Movie prime

होली से पहले हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा | जाने किसानो के लिए मुख्यमंत्री ने क्या ऐलान किये

होली से पहले हरियाणा सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा | जाने किसानो के लिए मुख्यमंत्री ने क्या ऐलान किये
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो हरियाणा के किसानों के लिए इस बार की होली बेहद खास और रंगीन होने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को होली से पहले ही एक बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने रबी की फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है, जिससे किसानों को अब ज्यादा पैदावार और मुनाफा मिल सकेगा। इस फैसले से किसानों की मेहनत का पूरा फल उन्हें मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकार के इस कदम से किसानों में खुशी की लहर है और वे अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।

सरकार ने किसानों को दिया बड़ा गिफ्ट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने प्रदेश की पांच प्रमुख फसलों की औसत उत्पादन सीमा में वृद्धि की है। इससे किसानों को अधिक उत्पादन होने पर भी सरकारी रिकॉर्ड में कम दिखाने की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी। नए फैसले के अनुसार, जौ की औसत उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़, चने की 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़, सूरजमुखी की 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़, मूंग की 3 क्विंटल से बढ़ाकर 4 क्विंटल प्रति एकड़ और मसूर की 4 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है, जिसकी पहले कोई तय सीमा नहीं थी। मुख्यमंत्री का यह निर्णय रबी विपणन सीजन 2025-26 से लागू होगा, जिससे किसानों को अगली कटाई से पहले योजना बनाने का पर्याप्त समय मिलेगा।

किसानों की पुरानी मांग पूरी हुई पूरी

हरियाणा के किसान लंबे समय से सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे थे। हर बार बजट में आश्वासन तो मिलता, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जाते थे। इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया। किसानों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर सामने रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अब सरकार की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है, जिससे किसानों की उम्मीदों को नया संबल मिला है।

यह फैसला किसानों को क्यों पसंद आया ?

इस फैसले से किसानों को सीधा फायदा होगा। उत्पादन की सरकारी सीमा बढ़ने से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। पहले, ज्यादा उपज होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में उनकी उपज सीमा से अधिक नहीं दिखाई जाती थी। अब यह समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, सरकारी खरीद में भी बदलाव किसानों के हित में होगा। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर अधिक अनाज खरीदेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।