कम खर्च के में यह करें उपाय | बासमती में नहीं लगेगा रोग | जाने पूरी खबर
किसान साथियो बासमती की खेती से किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मोटे धान के मुकाबले बासमती का बाजार मूल्य अधिक होता है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है। हालांकि, बासमती की खेती करते समय किसानों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, नहीं तो उनकी फसल बर्बाद हो सकती है।
खरीफ सीजन में बासमती धान से किसानों को अच्छा उत्पादन और आमदनी मिलती है, कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया की बासमती में एक सुगंध होने के कारण कीट इसकी तरफ अधिक आकर्षित होते हैं, जिससे फसल को बचाना किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके अलावा, बासमती में किसानों को अत्यधिक नाइट्रोजन देना भी नहीं चाहिए, क्योंकि यह कीटों को फसल को हानि पहुंचाने के लिए मोहित कर सकता है।
फसल के लिए कितना यूरिया पर्याप्त है?
डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बासमती की फसल तैयार करने के लिए ज्यादा नाइट्रोजन की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि बासमती के पौधे तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए, एक एकड़ में 40 किलो यूरिया का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, 50 किलो डीएपी और 25 से 30 किलो पोटाश का भी उपयोग करें।
मिट्टी की जांच करा ले रोपाई से पहले?
डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बासमती की फसल उगाने से पहले किसानों को मिट्टी की जांच कर लेनी चाहिए। डीएपी, पोटाश, और नाइट्रोजन के अलावा, अन्य आवश्यक तत्वों की भी पूर्ति करनी चाहिए। इससे बासमती की फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त होगा।
अधिक नाइट्रोजन से हो सकती है फसल बर्बाद
डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बासमती में अधिक नाइट्रोजन डालने से पौधों की वृद्धि बहुत तेजी से होती है और उनमें पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कीट इन्हें आकर्षित करते हैं। अत्यधिक वृद्धि के कारण तेज हवा के दौरान फसल गिर सकती है, जिससे गुणवत्ता में गिरावट आएगी और उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
Note:- किसान साथियो उपर दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विश्वसनीय स्रोतों और किसानों के निजी अनुभव पर आधारित है। किसी भी जानकारी को उपयोग में लाने से पहले कृषि वैज्ञानिक की सलाह जरूर ले लें । कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार धान में किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेनी चाहिए।
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।