Movie prime

ग्वार में फिर से बन सकती है तेजी जाने वज़ह

ग्वार में फिर से बन सकती है तेजी जाने वज़ह

ग्वार में फिर से बन सकती है तेजी जाने वज़ह

किसान साथियो ग्वार की आवक को लेकर कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्वार सीड की दैनिक आवकें पिछले कई दिनों से 40 हजार बोरी के आंकड़े को पार नहीं कर पा रही है और यह 36 से 39 हजार बोरी के बीच सीमित है। ग्वार के गढ़ माने जाने वाले नागौर जिले में भी दैनिक आवकें कमजोर होने लगी है। गोलुवाला मंडी के ग्वार विशेषज्ञ श्री सुशील शर्मा के अनुसार शनिवार को नागौर जिले में मात्र 2600 बोरी की आवक हुई। इनमें सर्वाधिक योगदान मेड़ता सिटी मंडी की 1600 बोरी का है। हालांकि  बीकानेर लाइन पर फिलहाल करीब 10 से साढ़े दस बोरी की आवक हो रही है। उधर गुजरात से मात्र 4500 से 4800 बोरी दैनिक आवक है। शनिवार की कुल आवक को देखें तो कुल 39600 की आवक हुई है।
जहां तक ग्वार के भाव की बात है राजस्थान की मंडियों में ग्वार सीड का भाव 5300 से 5900 के बीच चल रहा है। जबकि हरियाणा की मंडियों में इसका भाव 5200 से 5800 के बीच है। गुजरात की मंडियों में 5200 से 5900 के बीच भाव चल रहे हैं। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
वायदा बाजार के रूझान को देखें तो ग्वार ग़म पिछले दिनों के 12000 के स्तर को पार करके अब 13000 के आसपास घूम रहा है जबकि ग्वार सीड का रेट 6000 से 6100 के आसपास है

नए सीजन पर क्या रहेगी सरसों की चाल ? देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार के विशेषज्ञों का कहना है कि मिलों और स्टॉकिस्टों को माल खरीदने के लिए बैचेनी है, लेकिन जान बूझकर खरीदी कमजोर दर्शाई जा रही है, ताकि बाजार में गिरावट आए और खरीदी बढ़ा सकें। अभी तक की आवक को देखें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल कुल उत्पादन में उम्मीद से अधिक गिरावट हो सकती है। हालांकि बुवाई के आंकड़ों के अनुसार इस साल ग्वार की बुवाई का रकबा पिछले 4-5 वर्षों में सबसे अधिक है। लेकिन समयानुसार बारिश ना होने के कारण उत्पादन घटने से बाजार चिंतित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही ग्वार सीड का भाव 6 हजार की सीमा तोड़कर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है। आगे चलकर 7000 का भाव होने की भी पूरी पूरी संभावना है

नरमा कपास में बन रहे तेजी के आसार | जाने क्या है वज़ह | तेजी मंदी रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए विभिन्न मंडियों के ग्वार के ताजा भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।

गंगा नगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5922
ऐलानाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5750
सादुलपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5935
बाड़मेर मंडी ग्वार भाव ₹ 5900
आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5880
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5850
श्रीमाधोपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5700

सरसों का पूरा हिसाब किताब और आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

गंगानगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5841
भट्टू मंडी मंडी ग्वार भाव ₹ 5700
रिड़मलसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5850
लूणकरणसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5831  
भादरा मंडी ग्वार भाव ₹ 5850
डबवाली मंडी ग्वार भाव ₹ 5750
सुमेरपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5775
सिरसा मंडी ग्वार भाव ₹ 5730
सिवानी मंडी ग्वार भाव ₹ 5920

सरसों किसानों के लिए ये रिपोर्ट देखना जरूरी है | सरसों की खेती को लेकर A To Z जानकारी

रावतसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5800
विजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5894
गोलूवाला मंडी ग्वार भाव ₹ 5843
रावला मंडी ग्वार भाव ₹ 6110
मेड़ता मंडी ग्वार भाव ₹ 5770
रायसिंहनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5800
अनूपगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5818

विदेशी बाजारों में क्या है हलचल देखें ताजा रिपोर्ट

सीकर मंडी ग्वार भाव ₹ 5500
जोधपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5600
झुंझुनूं मंडी ग्वार भाव ₹ 5300
देवली मंडी ग्वार भाव ₹ 5530
जोधपुर मंडी
ग्वार भाव ₹ 5900
गम भाव ₹ 13000