Movie prime

फसल पर मौसम का कहर | देखे कहा हुआ जयादा नुक्सान

फसल पर मौसम का कहर | देखे कहा हुआ जयादा नुक्सान

किसान साथियो रविवार को दोपहर के बाद जयपुर में अचानक से मौसम बदल गया और बदले हुए मौसम ने जयपुर में कहर बरसाया। तेज हवाओं के साथ बरसात में कहीं कहीं ओले भी गिरे है। साथियो इस दौरान चौमूं में भी ओलावृष्टि हुई है | सीकर सवाईमाधोपुर करौली प्रतापगढ़ झालावाड़ उदयपुर चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा टोंक बूंदी राजसमंद अलवर झुंझनू कोटा आदि में भी बारिश होने की जानकारी मिली है। किसान साथियो बताया जा रहा है कि राजस्थान में सरसों फसल को भारी नुक्सान पहुंचा है। साथ ही गेहूं व जीरा की फसल बड़े स्तर पर प्रभावित हुई हैं। यहां के बाड़मेर पाली और झालावाड़ के आसपास क्षेत्रों में लगभग सभी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
किसान साथियो मध्यप्रदेश के 22 से अधिक जिलों में फसलों को नुक्सान होने की खबर सामने आई है। भोपाल इंदौर गुना बीना सहित कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। साथियो प्रदेश में गेहूं चना सरसों की 15 से 20 फीसदी फसल को नुक्सान हुआ है। साथियो गुजरात में इस बरसात होने से जीरे की फसल को नुक्सान होने की जानकारी मिली है। साथियो महाराष्ट्र में चना मक्की और प्याज़ की फसल बरसात व ओलावृष्टि से 30 से 32 प्रतिशत तक नुकसान में आ गई है। किसान साथियो सबसे जयादा नुकसान उत्तर प्रदेश में सरसों व आलू को पहुंचा है। साथियो लगभग 33 जिलों में बरसात व ओलावृष्टि ने फसलों को क्षति पहुंचाई है। शनिवार को हरियाणा की जीटी बैल्ट में करनाल में ओलावृष्टि हुई और गुड़गांव में भारी बरसात से फसलों को नुक्सान हुआ। अमेरिका में डूब रहे एक एक बाद एक बैंक जानिए क्या है इसकी वज़ह | क्या आएगी आर्थिक मंदी