Movie prime

नरमा कपास में बन रहे तेजी के आसार | जाने क्या है वज़ह | तेजी मंदी रिपोर्ट

नरमा कपास रिपोर्ट

जनवरी में नरमा कपास में बन सकती है है तेजी | जाने क्या है वज़ह

किसान साथियो इन दिनों की दैनिक आवक पर नजर डाले तो नरमा- कपास में तेजी के आसार बनने लगे हैं। देशभर की मंडियों में आवकें बिल्कुल धीमी बनी हुई है। इस साल एक अक्तूबर से शुरू हुए कपास सीजन में अब तक मात्र 46 लाख गांठों की आवक हुई है। इनमें सबसे बड़ा योगदान गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की लगभग 21 लाख गांठों का है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

उत्तर भारत में अभी तक मात्र 15 लाख गांठों की आवक हुई है और दक्षिण भारत इससे भी पिछड़कर 10 लाख गांठों का योगदान दे रहा है। पिछले साल समान अवधि में लगभग 1 करोड़ गांठों की आवक हो चुकी थी, जबकि पिछले साल फसल काफी कमजोर बताई गई थी। इस साल नरमा की बिजाई रकबा करीब 8 प्रतिशत बढ़ने और प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में किसानों द्वारा अति उत्तम किस्म का बीज प्रयोग करने के बावजूद उत्पादन घटने की आशंका बनती जा रही है। ये भी पढे :- देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 07 Dec 2022

कुछ दिन पहले कॉटन से संबंधित एसोसिएशनों ने 3.44 करोड़ गांठों का अनुमान दिया है, लेकिन नरमा कपास के विशेषज्ञों का मानना है कि उत्पादन यदि 3 करोड़ से भी कम रह जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

नरमा के भाव की जहां तक बात है उत्तर भारत की मंडियों में बुधवार को नरमा-कपास के भाव में 100 से 200 रुपए का सुधार दिखाई दिया और भाव 8400 से लेकर 8800 तक बोल गए। गुजरात की मंडियों में भी भाव 1600 से 1820 रुपए प्रति 20 किलो बने हुए हैं। महाराष्ट्र में 8 हजार से 9100 रुपए और मध्य प्रदेश में 7 हजार से 8700 के बीच भाव दिखाई दे रहे हैं। देश की अन्य मंडियों में भी लगभग इसी स्तर के भाव है। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 07 Dec 2022

किसान साथियो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत से होने वाले निर्यात में इस साल कमी भी आ सकती है क्योंकि स्पीनिंग मिलों की मांग कुछ हद तक फाइबर पर शिफ्ट हो रही है। इसके अलावा घरेलु खपत में भी मामूली कमी बन सकती है, किसान साथियो देखा जाए तो आने वाले समय में इंडस्ट्री फाइबर की तरफ झुकाव का खतरा जरूर बना रहेगा लेकिन परंपरागत धागे की डिमांड अभी भी अच्छी खासी है। उत्पादन में कमी के कारण नरमा-कपास में 15 जनवरी के बाद तेजी की दिशा बन सकती है।

आपकी सुविधा के लिए नरमा और कपास के ताजा भाव नीचे दिए गए हैं

सिरसा मंडी नरमा भाव ₹ 8400
सिरसा मंडी कपास भाव ₹ 9467
हनुमानगढ़ मंडी नरमा भाव ₹ 8550
श्री गंगानगर मंडी नरमा भाव ₹ 8621
भट्टू मंडी कपास भाव ₹ 9400

संगरिया मंडी नरमा भाव ₹ 8328
पीलीबंगा मंडी नरमा भाव ₹ 8619
श्री विजयनगर नरमा भाव ₹ 8823
अबोहर मंडी कपास भाव ₹ 9595
अबोहर मंडी नरमा भाव ₹ 8385

आयातित पाम ने बिगाड़ा सरसों का खेल देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

फतेहाबाद मंडी कपास भाव ₹ 9325
फतेहाबाद मंडी नरमा भाव ₹ 8391
भट्टू मंडी नरमा भाव ₹ 8370
बरवाला मंडी नरमा भाव ₹ 8501

ऐलनाबाद मंडी नरमा भाव ₹ 8349
आदमपुर मंडी नरमा भाव ₹ 8561
गांव गंगा मंडी नरमा भाव ₹ 8300
अनूपगढ़ मंडी नरमा भाव ₹ 8850

भुना मंडी नरमा भाव ₹ 8351
भुना मंडी कपास भाव ₹ 9222
नोहर मंडी नरमा भाव ₹ 8400
नोहर मंडी कपास भाव ₹ 9450
खरगोन मंडी नरमा भाव ₹ 8510
धामनोद मंडी नरमा भाव ₹ 8400

अपील

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।