Movie prime

सरसों को होल्ड करना कितना सही? क्या रहेंगे आज के भाव? देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

mustard report

किसान साथियो जैसा कि हमने बताया था कि सरसों की बढ़ती आवक के चलते सरसों के भाव पर दबाव बना रहेगा। बुधवार के बाजार में यही देखने को मिला है। तेल मिलों की खरीद कमजोर बनी हुई है इसका बड़ा कारण यही है कि तेल मिलें केवल आज भर की जरूरत के लिए सरसों खरीद रही है क्योंकि उन्हें पता है कि कल यही सरसों और सस्ती होने वाली है। यही वज़ह है कि सरसों की खरीद कमजोर बनी हुई है और भाव नीचे की तरफ जा रहे हैं। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के बाजार की सभी हलचलों को जानेंगे । WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट
बुधवार को घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन सरसों की कीमतें घट गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 50 रुपये टूटकर 5,825 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में भी बाजार खुलते ही सरसों के रेट 60 रुपये प्रति क्विंटल तक नीचे चले गए और अंतिम भाव 5531 के रिपोर्ट हुए हैं। अन्य मुख्य मंडियों में दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के टॉप रेट 50 रुपये घटकर 5700, चरखी दादरी में सरसों का भाव 5650 भिवानी मंडी में 40 लैब के भाव 5580 और रेवाड़ी मंडी में सरसों के रेट 5600 के रहे। देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 22 Feb 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की श्री गंगानगर मंडी में 42 लैब की पुरानी सरसों का रेट 5601 और नई सरसों का रेट ₹5551 श्री विजयनगर मंडी में 41 लैब सरसों का भाव ₹5010 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5250 नोहर मंडी में सरसों का भाव 5150 संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5225 गोलूवाला मंडी में 37 लैब सरसों का भाव 4987 श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव 5279 और अनूपगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5242 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में 41.5 लैब सरसों का रेट 5484 आदमपुर मंडी में 41 लैब सरसों का रेट 5450 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5391 भट्टू मंडी में सरसों का रेट 5426 सिवानी मंडी में सरसों का रेट 5650 और बरवाला मंडी में 40 कंडीशन सरसों का रेट ₹5500 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया । देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 22 Feb 2023

प्लान्टों पर क्या रहे सरसों के भाव
जहां तक प्लान्टों की बात है सलोनी प्लान्ट ने सुबह में सरसों के रेट में मामूली बढ़ोतरी की थी लेकिन शाम होते होते भाव स्थिर हो गए सलोनी प्लान्ट पर सरसों का भाव 6350 के आसपास रिपोर्ट किया गया है। गोयल कोटा प्लान्ट पर सरसों का अंतिम भाव 5650, आगरा BP प्लान्ट पर 6050 और शारदा प्लान्ट पर सरसों के भाव 6000 के रहे। बुधवार के बाजार की अच्छी बात यहीं रही कि प्लान्ट पर भाव स्थिर दिखे हैं। कोई बड़ी गिरावट नहीं दिखी है। लेकिन व्यापारी अभी ज्यादा तेजी में नहीं है। Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 22 February 2023

सरसों की आवक
सरसों की दैनिक आवक 8 लाख बोरियों के पूर्व स्तर पर स्थिर हो गई है। प्रमुख उत्पादक राज्यों राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में मौसम साफ है, जिस कारण इन राज्यों की मंडियों में नई सरसों की दैनिक आवक लगातार बढ़ रही है। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही राजस्थान में सरसों की आवक 295000 बोरी मध्य प्रदेश में 115000 बोरी उत्तर प्रदेश में 125000 बोरी हरियाणा पंजाब में सरसों की आवक 15000 बोरी गुजरात से सरसों की आवक 150000 बोरी और अन्य राज्यों से सरसों की आवक लगभग 100000 बोरी के आसपास रही।

विदेशी बाजारों की अपडेट
विदेशी बाजार में बुधवार को खाद्य तेलों की कीमतों में मिलाजुला रुख बना रहा। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, BMD पर मई डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 0.17 प्रतिशत की तेजी आकर भाव 4, 148 रिंगिट प्रति टन हो गए। इससे पहले दिन में इसके दाम 2.08 प्रतिशत तक तेज हो गए थे, जोकि चार जनवरी के बाद का टॉप भाव है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया तेल की कीमतों में 0.81 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच, डालियान के सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध में 0.04 प्रतिशत नरमी के साथ बंद हुआ, जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 0.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ती आवक का सरसों के रेट पर बन रहा दबाव | देखें आज की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

तेल और खल के रेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 4-4 रुपये कमजोर होकर भाव क्रमशः 1161 रुपये और 1151 रुपये प्रति 10 किलो रह गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 25 रुपये घटकर 2425 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बुधवार को भी 8 लाख बोरियों की हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में भी इसकी आवक इतनी ही बोरियों की हुई।

सरसों में अब आगे क्या?
किसान साथियों सरसों के भाव अब अपने बॉटम पर आ चुके हैं। कई मंडियों में 42 लैब सरसों समर्थन मूल्य के नीचे बिकने लगी है। यहां से आगे अगर सरसों की आवक स्थिर रहती है तो भाव यहीं पर रूके रह सकते हैं। हालांकि आवक बढ़ने की स्थिति में सरसों के भाव में थोड़ी बहुत गिरावट और बन सकती है। सरकार द्वारा एमएसपी पर सरसों खरीदने की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिसके कारण समर्थन मूल्य पर मिलने वाली सपोर्ट अभी तक सरसो को नहीं मिल पाई है। भारत के पास बड़ी मात्रा में आयातित तेल का स्टॉक रखा हुआ है। यही बड़ी वज़ह है कि विदेशी बाजार में चल रही तेजी के बावजूद भी भारत में बाजार सुधर नहीं रहे हैं। अगर विदेशी बाजारों में तेजी बनी रहती है और भारत में यहां से नीचे सरसों के भाव जाते हैं तो सरसों को होल्ड भी किया जा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। किसानों को बिना ब्याज के मिल रहा लोन | जाने पूरी डिटेल