Movie prime

गेहूं में इस तरीके से डालें ह्यूमिक एसिड | चार गुना ज्यादा फूटेंगे कल्ले

गेहूं में इस तरीके से डालें ह्यूमिक एसिड | चार गुना ज्यादा फूटेंगे कल्ले
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगर आप भी ह्यूमिक एसिड की पावर को दोगुना करना चाहते हैं तो यह तरीका अपनाएं।

किसान भाइयों, आज हम बात करेंगे एक ऐसी तकनीक के बारे में, जिससे आप अपनी फसल में ह्यूमिक एसिड के परिणामों को दोगुना कर सकते हैं। हम जानते हैं कि ह्यूमिक एसिड मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, पौधों के विकास में मदद करने और उनकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ह्यूमिक एसिड के साथ कुछ अन्य चीजों को मिलाकर आप इसके प्रभाव को और भी बढ़ा सकते हैं? जब हम ह्यूमिक एसिड का उपयोग करते हैं, तो यह हमारे पौधों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे पौधे बेहतर पोषण प्राप्त करते हैं और अधिक तेजी से बढ़ते हैं। इसके अलावा, ह्यूमिक एसिड फसल की बढ़ोतरी, फ्लावरिंग और फ्रूटिंग में भी मदद करता है। आमतौर पर ह्यूमिक एसिड का इस्तेमाल अकेले किया जाता है, लेकिन क्या होगा अगर आप इसे अन्य सस्ती और प्रभावी सामग्रियों के साथ मिलाकर उसके परिणामों को दोगुना कर लें? यही कारण है कि हम आज आपको एक ऐसे फार्मूले के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने ह्यूमिक एसिड के परिणामों को और भी बेहतर बना सकते हैं, और वह भी महज 1 रूपए में। यह फार्मूला न केवल सस्ता है, बल्कि यह आपके बजट को भी कम कर देता है, क्योंकि इसमें महंगे उत्पादों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके लिए आपको कुछ आसान से प्राकृतिक उत्पादों का मिश्रण तैयार करना होगा, जैसे काला गुड़, ताजा दूध, और कुछ विशेष जैविक उत्पाद। इन चीजों को मिलाकर आप ह्यूमिक एसिड के परिणामों को बढ़ा सकते हैं और अपनी फसल के विकास को तेज कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में, हम आपको बताएंगे कि इस फार्मूले का उपयोग कैसे किया जाए, और कैसे यह आपके कृषि कार्य को ज्यादा प्रभावी बना सकता है। इस आसान और सस्ते उपाय को अपनाकर आप अपनी फसल की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देख सकते हैं। तो चलिए, बिना वक्त गवाए, हम इस फार्मूले को समझने की ओर बढ़ते हैं।

ह्यूमिक एसिड और इसके फायदे

किसान साथियों ह्यूमिक एसिड एक प्रकार का जैविक पदार्थ होता है, जो मिट्टी में पाए जाने वाले कार्बनिक पदार्थों से बनता है। यह पौधों की जड़ों के विकास को तेज करता है, और पौधों को जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। जब आप ह्यूमिक एसिड का सही तरीके से उपयोग करते हैं, तो आपकी फसल को कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे कि रूट डेवलपमेंट, फ्लावरिंग, और फ्रूटिंग का बेहतर होना। अब, यह सवाल उठता है कि क्या केवल ह्यूमिक एसिड से इन परिणामों को और बेहतर बनाया जा सकता है? हां, बिल्कुल। जैसे जब हम कोई खरपतवार नाशक (Herbicide) जैसे ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल करते हैं, तो हम उसे अन्य उत्पादों जैसे यूरिया, स्टकर, या जिब्रेलिक एसिड के साथ मिलाकर बेहतर परिणाम प्राप्त करते हैं। इसी तरह, ह्यूमिक एसिड के साथ कुछ खास सामग्रियों को मिलाकर आप इसके परिणामों को दोगुना कर सकते हैं।

