Movie prime

होली के बाद क्या रहेंगे सरसों के भाव | रोके या बेचे | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

mustard report

किसान साथियो सरसों ने पिछले 3 दिन मे जो तेजी दिखाई है ये हैरान करने वाली है। मंडी भाव टुडे पर हमने पहले भी कई पोस्ट में बताया है कि किसी भी फ़सल के भाव में ना तो ज्यादा दिन तेजी टिक पाती है और ना ही मंदी। अंत में फ़सल डिमांड और सप्लाई के फार्मूले के हिसाब से ही बिकती है। चूंकि सरसों के भाव में लगातार कई महीनों से मंदी बनी हुई थी इसलिए एक बार तो उछाल आना ही था। उपर से सरकार ने अखिरकार सरसों किसानों के हित में एक दो फैसले लिए हैं जिनका असर मार्केट पर दिखा है। सरसों में उछाल तो बना है लेकिन इस तेजी में कितनी गहराई छुपी है आज की रिपोर्ट में हम यही जानने की कोशिश करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियो 27 फ़रवरी को सलोनी प्लान्ट पर सरसों का भाव गिरते गिरते 5650 पर आ गया था। लेकिन पिछले 3 दिन में ही सलोनी प्लान्ट ने  सरसों के भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिये हैं। अब सलोनी प्लान्ट पर सरसों का रेट 6250 का चल रहा है।  जयपुर में भी कंडीशन सरसों के भाव में तेजी देखने को मिली और 100 रुपये के ठीक ठाक सुधार के बाद 5,750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। भरतपुर का  बाजार जो दो दिन से नर्म चल रहा था वहाँ भी तेजी लौटी और बाजार 200 रुपये तेज होकर 5500 पर पहुँच गया। अन्य मंडियों की बात करें तो दिल्ली में लॉरेंस रोड़ पर सरसों का रेट 100 रुपये तेज हुआ और भाव 5650 का रहा। गुरुवार के बाजार की खास बात यह रही कि हाजिर मंडियों में भी तेजी देखने को मिली है। आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 80 रुपये तक तेज होकर 5424 हो गया जबकि जुलाना मंडी में सरसों के भाव 5125 और रेवाड़ी में सरसों का रेट 5550 के रहे। दो दिन में 450 रुपये तेज हुई सरसों | रोके या बेचे | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

प्लांटों पर क्या रहे भाव
जैसा कि हमने बताया कि ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों के भाव में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है। 3 दिन में सलोनी प्लांट ने सरसों के भाव ₹600 तक तेज कर दिए हैं। सलोनी प्लान्ट पर अंतिम भाव ₹6250 प्रति क्विंटल तक आ चुके हैं । आगरा बीपी प्लांट पर  सरसों का भाव ₹100 तेज होकर 5900 पर पहुंच गया। जबकि शारदा प्लांट पर भी सरसों के भाव ₹100 की तेजी के बाद ₹5900 प्रति क्विंटल हो गए। इसके अलावा गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों के रेट 5550 के चल रहे हैं।

क्या रही तेजी की वज़ह
किसान साथियो किसान साथियों चुनाव नजदीक होने के कारण सरकार तेल तिलहन के किसानों की नाराजगी को मोल लेना नहीं चाहती। इसीलिए सरकार सरसों के किसानों को मजबूत बनाने का प्रयास करती हुई दिख रही है।  पिछले हफ्ते सरसों के भाव एमएसपीसी नीचे चले गए थे जिसके बाद से ही सरकार हरकत में नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार मार्केट में खबर चल रही है कि सरकार जल्दी ही एमएसपी ( MSP) पर सरसों की खरीद को शुरू कर सकती है। इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी लगातार तेजी बने होने के कारण सरसों के बाजार मजबूत दिख रहे हैं। आमतौर पर एमएसपी पर सरसों की खरीद मार्च के अंतिम सप्ताह में होती है लेकिन सरसों में गिरावट के चलते इस साल यह काफी पहले शुरू हो सकती है। सरकार ने ऐलान किया है कि वह साल 2023-24 से शुल्क मुक्त सूरजमुखी तेल के आयात को बंद करेगी। 1 अप्रैल के बाद सूरजमुखी तेल के आयात पर शुल्क लगेगा। सरकार ने शुल्क मुक्त सोया तेल के आयात को बंद करने के ऑर्डर पहले ही जारी कर दिए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सरकार ने 2024 तक हर साल साल 20-20 लाख टन सूरजमुखी तेल और सोया तेल की आयात को शुल्क मुक्त करने की घोषणा की थी।  उसके बाद से ही सस्ते आयातित तेलों का आयात होने के कारण घरेलू बाजार में तेल तिलहन के बाजार में लगातार गिरावट हो रही थी। लेकिन अब जाकर बाजार थोड़े बहुत संभलते नजर आ रहे हैं। सरसों में आज आयी 200 रुपये की तेजी | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 02 Mar 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5200, रावतसर मंडी में सरसों का भाव 5000, रावला मंडी में सरसों का भाव 5320, अनूपगढ़ मंडी में सरसों का रेट 5250, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5380, गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 4860, पदमपुर मंडी में नई सरसों का रेट 4957 विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 5277 श्री करणपुर मंडी में सरसों का टॉप रेट 5340 संगरिया मंडी में नई सरसों का भाव 4841 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5175 और केसरीसिंहपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹5251 प्रति क्विंटल तक रहा । हरियाणा की मंडियों की बात करें तो सिरसा अनाज मंडी में सरसों 4750 से 5350 रुपए नई सरसों 4743  रुपए, ऐलनाबाद मंडी  सरसों 4700 से 5083 रुपए, सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों 5350, बरवाला में कंडीशन सरसों 5450 नजफगढ़ मंडी में सरसों 5400, नरेला मंडी में सरसों का रेट 5300 चरखी दादरी में 42 लैब 5600 और आदमपुर मंडी में सरसों 5424  (लैब 41.41) सरसों 5290 (39.5 लैब) रुपये तक बिकी ।इसके अलावा श्योपुर मंडी में सरसों 5350, अशोकनगर में 5300 और ग्वालियर में 5200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। कहीं तेज कहीं मंदा| देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 02 Mar 2023

