Movie prime

नुकसान से बचना है तो सरसों की यह तेजी मंदी रिपोर्ट जरूर देख लेना

सरसों कि तेजी मंदी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नुकसान से बचना है तो सरसों की यह तेजी मंदी रिपोर्ट जरूर देख लेना
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों सरसों के बाजार में अब अपनी स्वाभाविक चाल पकड़ ली है। ऐसा लग रहा है कि इतिहास अपने आप को एक बार फिर से दोहरा रहा है। जी हां हर साल जनवरी और फरवरी के महीने में सरसों के भाव में गिरावट होती है और यह गिरावट मार्च अप्रैल तक चलती है। इस अवधि में अक्सर सरसों के रेट 500 से 1000 रुपये तक फिसल जाते हैं। अगर चालू साल की बात करें तो सरसों के भाव अक्तुबर महीने के अपने टॉप 7125 से गिरकर 6225 पर आ गए हैं। अब देखने वाली बात यह है कि सरसों में और कितनी गिरावट होना बाकी है। सरसों के साथ साथ सरसों तेल और खल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज की रिपोर्ट में सरसों के बाजार की  वर्तमान स्थिति, गिरावट के कारण और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है।

ताजा मार्केट अपडेट
पिछले एक हफ्ते में सरसों की कीमतों में औसतन ₹150-₹200 प्रति क्विंटल की गिरावट हुई है। सरसों के साथ साथ सरसों खल की कीमतों में ₹100 प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग का कमजोर होना है। सरसों तेल के मोर्चे पर भी कोई बहुत बढ़िया खबर नहीं है। किसी एक हफ्ते में कच्ची घानी सरसों तेल की कीमतों में ₹3-₹4 प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। अगर भाव की बात करें तो जयपुर में इस समय कंडीशन 42% सरसों का भाव 6225 का है जबकि भरतपुर में भाव 21 जनवरी के बाद से ही 6000 के नीचे चल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दे की 13 जनवरी को जयपुर में सरसों का रेट 6600 और भरतपुर में 6200 का चल रहा था। इन दो हफ्तों में सरसों के भाव ₹400 तक गिर चुके हैं। अन्य मंडियों के हाल भी लगभग एक समान से ही है । मुख्य व्यपारिक केंद्रों के भाव के देखें तो दिल्ली मंडी में सरसों का भाव ₹6075/6125, चरखी दादरी मंडी में ₹6050/6100, अलवर मंडी ₹5800, बरवाला मंडी ₹5900, हिसार मंडी ₹6050, मोरेना मंडी ₹5750, ग्वालियर मंडी ₹5800, खैरथल मंडी ₹5700, टोंक मंडी ₹5730, निवाई मंडी ₹5750, सीवानी मंडी ₹5900, पोरसा मंडी ₹5525, गोयल कोटा प्लांट ₹6000, सुमेरपुर मंडी ₹6230, बीकानेर मंडी ₹5400/5700, खैरली मंडी ₹5880 और सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹5670 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।  सरसों की आवक इस समय 2 लाख बोरी के आसपास चल रही है

प्लांटों के सरसों भाव
प्लांटों के भाव को देखें तो गोयल कोटा प्लांट पर सरसों : ₹6000 अडानी बूंदी प्लांट: ₹6100 और अडानी अलवर प्लांट पर सरसों का रेट ₹6000 का रहा और यहां पर मंदी 50 रुपये की रही। सलोनी प्लांट में सोमवार को भाव नहीं खोले।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव को देखें तो सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5500-5800 रुपए, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5400-5785 रुपए, रावतसर मंडी में सरसों का रेट 5300-5670 रुपए, गजसिंहपुर मंडी में सरसों का रेट 4060-5463 रुपए, आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 5500 रुपए और भट्टू मंडी में सरसों का रेट 5500 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।

क्या हैं गिरावट के कारण
1. अंतरराष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में कमजोरी:
वैश्विक खाद्य तेल बाजार में कमजोरी का असर घरेलू सरसों तेल के बाजार पर पड़ा है।
2. फसल कटाई और अनुकूल मौसम:
सरसों की फसल कटाई के करीब है और अनुकूल मौसम से बेहतर उपज की संभावना बनी है, जिससे आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है।
3. मांग में गिरावट:
सरसों तेल और खल की मांग कमजोर होने के कारण मीलों ने सरसों की खरीद घटा दी है।
4. सरकारी बिकवाली:
नाफेड (NAFED) द्वारा बाजार में आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार सरसों की बिक्री की जा रही है। अब तक लगभग 13 लाख टन सरसों बेची जा चुकी है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

नोट :- बोली होते ही मंडियों के लाइव रेट व्हाट्सप्प पर पाने के लिए आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | अगर आप को चाहिए तो 9518288171 पर व्हाट्सअप मैसेज करे | भाव सुबह 7 बजे से आने शुरू हो जायेंगे और इस सर्विस में और भी फसलों के भाव देखने को मिलेंगे | जिन्हे लेनी है वही मैसेज करे

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजारों से भी तेल तिलहन के बाजार के लिए कोई बहुत अच्छी खबर निकालकर नहीं आ रही है । बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कल के बाजार की बात करें तो सुबह के सत्र में मलेशिया में पाम तेल का भाव तेज खुला था लेकिन निर्यात घटने की दबाव के चलते पाम तेल का अप्रैल वायदा अनुबन्ध कल 0.03% की गिरावट के साथ 4215 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुआ। हालांकि चीन के बाजार में तेजी बनी रही और सोया तेल 1.63% और पाम तेल वायदा 2.08% तेज हुआ । अगर बात अमेरिका की करें तो यहां पर गिरावट का माहौल रहा और शिकागो बोर्ड आफ ट्रेड पर सोया तेल वायदा अनुबंध 0.62% गिर कर बंद हुआ। बात सोया तेल की करें तो यहां पर ट्रंप की टेरिफ नीतियों पर बहुत कुछ निर्भर करेगा सोया तेल पर ट्रंप की नीति फरवरी महीने के आसपास घोषित की जाएगी कुछ लोगों का मानना है कि 25% टेरिफ बढ़ना तय है।

सरसों में अभी और गिरावट बाकी
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों सरसों पर मंडी भाव टुडे ने अपना रुख दो-तीन महीने पहले ही जाहिर कर दिया था । जब जयपुर में भाव 7125 के हुए थे उसी समय हमने बताया था कि यहां से आगे सरसों में तेजी संभावित नहीं है और बाजार गिरावट की तरफ जाएगा। बाजार में ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। उन स्तरों से अब सरसों के भाव ₹900 तक नीचे आ चुके हैं और आगे भी गिरावट का ट्रेंड जारी रहने की ही उम्मीद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी एजेंसियों ने 5401 के भाव पर 2024 की सरसों को बेचने के लिए निकाल दिया है। इस रेट को देखते हुए आज फिर से सरसों के भाव 100 से 150 रुपए तक टूट सकते हैं। मंडी भाव टुडे की सर्वे के अनुसार इस साल सरसों की फसल अच्छी लगी हुई है और अगर आने वाले दिनों में मौसम में कोई गड़बड़ी नहीं होती है तो अच्छा उत्पादन होने की संभावना है। यह अच्छा उत्पादन सरसों के भाव को एसपी के नीचे लेकर जा सकता है। जिन साथियों के पास पुराना माल पड़ा हुआ है वे तुरंत प्रभाव से इसको निकाल दें। नयी खरीद करने से पहले थोड़ा और इंतजार करने की जरूरत है । व्यापार अपने विवेक से ही करें।

👉 चावल के लाइव भाव देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।