अगर ग्वार का स्टॉक रखा है तो ग्वार की यह रिपोर्ट जरूर देख लेना | ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो और व्यापारी भाइयों ग्वार के बाजार में पिछले दिनों आए 100-200 के सुधार के बाद फिर से हल्की कमजोरी बनी है। पिछले एक महीने में ग्वार रेट 2% और 1 साल में 6% तक गिरे हैं। इस कमजोरी का मुख्य कारण क्रूड तेल का घटना और अमेरिका द्वारा लगाए गए 26% के टैक्स को माना जा रहा है। आवक को देखें तो बुधवार को मंडियों में ग्वार की आवक 2,545 क्विंटल रही, जिसमें राजस्थान की मंडियों में 1,855 क्विंटल और हरियाणा में 650 क्विंटल ग्वार की आवक हुई, मंगलवार से यह 120 क्विंटल अधिक है। प्रमुख मंडियों के भाव को देखें तो जोधपुर में ग्वार सीड डिलीवरी भाव ₹ 5,145/क्विंटल पर स्थिर रहा, जबकि ग्वार गम ₹ 10,125/क्विंटल पर 0.2% की गिरावट के साथ बंद हुआ। श्रीगंगानगर, बीकानेर, लूणकरणसर, नोखा, नागौर, चूरू, अलवर, सिरसा, हिसार और भिवानी जैसे केंद्रों में भाव ₹ 4,650 से ₹ 5,303 तक के दायरे में रहे। कुछ स्थानों पर जैसे चूरू और राजकोट में मामूली तेजी देखी गई, जबकि बीकानेर, नोखा और फतेहाबाद जैसे केंद्रों पर भाव में हल्की गिरावट आई। वायदा बाजार में भी सुस्ती बनी हुई है, अप्रैल व मई कॉन्ट्रैक्ट्स में हल्की गिरावट और ओपन इंटरेस्ट में बदलाव देखा गया, जो व्यापारी असमंजस को दर्शाता है। वहीं, निर्यात की स्थिति थोड़ी संतुलित रही जहां अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच कुल 1.72 लाख टन ग्वार गम और ग्वार स्प्लिट का निर्यात हुआ जो पिछले साल से 8% अधिक है, लेकिन मार्च माह में निर्यात में 1% की गिरावट भी दर्ज हुई। प्रमुख आयातक देशों में अमेरिका, रूस, जर्मनी और कनाडा शामिल रहे। भविष्य की बात करें तो अमेरिका ने टेरिफ में 90 दिन की छूट दी है और द्विपक्षीय वार्ता का रास्ता खुला हुआ है जो कि एक पॉजिटिव ट्रिगर बन सकता है। अगर आप भी मंडी बाजार से जुड़े हैं और आपको रोजाना भाव और आगे का अनुमान साथ में आयात-निर्यात से संबंधित जानकारी चाहते हैं, तो हमारी प्रीमियम सेवा मात्र ₹500 में 6 महीने के लिए उपलब्ध है। इसके लिए 9518288171 पर संपर्क करें। नीचे में 4800 से नीचे भाव जाते नहीं दिख रहे। निकट अवधि में भाव ₹ 4,800 से ₹ 5,400 के दायरे में बने रहने की संभावना है, जबकि ग्वार गम ₹ 10,000 से ₹ 10,500 के बीच रह सकता है। कुल मिलाकर, बाजार में फिलहाल दबाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन जैसे-जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्थिरता आएगी और स्टॉक घटेगा, बाजार में सुधार की संभावना बनी रहेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।