रेवाड़ी में ये रेट 5450 के पार निकल गए हैं सरसों में बनेगी और तेजी | जाने क्या मिल रहे हैं संकेत

प्लांटों पर सरसों 300 रुपये तक तेज
तेल मिलों ने पिछले 2 दिन में सरसों के भाव 250 से ₹300 तक बढ़ा दिए हैं। बुधवार को सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव ₹100 तक तेज हुए और अंतिम भाव 6150 के रिपोर्ट किए गए हैं। आगरा बी पी प्लांट पर सरसों का रेट ₹150 तेज होकर 5950 और शारदा प्लांट पर भी सरसों के भाव 5950 के ही रहे हैं गोयल कोटा प्लांट पर भी सरसों के भाव ₹100 बढ़कर ₹5600 प्रति कुंटल हो गए गुना में रूचि प्लांट पर सरसों के भाव 5375 की रहे जबकि बारां प्लांट पर सरसों ₹5500 में खरीदी गई। जाने आपके आसपास की मंडी में क्या भाव बिक रहा है गेहूं| देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 28 Mar 2023
 

हाजिर मंडियों में सरसों के भाव
हाजिर मंडियों में सरसों के ताजा भाव की बात पर 12 नोहर मंडी में सरसों का रेट 5150 श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5130 पीलीबंगा मंडी में सरसों का भाव 5032 गोलूवाला मंडी में नॉन कंडीशन सरसों का रेट 4937 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5101 अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 2150 खाजूवाला मंडी में सरसों का रेट 5100 श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का भाव 5360 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5126 सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5080 सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों ₹5350 तक विकी है इसके अलावा पोरसा मंडी में सरसों का भाव 5000 श्योपुर में सरसों का रेट 5150 ग्वालियर में सरसों का भाव 5150 अशोकनगर में सरसों का रेट 5100 और अलीगढ़ में सरसों का भाव ₹5100 प्रति क्विंटल का रहा। सरसों में आएगी तेजी | जानिए क्या है वजह | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट
 

विदेशी बाजारों में तीसरे दिन भी तेजी
उत्पादन में कमी की आशंका से मलेशियाई क्रूड पाम तेल (सीपीओ) वायदा बुधवार को बढ़ गया, लेकिन अन्य खाद्य तेलों के दाम कमजोर होने के कारण बढ़त हल्की दर्ज की गई। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जून महीने के वायदा अनुबंध में पाम ऑयल के भाव 22 रिंगिट यानी 0.6 प्रतिशत बढ़कर 3,709 रिंगिट प्रति टन हो गए। आज सुबह भी मार्केट खुलते ही इसमे 28 रिंगिट की तेजी बनी है। बुधवार को चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 1.1 प्रतिशत तेज हुआ, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 1.2 प्रतिशत बढ़ गया। हालांकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर सोया तेल की कीमतें 0.04 प्रतिशत कमजोर हुई। आज सरसों के क्या खुल सकते हैं भाव | मंदी रहेगी या तेजी | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट
 

सरसों तेल में तेजी 1100 के पार
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 19-19 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1104 रुपये और 1094 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। सरसों खल की कीमतें पांच रुपये तेज होकर भाव 2525 रुपये प्रति क्विटल के स्तर पर पहुंच गई। फसल पर मौसम का कहर | देखे कहा हुआ जयादा नुक्सान
 

सरसों में आगे सीमित तेजी
खराब मौसम मे चलते बुधवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर 9.25 लाख बोरियों की हुई । जबकि मंगलवार को यह 10.50 लाख बोरी की हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार सरसों उत्पादक राज्यों में फिर से मौसम खराब होने की आशंका है। जिसके कारण आगे भी दो चार दिन तक आवक कमजोर रह सकती है। इसीलिए मिलों की खरीद में सुधार आया है। हालांकि अगर मौसम साफ रहा तो फिर अप्रैल में सरसों की दैनिक आवक बढ़ेगी, और भाव पर थोड़ा दबाव आ सकता है। इसलिए सरसों के भाव में अभी बड़ी तेजी के आसार कम है। मार्च क्लोजिंग के कारण भी चालू सप्ताह में व्यापार कमजोर रहेगा । व्यापार अपने विवेक से करें