Movie prime

हरियाणा में दिख रहे गर्मी के तेवर

हरियाणा में दिख रहे गर्मी के तेवर

किसान साथियो हरियाणा में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  बुधवार को हरियाणा के नारनौल में सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान करनाल में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  हरियाणा के मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।  इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।  यह बढ़ोतरी 2 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे 

तापमान का 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 24 से 27 फरवरी तक हरियाणा में धूप खिली रहने का अनुमान है ।  जबकि 7 मार्च तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहेगा।  चंडीगढ़ में 27 फरवरी को तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।  फरवरी में ही इसके 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।  वहीं चंडीगढ़ में गुरुवार 2 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है लेकिन बारिश के बावजूद भी लोगों को बढ़ते तापमान से राहत नहीं मिल पाएगी।  चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सरसों को होल्ड करना कितना सही? क्या रहेंगे आज के भाव? देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

गुरूवार को खिलेगी धूप
बुधवार को प्रदेश भर में आंशिक बादल छाए रहे।  जिससे लोगों को बढ़ते तापमान से थोड़ी राहत जरूर मिली है।  आने वाले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।  विभाग ने हरियाणा में मौसम की भविष्यवाणी व्यक्त करते हुए उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना जताई है हालांकि गुरुवार को दिनभर धूप खिली रहेगी बढ़ती आवक का सरसों के रेट पर बन रहा दबाव | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

हरियाणा का मौजूदा तापमान
हरियाणा में न्यूनतम तापमान करनाल में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  वहीं अन्य जिलों की बात करें तो गुरुग्राम में 15.1 डिग्री अंबाला में 13.9 डिग्री, भिवानी में 14.1 डिग्री और हिसार में 14.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  सिरसा में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  हरियाणा के जहां नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रोहतक में 29.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  वहीँ पंचकूला में 29.2 डिग्री अंबाला में 29 और भिवानी में 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।  गुरुग्राम में 29.9 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 28.4 डिग्री सेल्सियस,