Movie prime

धान 1121 जायेगा 5000 के पार ? बासमती धान के भविष्य को लेकर सबसे सटीक रिपोर्ट

1121 basmati rate

धान 1121 जायेगा 5000 के पार ? बासमती धान के भविष्य को लेकर सबसे सटीक रिपोर्ट

किसान साथियो बासमती धान के भाव में आयी चमक के कारण किसानों के चेहरे खिल गये हैं। बासमती का भाव हर दिन नई ऊंचाई छू रहा है। पिछले 4 दिन में धान के भाव में 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ चुकी है। बासमती 30 नंबर धान में हर दिन नया इतिहास बन रहा है। इस हफ्ते परंपरागत बासमती ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 6300 रुपए प्रति क्विंटल का लेवल पार कर लिया। 1121 धान भी आये दिन नए भाव दिखा रहा है. किसान भाई अब यह जानना चाह रहे होंगे कि बासमती में यहां से आगे कितनी तेजी और बची है। इस रिपोर्ट में हम धान के भाव को लेकर बन रही सभी संभावनाओं को बारीकी से समझेंगे।  WhatsApp पे भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

टूट सकती है आवक

किसान साथियो पिछले सप्ताह वह हफ्ता था जिसमें बासमती धान के सीज़न की पीक आवक देखने को मिल रही थी। बढ़ती आवक के चलते मंडियां धान से खचाखच भरी हुई थी। ऐसे में डिमांड और सप्लाई का रूल लगना ही था यही बड़ी वज़ह थी कि सोमवार और मंगलवार को धान के भाव में 200-250 रुपये प्रति क्विंटल तक की कमजोरी आ गई थी। कमजोरी के कारण जिन मंडियों में धान 1121 के भाव 4550 तक चले गए थे वह 4300 की रेंज में सिमटने लग गए। लेकिन किसान साथियो समय एक सा नहीं रहता सीज़न का पीक निकलते ही धान की आवक जरा सी ही कमजोर हुई कि धान के भाव में फिर से तेजी लौट आयी और कल मार्केट बंद होते होते फिर से धान के भाव 4500 के रेंज में आकर खड़े हो गए हैं। आगे आगे धान की आवक कमजोर ही होगी। बासमती 30 धान के भाव में खास तरह की तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार को पिहोवा मंडी में बासमती 30 नंबर धान ने 6300 रुपये प्रति क्विंटल का लेवल पार कर दिया। बासमती 30 में इस तरह की अप्रत्याशित तेजी का किसी को भी अंदाजा नहीं था। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 26 November 2022

पिछले साल से ज्यादा मजबूती

किसान साथियो अगर चालू सीज़न के भावों की पिछले सीज़न के भावों के साथ तुलना करें तो यह कह सकते हैं कि इस सीज़न मे भाव में ज्यादा मजबूती दिख रही है। पिछले सीज़न में 28 नवंबर के दिन ही 1121 के टॉप भाव 4150 के आसपास चल रहे थे जबकि इस बार ये 4500 के आसपास हैं। मजबूती की बड़ी वज़ह यही है कि पिछला स्टॉक जीरो है और उत्पादन मे कुछ खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा विदेशों से ठीक ठाक निर्यात मांग निकल रही हैं। गौरतलब है कि ईरान से अभी तक निर्यात डिमांड नहीं निकली है लेकिन उम्मीद है कि देर सवेर वहाँ से भी अच्छी खासी डिमांड निकलेगी। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि पिछले साल के मुकाबले पाकिस्तान में इस बार बासमती का बहुत कम उत्पादन हुआ है। अन्य कारणों को देखें तो इस बार भारतीय चावल को कहीं पर रिजेक्ट भी नहीं किया गया है जिसका एक पॉजिटिव असर देखने को मिल रहा है। धान रखा हुआ है तो ये रिपोर्ट देखना जरूरी है, धान के किसानों के लिए जरुरी रिपोर्ट

रोके या बेचे

किसान साथियो बासमती का बाजार अनिश्चितताओं से भरा हुआ है यहां पर कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता। ऊपर दिए गए विश्लेषण से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि निकट भविष्य में बासमती मजबूत ही रहने वाला है। यहां से आगे आवक भी और कमजोर होगी जो बासमती के भाव को और मजबूत करेगी। 1121 धान का भाव 5000 के पार भी जा सकता है. बासमती 30 के केस में हम यह देख  चुके हैं लेकिन कोई भी अंतरराष्ट्रीय घटना बासमती धान के भाव को प्रभावित कर सकती है। फ़िलहाल भाव अच्छे हैं ऐसे में ज्यादा रिस्क ना लेते हुए थोड़ा थोड़ा करके माल निकालते रहना चाहिए। सरकार का हस्तक्षेप से इंकार। क्या और बढ़ेंगे गेहूं के भाव ? देखें गेहूं की सटीक रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए बासमती धान के ताजा भाव नीचे अपडेट कर दिए गए हैं

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 40
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3990
धान DP भाव ₹ 4261

कैथल मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6195 तेजी 95
धान DB भाव ₹ 4100 तेजी 70
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3970 तेजी 70
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3700 तेजी 70

खैर मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3651 तेजी 40
धान 1121 भाव ₹ 3911 तेजी 9
धान DP भाव ₹ 3752 तेजी 1
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3585 तेजी 4
आवक 20000 बैग

गुलावठी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3701
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3711

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान ताज भाव ₹ 2800 तेजी 100
धान Rs10 भाव ₹ 2681 तेजी 81
धान सरबती भाव ₹ 2850
धान सुगंधा भाव ₹ 3150
धान DP भाव ₹ 3500
धान 1509 भाव ₹ 3200 तेजी 200
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
आवक 10000 बैग

खनौरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4310
धान DP भाव ₹ 4025


रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4191

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4301
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3931 तेजी 30

गोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3651 तेजी 100
धान 1401 भाव ₹ 3983
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3937 तेजी 42
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4291 मंदी 9
धान बासमती भाव ₹ 5911

जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3971 तेजी 46
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4321 तेजी 6
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4000 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3725

बेरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3899
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4272 तेजी 22

गन्नौर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3946
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4362 तेजी 61

घरौंडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4271 तेजी 31
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3931 तेजी 10

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4321 तेजी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000 तेजी 25
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4000 मंदी 29

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4331
धान 1718 हाथ नरमा 3991

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4311 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3900 तेजी 49

नुह मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4081 मंदी 19
धान 1718 भाव ₹ 3800 तेजी 29


तरावड़ी मंडी
धान बासमती 30 भाव ₹ 6339

इस रिपोर्ट में आपको धान निर्यात खबर 2022, pusa basmati 1718 mandi rate 2022, today paddy rate in west Bengal, क्या बासमती चावल का निर्यात बंद हो गया, dhan ka rate 2022, wheat price in up 2022, 1121 paddy price today, 1121 dhan rate, 1121 paddy price today 2022, 1509 dhan ka rate 2022, 1121 dhan price today, 1121 ka bhav, 1121 dhan ka rate 2022 today, 1401 rate today, 1718 dhan ka rate, Sugandha rate today, 1121 1509 dhan Narela mandi, Teji mandi report, basmati 1401 rate today, pusa 1509 paddy price, basmati 1121 price, export news, mandi bhav today आदि की जानकारी दी गयी है उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है