सरसों की आवक में बढ़ोतरी
बुधवार को सरसों की दैनिक आवक बढ़ कर 9.90 लाख बोरियों की हुई। जबकि सोमवार को यह 9.50 लाख बोरी की हुई थी। राज्यवार सरसों की आवक को देखें तो राजस्थान में सरसों की आवक 410000 मध्यप्रदेश में 155000 उत्तर प्रदेश में सरसों की आवक 145000 हरियाणा और पंजाब में सरसों की आवक 25000 बोरी गुजरात में सरसों की आवक 115000 बोरी और अन्य राज्यों से 140000 बोरी सरसों की आवक देखने को मिली। आज नरमा और कपास में 50 रूपये तक की तेजी | देखे आज के तजा मंडी भाव के ताजा मंडी भाव 02 March 2022

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजार में आज खाद्य तेलों की कीमतों में बुधवार को सुधार देखने को मिला।  भारत में शुल्क मुक्त सूरजमुखी तेल के आयात को बंद करने की खबरों के चलते मलेशियाई पाम तेल वायदा में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, बीएमडी पर मई डिलीवरी पाम तेल वायदा अनुबंध शाम के सत्र में 103 रिंगिट यानि 2.4  प्रतिशत बढ़कर 4,291 रिंगिट प्रति टन हो गया। इस दौरान डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 0.45 प्रतिशत तेज हुआ। इसका पाम तेल वायदा अनुबंध भी 0.9 प्रतिशत तक तेज हुआ है । हालांकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में भी सोया तेल की कीमतों में 0.08 प्रतिशत की नरमी दर्ज हुई । क्या MSP के उपर बिकेगा गेहूं | देखें गेहूं की तेजी मंदी रिपोर्ट

तेल और खल का रेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 25-25 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1140 रुपये और 1130 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 39 रुपये प्रति क्विंटल तेज होकर 2405 रुपये प्रति क्विटल के स्तर पर रहीं।

सरसों में आगे क्या
किसान साथियो हाल फ़िलहाल सरकार के किसानों के हित में एक दो फैसले लिए हैं जिनका असर मार्केट में साफ़ दिखाई दे रहा है। सरकार शुल्क मुक्त खाद्य तेलों के आयात को बंद करना एक सुखद समाचार है। इसके अलावा जैसे ही राज्य सरकारों द्वारा सरसों की खरीद शुरू होगी सरसों के भाव और संभलते नजर आयेंगे। सरसों के बाजार में अब एक ही चीज है जो सरसों के भाव को गिरा सकती है वो है सरसों की बढ़ती हुई आवक और ज्यादा उत्पादन होने के आंकड़े। हालांकि होली के बाद तक ही उत्पादन की सही तस्वीर साफ़ हो पाएगी। तब तक बाजार तेज बना रह सकता है। फ़िलहाल हाजिर मंडियों में सरसों के टोप भाव MSP के आसपास बने हुए हैं और होली तक इनमें गिरावट की उम्मीद नहीं है। हालांकि किसान साथी चाहें तो  छोटे मोटे उछाल पर ही माल निकालने के बारे में सोच सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 02 March 2023