ह्यूमिक एसिड को बूस्ट करने का तरीका

किसान साथियों हमारी फसल में ह्यूमिक एसिड के परिणामों को दोगुना करने के लिए हम कुछ खास चीजों का मिश्रण करेंगे। यह मिश्रण न केवल सस्ता होगा, बल्कि इसका असर भी जबरदस्त होगा। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले, आपको ह्यूमिक एसिड के सही प्रकार का चयन करना होगा। बाजार में ह्यूमिक एसिड के विभिन्न रूप होते हैं जैसे कि पाउडर, लिक्विड और जेल फॉर्मूलेशन। इन तीनों में से सबसे प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाला विकल्प है जेल फॉर्मूलेशन। इसका कारण यह है कि जेल फॉर्मूलेशन में जैविक तत्वों की गुणवत्ता सबसे बेहतर होती है। इसके बाद पाउडर और लिक्विड फॉर्मूलेशन आते हैं, जो कुछ कंपनियों द्वारा मिलावट के कारण कम प्रभावी हो सकते हैं। ह्यूमिक एसिड को और प्रभावी बनाने के लिए इस मिश्रण के लिए, हम काला गुड़ का इस्तेमाल करेंगे। काला गुड़ प्राकृतिक रूप से पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मीठास और खनिज तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसका इस्तेमाल करने से पौधों की वृद्धि में तेजी आती है। इसे लगभग 50 रूपए प्रति किलो में खरीदा जा सकता है, और यह बहुत ही सस्ता और असरदार उपाय है। इसके बाद हम इस मिश्रण के लिए दूध का उपयोग करेंगे। दूध में प्राकृतिक कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हम ताजा दूध का इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि पुराना दूध इस्तेमाल करने से रिएक्शन हो सकते हैं, जो मिश्रण को खराब कर सकते हैं। ताजे दूध में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के लिए आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त अगर आपके पास बजट थोड़ा ज्यादा है और आप चाहते हैं कि आपकी फसल में रूट डेवलपमेंट अच्छे से हो, तो आप इसमें Sux B का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद है, जो पौधों की जड़ों के विकास को बढ़ावा देता है। उपलब्धता की कमी में अगर कहीं Sux B उपलब्ध नहीं है, तो आप इसके विकल्प के रूप में प्लेनोफिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नेप्थलीन एसिटिक एसिड (NAA) का एक प्रकार है, जो फसल में पौधों की जड़ों के विकास को बढ़ावा देता है। यह काफी सस्ता होता है और आपकी फसल को बेहतरीन परिणाम देता है। इन सभी चीजों को मिलकर इनका मिश्रण तैयार किया जाता है।

फॉर्मूला तैयार करना और उपयोग करना

किसान साथियों अब, चलिए आपको बताते हैं कि यह पूरा फॉर्मूला किस प्रकार तैयार किया जाता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। इसको तैयार करने के लिए आप सबसे पहले, ह्यूमिक एसिड (1 किलो) लें। फिर, इसमें काला गुड़ (1 किलो) डालें। याद रखें कि काला गुड़ ही डालें, क्योंकि पीला गुड़ केमिकल्स से बना होता है, जो आपके फॉर्मूलेशन को खराब कर सकता है। इसके बाद, 1 लीटर ताजा दूध डालें। दूध का इस्तेमाल करने से पौधों को अतिरिक्त पोषण मिलता है। अगर आपके पास Sux B उपलब्ध है, तो 10 ग्राम का इस्तेमाल करें। अगर नहीं, तो आप प्लेनोफिक्स (20 ml) का उपयोग कर सकते हैं। अब आप इन सभी चीजों को अच्छे प्रकार से मिलकर घोल बना लें। आपका मिश्रण तैयार हो चुका है। इस मिश्रण को आप ड्रिप, नल, या ड्रेंच विधि से फसलों में दे सकते हैं। इस फॉर्मूले का नियमित उपयोग करने से आपकी फसल के रूट डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। और आपकी फसल का उत्पादन और गुणवत्ता में शानदार बढ़ोतरी होगी।

नोट: रिपोर्ट में दी गई सभी जानकारी किसानों के निजी अनुभव और इंटरनेट पर मौजूद सार्वजनिक स्रोतों से इकट्ठा की गई है। संबंधित किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृषि विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।