Movie prime

सरसों किसानों के लिए बुरी खबर | आयात शुल्क पर नहीं बनी बात

mustard rate today

Mustard Price Today 7 April 2023: किसान साथियो सरसों के सीज़न का पीक टाइम जा चुका है। किसान कमजोर भाव पर अपनी सरसों को निकालने के लिए तैयार नहीं है। यही वज़ह है कि सरसों के भाव घटने के बाद सरसों की आवक फिर से 10 लाख के नीचे आ गई है। किसानों को अच्छे भाव मिलने का इंतजार है। मरुधर एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार चालू सीज़न में किसानों के पास लगभग 95 लाख टन सरसों का स्टॉक है। सरकार ने साफ़ कर दिया है कि उसका निकट भविष्य में आयातित खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। ऐसे में सरसों का बड़ी मात्रा में स्टॉक होना क्या सरसों के भाव को बढ़ा पाएगा आज की रिपोर्ट में हम इसी बात पर विचार करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

मार्केट में क्या है रुझान
तेल मिलों की ग्राहकी कमजोर बनी रहने के कारण घरेलू बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 100 रुपये कमजोर होकर दाम 5,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। जबकि भरतपुर में सरसों का रेट 5400 से गिरकर 5350 पर बंद हुए। भरतपुर में शाम के सत्र में 5315 की आवाज भी सुनाई दी है। इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली और अंतिम भाव 5550 के रहे। सुबह से लेकर शाम तक मार्केट में कमजोरी का ही माहौल देखने को मिला। भाव घटने के कारण सरसो की आवक भी कमजोर हुई है सरसों की आवक घटकर 9.25 लाख बोरियों की रही। मोबाइल पर भाव देखने के लिए मंडी मार्केट ऍप डाउनलोड करें।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट ₹5030, रावतसर में सरसों का भाव 5017, श्रीगंगानगर में सरसों का रेट 5130, श्री विजयनगर में सरसों का रेट 5002, रावला मंडी में सरसों का रेट 5040, देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5450, श्री माधोपुर मंडी में सरसों का भाव 5480, अलवर में कंडीशन सरसों का भाव 5450, सुमेरपुर में सरसों का रेट 5440, नागौर में सरसों का भाव 5000, मेड़ता मंडी में सरसों का रेट 5300 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।। इसके अलावा श्योपुर मंडी में सरसों का रेट 5250, मुरैना मंडी में सरसों का भाव 5200, हापुड़ मंडी में कंडीशन सरसों का टॉप भाव 5800, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5093, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 5050, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5082, फतेहाबाद मंडी में सरसों का भाव 5095, सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5400 और आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5150 का रहा बढ़ती आवक ने गिराए सरसों के दाम | जाने क्या मिल रहे हैं आज मंडियों में सरसों के रेट |Sarso Live Rate Today 06 Apr 2023

प्लांटों पर क्या रहे भाव
विदेशी बाजारों में बनी कमजोरी को देखकर ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों के खरीद भाव में कटौती कर दी। हालांकि यह कटौती बहुत मामूली रही। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 25 रुपये मन्दे होकर 6250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। जबकि आगरा BP और शारदा प्लान्ट पर भी सरसों के भाव 6000 के स्तर पर स्थिर बने रहे । गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों के भाव 50 रुपये की कमजोरी के बाद होकर 5600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद हुई   व्यापरियों का कहना है कि सरकारी फैसले के बाद प्लांटों ने सरसों के भाव मे यह कटौती की है। देखे आज के धान और चावल के ताजा मंडी भाव 06 April 2023

सरसों में कमजोरी की वज़ह
कमजोरी का मुख्य कारण सरकार द्वारा आयात शुल्क को बढ़ाए ना जाने और विदेशी बाजारों की कमजोरी को माना जा रहा है। शुल्क ना बढ़ने के कारण आयातित खाद्य तेल के भाव घरेलू तेल के भाव से कम रहते है जिसके कारण सरसों तेल की डिमांड कम होती है। हम मानते हैं कि हाल ही में प्रतिकूल मौसम से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी उत्पादन अनुमान पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहने की संभावना है। साथ ही किसानों के पास पिछले साल का बकाया स्टॉक भी बचा हुआ है।

विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में गिरावट
बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जून महीने के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 44 रिंगिट यानी की 1.14 प्रतिशत की गिरावट आकर भाव 3,824 रिंगिट प्रति टन रह गया। हालांकि सुबह के सत्र में इसके दाम 1.2 प्रतिशत तक तेज हुए थे। इस दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतें 0.1 प्रतिशत कम हुई। डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 0.6 प्रतिशत गिर गया, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 0.5 प्रतिशत लुढ़क गया। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों पर दबाव बना रहने की उम्मीद है, क्योंकि इंडोनेशिया में रमजान के बाद पाम उत्पादों की बिक्री में तेजी आयेगी। साथ ही भारत एवं चीन की आयात मांग अभी कमजोर बनी रहने के आसार है। ऐसे में आयातित खाद्य तेलों के दाम कमजोर हुए तो घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों पर दबाव बनेगा। सरसों की आवक हुई दुगुनी | जाने इसका भाव पर कितना असर | आज क्या खुलेगा मार्केट

घरेलू बाजार में तेल और खल में गिरावट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कमजोर होकर भाव क्रमशः 1108 रुपये और 1098 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 30 रुपये कमजोर होकर भाव 2575 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई।

सरसों की दैनिक आवक
सरसों के बाजार में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। यही वज़ह है कि भाव में कमजोरी आते ही सरसों की आवक घट रही है । किसान घटे हुए भाव पर अपनी सरसों निकालने के लिए तैयार नहीं है । देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक गुरुवार को घटकर 9.25 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में 11.50 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 5.25 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 80 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 80 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 75 हजार बोरी तथा गुजरात में 55 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 1.10 लाख बोरियों की आवक हुई। wheat kanak gehu Live Rate Today 06 april 2023 | जाने क्या है आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट

सरसों रोके या बेचे
किसान साथियो सरसों को लेकर हम पिछले कई सालों से रिपोर्ट देते आ रहे हैं। मौजूदा माहौल को देखते हुए ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि सरसों में जल्दी ही कोई बड़ी तेजी आने वाली है। किसानो के पास सरसों का भरपूर स्टॉक है। सरकार आयात शुल्क बढ़ा नहीं रही है, आने वाले समय में चुनाव होने वाले हैं जाहिर सी बात है कि सरकार खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ने नहीं देगी। ऐसे में तेजी के आसार कम दिख रहे हैं। किसान चाहें तो सरसों को होल्ड तो कर सकते हैं लेकिन तेजी के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

About the Author

मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Bhav Today प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। mandibhavtoday.net को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।