जौ में जोरदार तेजी | भाव जा सकता है 3000 के पार | जौ तेजी मंदी रिपोर्ट | 14 अप्रैल 22

जौ जा सकता है 3000 के पार – ताजा रिपोर्ट
दोस्तो रूस और यूक्रेन की लड़ाई चलते अब महीनों हो गए हैं। जैसा लग रहा था कि यूक्रेन जल्दी हार मान लेगा ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। अब लड़ाई लंबी चलने के कारण व्यापार और अनाजों के भाव को लेकर परिस्थियां थोड़ी बदल गई हैं। इस रिपोर्ट में हम जौ को लेकर बनी परिस्थितियों पर फोकस करेंगे।
जौ की मार्केट अपडेट और तेजी मंदी रिपोर्ट
दोस्तों पिछले कई सालों से अच्छे भाव ना मिलने के कारण जौ की खेती धीरे-धीरे कम हुई है। एक दशक पहले तक भारत में 20 से 22 लाख टन जौ उत्पादन होता था। अच्छे भाव ना मिलने के कारण अब यह मात्रा 10 से 12 लाख टन रह गई है। पिछले साल सरसों के अच्छे भाव मिलने के कारण किसान ने जो को छोड़कर सरसों की तरफ रुख किया इसके कारण पहले से ही जो की बुवाई का रकबा कम था। रूस- यूक्रेन युद्ध लंबा चलने से जौ की आपूर्ति रूकने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने से बाजार फिर से तेज हो गया है। राजस्थान – हरियाणा में जौ के भाव 2800 से 3 हजार के बीच चल रहे हैं। जयपुर और आसपास के जिलों में भी भाव 3 हजार की रेंज में बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की जौ उत्पादक मंडियों में 2500 से लेकर 2800 रुपए के भाव आम हो गए है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां जो प्रोटीन बनाने से लेकर और कई तरह के पेय जैसे बियर आदि बनाने में जौ का प्रयोग करते हैं, उन्हें इस बार जौ की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। हमने पहले भी बताया था कि भारतीय कंपनियां भी इसी संकट का सामना कर रही है। अब तक यूक्रेन भारत के साथ-साथ अन्य देशों को जौ उपलब्ध करवाता रहा है, लेकिन भारत में कभी जौ के अच्छे भाव न मिलने और विशेष रूप से पिछले साल सरसों के भाव अत्यंत ऊंचे होने के कारण किसानों ने जौ का मोह छोड़कर सरसों की तरफ झुक गए।
हरियाणा और राजस्थान के एक बड़े रकबे पर जौ के रकबे पर सरसों ने कब्जा कर लिया। जानकार कहते हैं कि इस बार उत्पादन 10 लाख टन के आसपास रह सकता है। उत्पादन में कमी को देखते हुए न केवल देश भर में स्टॉकिस्ट सक्रिय हो गए हैं, बल्कि कंपनियों के प्रतिनिधि भी निरंतर मंडियों में पहुंचकर जौ की खरीदी कर रहे हैं।
रोके या बेचे
प्रमुख जौ उत्पादक राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मंडियों में अब जौ नाममात्र का रह गया है और सीजन शुरू होते ही खत्म होने की ओर दिखाई दे रहा है। जानकारों का कहना है कि जौ इस समय 2700 से 3000 के दायरे में कारोबार कर रहा है आगे जौ का भविष्य काफी उज्जवल है और यह जल्द ही 500 रुपए तक का उछाल देख सकता है। बुधवार को हरियाणा और राजस्थान की मंडियों में जौ के भाव 2700 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक दिखाई दिए हैं। मुख्य मंडियों में जौ के भाव इस प्रकार से रहे
जौ के भाव
Barley ke bhav
नोहर मंडी भाव ₹ 2751
रायचूर मंडी भाव ₹ 2211
किशनगढ़ मंडी भाव ₹ 2700-2800
चरखी दादरी मंडी भाव ₹ 2900
सिवानी मंडी जो भाव 2700
अबोहर मंडी भाव 2530
सिरसा मंडी भाव ₹ 2650-2865
केकड़ी मंडी भाव ₹ 2700/2850
कोटा मंडी भाव ₹ 2700
पीलीबंगा भाव 2551
श्रीगंगानगर जो भाव ₹ 3200
सूरतगढ़ जो भाव ₹ 2586
अनूपगढ़ मंडी भाव 2550
देवली मंडी भाव 2750
जो का भाव 2021,
jo ka bhav today rajasthan,
jo ka bhav sikar mandi,
जौ का आज का भाव अजमेर,
जौ का आज का भाव haryana,
जौ का आज का भाव 2022,
गेहूं और जौ का भाव,
जो का भाव 2022,
आज का जौ मंडी भाव,
अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट
हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें। तेजी मंदी रिपोर्ट। तेजी मंदी रिपोर्ट। तेजी मंदी रिपोर्ट।
यह भी पढ़ें – गेहूं आया MSP की तरफ, बासमती 100 रुपये मंदा | तेजी मंदी रिपोर्ट | 09 अप्रैल 22
यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट