Movie prime

रबी सीज़न में MSP पर इतना गेहूं खरीदेगी सरकार

रबी सीज़न में MSP पर इतना गेहूं खरीदेगी सरकार

रबी सीज़न में MSP पर इतना गेहूं खरीदेगी सरकार
किसान साथियो नए गेहूं का सीजन अब बिल्कुल करीब आ चुका है। 2023-24 के लिए नई गेहूं की फसल मध्य प्रदेश और गुजरात की कुछ मंडियों में आनी चालू भी हो गई है। सरकार द्वारा खुले बाजार में गेहूं की बिक्री शुरू करने के बाद से ही गेहूं के भाव में लगातार गिरावट हो रही है। गेहूं के भाव लगभग एमएसपी आसपास आ चुके हैं। सरकार द्वारा MSP गेहूं खरीद के लक्ष्य का इंतजार कई दिनों से किया जा रहा था इसी बीच सरकार ने MSP पर गेहूं खरीद के लक्ष्य को सार्वजनिक कर दिया है आज की रिपोर्ट में हम इसी को लेकर चर्चा करने वाले हैं WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

MSP पर इतना गेहू खरीदेगी सरकार
किसान साथियो  सूत्रों के अनुसार 01 अप्रैल 2023 से शुरू होने रबी विपणन सीजन 2023 से 2024 के लिए केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, MSP पर 350 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य तय किया है। हाल ही में खाद्य मंत्रालय, राज्य के खाद्य विभागों और भारतीय खाद्य निगम की बैठक हुई थी जिस में यह निर्णय लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले रबी विपणन सीजन 2022 से 2023 में FCI ( Food Corporation of India ) द्वारा MSP पर मात्र 187.92 लाख टन गेहूं की खरीद ही हो पायी थी। जबकि सरकार का खरीद लक्ष्य 444 लाख टन का था। सरसों में आज आयी 200 रुपये की तेजी | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 02 Mar 2023

किसान साथियो पिछले साल मौसम गर्म होने के कारण से गेहूं का उत्पादन कम हुआ था । 01 अप्रैल से शुरू होने वाले रबी विपणन सीजन के लिए केंद्र सरकार ने गेहूं का MSP 2,125 रुपए प्रति क्विंटल तय किया हुआ है, जोकि पिछले रबी विपणन सीजन से 110 रुपये ज्यादा है। हालांकि उत्पादक मंडियों में अभी गेहूं के दाम MSP से अभी थोड़े ज्यादा चल रहे हैं।

कृषि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार चालू रबी सीजन में गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार 11.21 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया गया है। उत्पादक राज्यों में साफ है, इसलिए होली के बाद गुजरात और मध्य प्रदेश में गेहूं की दैनिक आवकों में बढ़ोतरी होगी।
FCI ( Food Corporation of India ) की बुधवार को हुई चौथी ई-नीलामी में 11.57 लाख टन गेहूं की बिक्री की पेशकश की गई थी। इसकी तुलना में 5.4 लाख टन गेहूं के लिए बोली लगी थी। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा है कि खुले बाजार बिक्री योजना OMSS ( Open Market Sale Scheme ) के तहत भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) द्वारा थोक खरीदारों को गेहूं की बिक्री से घरेलू बाजार में गेहूं और आटा के भाव घटे हैं।

आप की जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार केंद्रीय पूल से 50 लाख टन गेहूं बेच रही है। इसमें 45 लाख टन गेहूं की बिक्री आटा मिलों, गेहूं उत्पाद निर्माताओं और बड़े व्यापारियों जैसे थोक खरीदारों को FCI के जरिये की जा रही है। इससे पहले तीन नीलामी में FCI 18.07 लाख टन गेहूं की बिक्री कर चुका है। चौथी नीलामी के बाद गेहूं की कुल बिक्री 23.47 लाख टन हो चुकी है।  FCI ने एक बयान में कहा कि बोली लगाने वाले खरीदारों की ओर से 28 फरवरी तक 14.35 लाख टन गेहूं उठा लिया गया है। दो दिन में 450 रुपये तेज हुई सरसों | रोके या बेचे | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

कैसी लगी है फ़सल
शुरुआती जानकारी और रुझान को देखें तो अभी तक गेहूं की फसल ठीक ठाक स्थिति में दिख रही है। इस सीज़न की सबसे अच्छी बात यह है कि लेकिन नए गेहूं के भाव 2,200-2500 के बीच चल रहे हैं। फरवरी मार्च के महीने में ऐसे भाव पिछले कई सीज़न से नहीं देखे गए हैं। गेहूं के भाव आने वाले फसल सीज़न 2023-24  के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,125 से काफी उपर चल रहे हैं

