Movie prime

सरसों की आवक हुई दुगुनी | जाने इसका भाव पर कितना असर | आज क्या खुलेगा मार्केट

MUSTARD REPORT

किसान साथियो कल की रिपोर्ट में हमने बताया था कि मौसम के साफ़ होते ही सरसों की आवक बढ़ेगी और सरसों के भाव पर प्रेशर देखने को मिलेगा। बुधवार को ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। सरसों की आवक 6 लाख बोरी से बढ़कर सीधी 10 लाख बोरी के पार हो गई। इसके अलावा विदेशी बाजारों में पाम तेल और सोया में हुई गिरावट ने बाजर को सम्भलने ही नहीं दिया। अब यहां से आगे सरसों के भाव में क्या रूझान बन सकता है आज की रिपोर्ट में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

बुधवार को मार्केट में क्या क्या हुआ
मंगलवार की तरह ही बुधवार का दिन भी सरसों के भाव के हिसाब से सुस्त रहा। सरसों के भाव में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली । बढ़े हुए भाव पर तेल मिलों की खरीद कम होने से घरेलू बाजार में गिरावट का रूझान देखने को मिला है । हालांकि जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 5,860 रुपये प्रति क्विंटल स्थिर रहे हैं। लेकिन भरतपुर में सरसों का रेट 5471 से गिरकर 5400 पर बंद हुए। इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों में स्थिरता से लेकर कमजोरी का ही रुझान देखने को मिला है। इस दौरान सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 10.50 लाख बोरियों की रही। सरसों की तेजी पर लगा ब्रेक | जाने क्या है इसकी वज़ह |Sarso Live Rate Today 05 Apr 2023

प्लांटों पर क्या रहे भाव
विदेशी बाजारों में बनी कमजोरी और बढ़ती आवक को देखकर ब्रांडेड तेल मिलों ने सरसों के खरीद भाव में कटौती कर दी। सलोनी प्लान्ट पर सरसों के भाव 75 रुपये मन्दे होकर 6275 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आगरा BP और शारदा प्लान्ट पर भी सरसों के भाव 150 रुपये टूटकर 6000 के रह गए। गोयल कोटा प्लान्ट पर 5700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद हुई  यहां भी सरसों के भाव 50 रुपये मंदे हुए। व्यापरियों का कहना है कि बढ़ती आवक को देखकर ही प्लांटों से सरसों के भाव मे यह कटौती की है। सरसों के ताजा भाव 05 Apr 2023

हाजिर मंडियों में क्या रहे भाव  
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 5300, रावला मंडी में सरसों का रेट 5170, गोलूवाला मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5150, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 5125, खाजूवाला मंडी में सरसों का भाव 5100, लूणकरणसर मंडी में 40 लैब सरसों का भाव 5200, देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5500, श्रीमाधोपुर मंडी में सरसों का भाव 5480, सुमेरपुर मंडी में सरसों का रेट 5470, निवाई मंडी में कंडीशन सरसों का भाव 5500, टोंक मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 5480, गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5200, गंगापुर सिटी मंडी में सरसों का भाव 5440, बारा मंडी में 42 लैब सरसों का भाव 5400, मेड़ता सिटी मंडी में 42 लैब का भाव 5400, नागौर में नॉन कंडीशन सरसों का भाव 5000और जोधपुर मंडी में कंडीशन ₹5470 तक बिकी है। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो आदमपुर मंडी में 41.5 लैब सरसों का रेट बाजार 5200, सिवानी मंडी में कंडीशन सरसों का भाव 5500, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5109, ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 4970, भट्टू मंडी में सरसों का भाव 4900 और फतेहाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹5075 प्रति क्विंटल तक रहा। अन्य मंडियों की बात करें तो हापुड़ मंडी में सरसों का भाव 5925, मुरैना मंडी में सरसों का रेट 5200, श्योपुर मंडी में सरसों का रेट 5300, अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5100, पोरसा मंडी में सरसों का रेट 5175, अशोकनगर मंडी में सरसों का रेट 5150 और ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 5200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। देखे आज के नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव 05 April 2023

विदेशी बाजारों में गिरावट
 पिछले कुछ दिनों से विदेशी बाजारों में बन रहीं तेजी सरसों के भाव को सहारा दे रही थी। लेकिन बुधवार को विदेशी बाजारों में मुनाफावसूली देखने को मिली। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर जून महीने के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 100 रिंगिट यानी की 2.52 प्रतिशत की गिरावट हुई और भाव 3,866 रिंगिट प्रति टन हो गया। चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध में अवकाश के कारण बंद रहा। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल की कीमतें 0.34 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई

सरसों तेल और खल रेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर के रेट बुधवार को 5-5 रुपये गिरावट होकर क्रमशः 1130 रुपये और 1120 रुपये प्रति 10 किलो हो गए । सरसों खल की कीमतें भी 20 रुपये कमजोर होकर 2605 के स्तर पर आ गई। देखे आज के धान और चावल के ताजा मंडी भाव 05 April 2023

क्या और गिरेगी सरसों
किसान साथियों जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आवक के जबरदस्त तरीके से बढ़ने के कारण ही सरसों के भाव में यह गिरावट देखने को मिली है। क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है इसलिए आवक सामान्य से ज्यादा ही रहने की उम्मीद है । बुधवार को विदेशी बाजारों में गिरावट जरूर देखने को मिली है लेकिन पाम तेल के फंडामेंटल फिलहाल मजबूत हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही पाम तेल कल हुई गिरावट को रिकवर कर लेगा। मलेशिया में पाम का स्टॉक कमजोर हो रहा है जिससे अप्रैल में आयात कम होने की संभावना है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि आपूर्ति तंग होने के कारण खाद्य तेल मजबूत रह सकते हैं। आने वाले दिनों में अगर आवक में बहुत बड़ा उछाल नहीं देखने को मिलता है तो सरसों के भाव रुके रह सकते हैं और भाव में सीमित तेजी मंदी का रुझान बना रह सकता है। सरसों में कुछ दिन तक बड़ी तेजी मंदी की उम्मीद नहीं है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि हर छोटे-मोटे उछाल पर थोड़ा बहुत माल निकालते रहना चाहिए। बाकी व्यापार अपने विवेक से ही करें।

मोबाइल पर भाव देखने के लिए मंडी मार्केट ऍप डाउनलोड करें।