Movie prime

क्या 7000 के ऊपर जाएंगे सरसों के भाव? रिपोर्ट

mustard report

दिवाली का त्यौहार सरसों के कारोबारियों व किसानों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आया है। कई दिनों से चल रहा मंदी का माहौल अब पूरी तरह तेजी में बदल चुका है। पिछले कुछ दिनों से आवक बढ़ने के बावजूद भी भाव में जरा सी भी मंदी दिखाई नहीं दी है। लगातार चल रही तेजी के कारण सरसों किसानो और व्यापारियों में उत्सुकता बढ़ने लगी है। त्योहार होने के कारण ज्यादातर मंडियां बंद चल रही हैं। लेकिन दीवाली के दिन भी भरतपुर और अलवर जैसी मंडियों में सरसों में 100 से 200 रुपए तेजी के साथ कारोबार हुआ है। भरतपुर में कंडीशन सरसों का अंतिम भाव 6600, गोयल कोटा मंडी में सरसों भाव ₹ 6701 तेजी ₹ 101 और सलोनी प्लांट पर सरसों का अंतिम भाव 7461 रुपए प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किया गया है । त्योहार होने के कारण हाजिर मंडियों में कामकाज बंद रहा जिसके कारण हाजिर मंडियों के भाव उपलब्ध नहीं हो पाए हैं । बाजार के जानकारों के अनुसार सरसों में अब खरीददार बढ़ रहे हैं और बिकवाल पीछे हट रहे हैं। ऐसे में अनुमान है कि बाजार खुलने पर सरसों में और 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी बन सकती है। WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि सरसों का सीजन शुरू हुए लगभग 8 महीने  हो चुके हैं। नई फसल आने में कम से कम साढ़े तीन महीने का समय और लगेगा। सरकारी आंकड़े कहते हैं कि अगले सीज़न के लिए सरसों की बिजाई बढ़ी है, लेकिन धरातल पर किसान और व्यापारी कहते हैं कि सरसों की बिजाई पिछले साल से घट रही है। मंडी भाव टुडे का भी यही अनुमान है कि सरसों की बुवाई में भारी इजाफ़ा हुआ है। भले ही आने वाले सीजन में सरसों की बम्पर पैदावार बतायी जा रही हो लेकिन चालू सीज़न की डिमांड तो पिछले स्टॉक से ही पूरी होनी है। और बड़ी बात यह है कि इस साल स्टॉक लिमिट होने के कारण व्यापारियों के पास सरसों या सरसों तेल का बड़ा स्टॉक नहीं है। हालांकि बाजार के जानकारों का मानना है कि किसानों के पास अभी एक चौथाई सरसों और बची हुई है। और ये किसान भाव बढ़ने की उम्मीद में अपना माल नहीं निकाल रहे हैं। घरेलु बाजार के तथ्यों को देखें तो डिमांड और सप्लाई को देखते हुए कोई बहुत बड़ी तेजी या मंदी का संकेत नहीं मिल रहा है ऐसे में विदेशी बाजारों के विश्लेषण से कुछ निष्कर्ष निकल सकता। ये भी पढे :-  देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 25 Oct 2022

किसान साथियों पिछले 15 दिनों से पाम ऑयल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, इसकी बड़ी वजह यह है कि इसे पैदा करने वाले प्रमुख देशों में अधिक बारिश होने से उत्पादन पर बेहद खराब असर पड़ा है। पाम ऑयल बनाने वाले प्रमुख देश इंडोनेशिया और मलेशिया में उत्पादन घटने की आशंका है। तो दूसरी ओर बाकी देशों में इसकी मांग तेज बनी रहने का अनुमान है। पाम ऑयल का इस्तेमाल खाने के साथ ही बायोफ्यूल में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में इसके दाम बढ़ सकते हैं।  पाम ऑयल का उत्पादन घटने और अधिक निर्यात बढ़ने से इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे उत्पादक देशों का स्टॉक घट सकता है। ऐसी स्थिति में पाम ऑयल के दाम तेजी से बढ़ सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत ने नवंबर महीने के लिए पाम ऑयल के आयात का रेट 776 डॉलर प्रति टन तय किया है इसमें बीमा और ढुलाई का खर्च भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि पाम ऑयल की जनवरी डिलीवरी 1010 डॉलर प्रति टन पर ऑर्डर किया गया है। आप देख सकते हैं कि भाव 776 से सीधा 1010 डॉलर पर दाम पहुंच रहा हैं। इसके अलावा बढ़ते भाव को देखकर अगर इंडोनेशिया ने एक्सपोर्ट टैक्स को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया तो ऐसे में भाव और ज्यादा बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि इंडोनेशिया ने जुलाई में एक्सपोर्ट टैक्स को खत्म कर दिया था क्योंकि स्टॉक बढ़ने के चलते पाम तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च में पाम तेल के दाम 2010 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गए थे। ये भी पढे :- दिवाली के बाद क्या रहेगा सरसों का रूझान, सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

तो किसान साथियों बड़ी वज़ह को देखें तो भारत में सरसों और अन्य तिलहन फसलों के भाव विदेशी संकेतों के चलते ही बढ़ रहे हैं। हालांकि घरेलू बाजार में भी त्योहारी सीजन और सर्दियों की ठीक-ठाक डिमांड का सहारा मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए मैं लगातार गिरावट होना भी आयातित तेल को महंगा कर रहा है। ऐसे में आगे चलकर अगर इंडोनेशिया और मलेशिया में पाम तेल के भाव बढ़ते हैं तो सरसों में बड़ी तेजी भी देखने को मिल सकती है। इसके विपरीत परिस्थिति में भाव में मामूली तेजी मंदी ही बने रहने की उम्मीद है। अगर विदेशों में तेजी बनी रहती है तो भारत में सरसों का उत्पादन भले ही कितना भी बढ़ जाए सरसों में तेजी बनने से कोई नहीं रोक सकता। व्यापार अपने विवेक से करें।

मोबाइल फोन पर भाव देखने के लिए App डाउनलोड करें