पुराना स्टॉक उपलब्ध नहीं
जैसा कि आप सबको पता है कि लगभग एक महीने बाद मंडियों में गेहूं की आवक पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। हालांकि आवक का दबाव बढ़ने से भाव में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन गेहूं के बाजार के जानकारों और व्यापरियों का कहना है कि इस बार यह गिरावट सीमित हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि आटा मिलों और अन्य स्टॉकिस्टों के पास इस बार पुराना स्टॉक नहीं बचा है। क्या MSP के उपर बिकेगा गेहूं | देखें गेहूं की तेजी मंदी रिपोर्ट

जल्द बढ़ेगी आवक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात और मध्य प्रदेश ऐसे राज्य हैं जहां गेहूं की नई फसल की सबसे पहले आवक होती है। इसके बाद पंजाब और हरियाणा में आती है और अंत में उत्तर प्रदेश की बारी आती है, जहां गन्ने की फसल की कटाई के बाद बुवाई की जाती है। किसान साथियो हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात की मंडियों में अगले 15-20 दिनों में आवक बढ़ेगी। इसके बाद ही गेहूं के भाव की दिशा दशा का सही सही पता चल पाएगा ।

मौसम का अहम रोल
किसान साथियो आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इस पर एक सवालिया निशान बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते से अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। सर्दियों के जाने पर तापमान में किसी भी तरह की असामान्य वृद्धि से गेहूं सिकुड़ सकता है। और उत्पादन घट सकता है। पिछले सीज़न 2022-23 में ठीक ऐसा ही हुआ था, जब अत्यधिक गर्मी के कारण पौधों की वृद्धि के अंतिम चरणों में गेहूं का दाना समय से पहले पक गया था। गेहूं का दाना पिचकने के कारण उत्पादन में काफी कमी हो गई थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मजबूत मांग के साथ-साथ उत्पादन में गिरावट और बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण स्थिति ऐसी हो गई थी कि सरकार को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था।
मुख्य मंडियों में गेहूं के भाव इस प्रकार से रहे :-
नोट :- व्यापार अपने विवेक से करें।

तिलहर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2100 तेजी ₹ 30
आवक 200 कट्टे

खंडवा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2300 तेजी ₹ 100
आवक 15000 कट्टे 

एटा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2160 तेजी ₹ 10
आवक 200 कट्टे

अलीगढ़ मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200
आवक  400 कट्टे 

कौशाम्बी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200 तेजी ₹ 25
आवक 200 कट्टे

गोंडल मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200/3000 
आवक  2400 कट्टे

बहजोई मंडी गेहूँ भाव ₹ 2250
आवक 1000 बैग

बूंदी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200/2325 (-25)
आवक 700 कट्टे 

अलवर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200
आवक 200 बोरी

मंदसौर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2050/2550
आवक  3000 कट्टे 

हाथरस मंडी गेहूँ भाव ₹ 2250
आवक 100 कट्टे 

खुर्जा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2300
आवक 100 कट्टे 

गुना मंडी गेहूँ भाव ₹ 2100/3000
आवक 800 कट्टे

शाहजहाँपुर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2201 तेजी ₹ 20
आवक 400

बहराइच मंडी गेहूँ भाव ₹ 2350 तेजी ₹ 150
आवक 300

अलवर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2180/2300
आवक 50

बीकानेर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2200/2300
आवक 50

 धामनोद मंडी गेहूँ भाव ₹ 2061/2248
आवक  85 वाहन

निवारी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2190

विदिशा मंडी गेहूँ भाव ₹ 1880/2600

टीकमगढ़ मंडी गेहूँ भाव ₹ 2115/2120


मांगरोल मंडी गेहूँ भाव ₹ 2250/2325
आवक 21 टन

राजकोट मंडी गेहूँ भाव ₹ 2130/2650
आवक 495 टन

उत्तर प्रदेश

महरौनी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2000/2200
आवक  47 टन

सहारनपुर मंडी गेहूँ भाव ₹ 2150/2350
आवक 252 टन 

गंजबसोदा 
गेहूँ-मिल भाव ₹ 2000
गेहूँ-सरबती भाव ₹ 2600
आवक 500 

सिरसा मंडी गेहूँ भाव ₹ 2150
आवक  500 क्विंटल

होडल मंडी गेहूँ भाव ₹ 2250
आवक  40 क्विंटल

भिवानी मंडी गेहूँ भाव ₹ 2300 (-25
आवक  300 क्विंटल