Movie prime

सलोनी पर 5950 के पार हुए सरसों के भाव | जाने आज कैसा रहेगा सरसों का बाजार

teji mandi report
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो सरसों में तेजी फ़िलहाल थमी नहीं है। धीरे धीरे ही सही लेकिन तेजी का माहौल बना हुआ है। विदेशी बाजारों से लगातार मिल रहे अच्छे संकेतों के कारण यह तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में भी फंडामेंटल में सुधार हो रहा है। बारिश के मौसम के कारण सरसों तेल की डिमांड धीरे-धीरे निकलने लगी है। आमतौर पर जून का महीने सरसों और सरसों तेल के लिए कमजोरी का रहता है क्योंकि इस महीने में उन किसानों के पास सरसों बेचने के लिए तैयार पड़ी रहती है जिनके पास ज्यादा दिन तक सरसों को होल्ड करने की क्षमता नहीं होती। दूसरे गर्मी के कारण सरसों तेल की डिमांड भी कमजोर होती है। लेकिन इस सीज़न में ऐसा देखने को नहीं मिला है। जून महीने में सरसों के भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं जो कि यह संकेत है कि सरसों में यहां से आगे बड़ी कमजोरी नहीं है। आज की रिपोर्ट में हम उन सभी तथ्यों को जानने की कोशिश करेंगे जो आने वाले समय में सरसों के भाव को तेजी या मंदी की तरफ लेकर जा सकते हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
विदेशी बाजारों से मिल रहे ठीक ठाक संकेतों के कारण और उत्तर भारत में चल रही बारिश के कारण गुरुवार को सरसों के भाव में उछाल देखने को मिला है। जयपुर में कंडीशन 42% सरसों का रेट लगातार छठे दिन 50 रुपये तेज होकर 5550 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। भरतपुर में भी बाजार में तेजी देखने को मिली और भाव कई दिनों बाद 5200 के स्तर पर आ गया। दिल्ली में सरसों के भाव बढ़कर 5100 के पार हो गए। हरियाणा की रेवाड़ी मंडी में सरसों के भाव में 55 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल आया और 41.8 लैब सरसों का भाव 5155 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। हिंडौन मंडी में सरसों का भाव 5200 के स्तर को पार करते हुए 5215 की रेंज में पहुंच गया। बारिश का मौसम के चलते और ईद का त्योहार होने के कारण सरसों की आवक में कमी देखने को मिली और गुरुवार को सरसों की आवक मात्र 4 लाख बोरी की हुई।

प्लांटों पर अच्छी खासी तेजी
माहौल को देखते हुए ब्रांडेड तेल प्लांटों ने सरसों के भाव में बढ़ोतरी की। सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव ₹50 उछलकर 5950 के स्तर पर पहुंच गए। जबकि गोयल कोटा प्लांट पर सरसों में ₹100 का तगड़ा उछाल आया और भाव ₹5350 प्रति क्विंटल हो गए आगरा में बीपी और शारदा प्लांट पर सरसों के भाव 5750 रुपए प्रति क्विंटल के रहे। अदानी बूंदी और अलवर प्लांट पर भी सरसों के भाव में ₹50 की तेजी आई और भाव ₹5550 प्रति क्विंटल के रहे।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट ₹ 4871, गजसिंहपुर सरसों भाव ₹ 4971, ऐलनाबाद  सरसों भाव ₹ 4960, गोलूवाला  सरसों भाव ₹  4950, पीलीबंगा मंडी सरसों भाव ₹ 4940, आदमपुर  सरसों भाव ₹  5176, गंगानगर सरसों भाव ₹  4957, करणपुर  सरसों भाव ₹  4930 अनूपगढ़  सरसों भाव ₹  4915, संगरिया  सरसों भाव ₹  4880, बरवाला मंडी सरसों भाव ₹ 4926, अबोहर  सरसों भाव ₹  4800, सिरसा  सरसों भाव ₹  4890 और रावला मंडी में सरसों का भाव  4895 रुपये प्रति क्विंटल रहा ।

विदेशी बाजारों की अपडेट
ईद के अवसर पर गुरुवार को मलेशिया का वायदा बाजार (KLC) बंद रहा। अमेरिका के शिकागो के CBOT पर सोया तेल में शुरुआत में कमजोरी दिखी थी लेकिन मार्केट बंद होते होते यह ग्रीन हो गया। CBOT में सोया तेल लगभग 1% की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया। चीन के बाजार में भी खाद्य तेलों में तेजी दर्ज की जा रही है।

घरेलू बाजार अपडेट
खाद्य तेलों की बात करें तो घरेलु बाजार में डिमांड के अभाव में सोया, पाम तेल में गिरावट दर्ज की गयी। कांडला में पाम तेल 5 रुपये / 10 किलो गिरकर किलो गिरकर 845 पर बंद हुआ। वहीं सोया तेल भी 1 रुपये / किलो गिरकर 930 पर बंद हुआ। जहां तक सरसों तेल की बात है मीलों की मांग निकलने से सरसो और सरसो तेल में बढ़त दर्ज की गई है। सरसो तेल की पाइपलाइन खाली होने की वजह  से मीलों की खरीदारी अच्छी बताई जा रही है। खल के भाव स्थिर हैं और लोकल डिमांड कमजोर है। जानकारों का मानना है कि अंतराष्ट्रीय बाजार सेंटीमेंट मजबूत है इसलिए बड़ी गिरावट की सम्भावना कम और रिकवरी जल्दी आएगी।

सरसों में आगे क्या
किसान साथियों घरेलू बाजार और विदेशी बाजारों की ओर ऑल ट्रेंड को देखो तो सरसों में फिलहाल मंदी की कोई बड़ी वजह नजर नहीं आती। क्योंकि पिछले 1 महीने में सरसों के भाव 450 से 500 रुपये तक बढ़ चुके हैं इसलिए हो सकता है कि आने वाले दिनों में थोड़ी बहुत मुनाफावसूली देखने को मिले। हालांकि मुनाफावसूली के कारण बाजार में ज्यादा मंदा होने की संभावना कम है। जुलाई महीना बारिश का महीना रहता है और बारिश के महीने में सरसों तेल की अच्छी खासी डिमांड निकलती है। साथियों हमने अपनी कल की रिपोर्ट में बताया था कि अगर सरसों के भाव 5500 के स्तर को पार करते हैं तो 5900 का स्तर भी दूर नहीं है। निकट भविष्य में थोड़ी बहुत तेजी मंदी के साथ सरसों के भाव का ट्रेंड तेजी की तरफ ही रहने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से ही करें।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।