Movie prime

धान में लगेगा तेजी का तड़का | MEP घटने के बाद बढ़ रही विदेशी डिमांड | जाने पूरी खबर

धान में लगेगा तेजी का तड़का | MEP घटने के बाद बढ़ रही विदेशी डिमांड | जाने पूरी खबर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियो हमने अपनी कल की रिपोर्ट में बता दिया था कि इस समय बासमती के बाजार में ऐसी कोई भी खबर नहीं है जो धान में मन्दी ला सके। साथ ही यहां से आगे बाजार के सुधरने की बात भी कही थी। गुरुवार को बासमती की मंदी पर ब्रेक लग चुका है और बाजार फिर से तेजी के मोड में चल पड़ा है। साथियो मंडी भाव टुडे का यही मानना है कि अभी तो बासमती में तेजी की शुरुआत है अभी बाजार को और आगे जाना है। आज की रिपोर्ट में हम बासमती के बाजार की सभी हलचलों पर नजर डालेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि बासमती में और कितनी तेजी की गुंजाईश है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

MEP घटाने का दिखने लगा है असर
साथियो जब से भारत सरकार ने बासमती के न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) को 1200 डॉलर से घटा कर 950 डॉलर किया है तब से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बासमती को लेकर माहौल बदलने लगा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी बाजारों में भारतीय बासमती की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। ईरान और इराक़ के आयातकों ने बासमती की पूछ परख बढ़ा दी है। विदेशी बाजारों से आयात के ऑर्डर में भी उछाल देखने को मिल रहा है। जिसके चलते निर्यातक अब चावल मिलर्स से सम्पर्क बढ़ा रहे हैं। चूंकि मिलर्स को ईरान इराक़ के ऑर्डर की आपूर्ति देनी है इसलिए पूरी उम्मीद है कि मिलर्स अब मंडियों में अपनी सक्रियता बढ़ा सकते हैं। दोस्तो ये सब एक चेन की तरह है उपर से यदि मांग निकलती है तो इसका असर धीरे-धीरे नीचे आता है और भाव में उछाल देखने को मिलता है।

चावल के भाव का क्या है इशारा
इस समय नयी 1509 चावल का भाव 7000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है लेकिन इस भाव में इसके बिकवाल नहीं है। 1509 स्टीम का रेट 7900 से 8100 के बीच बना हुआ है। बात 1401 की करें तो स्टीम क्वालिटी में इसका रेट 8500 से लेकर 8800 प्रति क्विंटल चल रहा है जबकि 1121 क्वालिटी में उत्तम किस्म का चावल 10600 से 10700 से नीचे नहीं है। 1121 के सेला चावल का रेट 8400 के आसपास बना हुआ है। इसी तरह से नया 1718 चावल सेला क्वालिटी में सेला चावल 7800-7850 प्रति क्विंटल और स्टीम में 8600 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला जा रहा है। 1121 के ऊंचे रेट को देखते हुए जल्दी ही 1718 क्वालिटी की डिमांड बढ़ सकती है। MP लाइन पर पूसा बासमती 1 के सेला के भाव 8100 और स्टीम के रेट 8550 के आसपास चल रहे हैं। बासमती 30 नंबर में आयी तेजी को देखते हुए PB1 और 1401 में और उछाल आने की पूरी संभावना है।

बासमती 30 हुआ 6500 के पार
किसान साथियों डिमांड और सप्लाई का अंदाजा आप इसी इसी आधार पर लगा सकते हैं कि बाजारों में इस समय बासमती 30 नंबर की सप्लाई ना के बराबर है। यही वजह है कि बासमती 30 नंबर धान का भाव 6500 प्रति क्विंटल के पार हो गया है इस समय बासमती 30 नंबर चावल का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में $1500 के आसपास है। आपकी जानकारी के लिए बता देगी 2 साल पहले बासमती 30 नंबर का भाव 3200 रुपए प्रति क्विंटल तक पिट गया था। उसके बाद से ही किसानों ने इस प्रजाति से मुंह मोड़ लिया और इसकी सप्लाई बाजारों से समाप्त हो गई। पिछले साल भी बासमती 30 में 6000 के ऊपर के भाव मिले थे इसलिए उम्मीद है कि इस साल इसकी आवक में सुधार देखने को मिलेगा।

जल्द हटेगा आवक का दबाव
किसान साथियो आप सबको पता ही है कि किसानों को बासमती की फ़सल की कटाई के तुरंत बाद गेहूं की बुवाई करनी है। गेहूं की बुवाई लेट ना हो इसलिए किसान साथियो जोर शोर से कटाई करवा रहे हैं। जिसके चलते एकदम से आवक बढ़ गई है और सभी मंडियों में जाम जैसी स्थिति बन रही है। आने वाले एक दो हफ्तों तक ही मंडियों में बासमती की भरमार रहने वाली है उसके बाद आवक का दबाव हट जाएगा और बासमती ढूंढने से भी नहीं मिलेगा। ऐसे समय में नयी वैरायटी की खरीद बढ़ सकती है। नयी किस्मों में 1847, 1692, 1885, 1886 आदि को शामिल किया जा सकता है। हमारा मानना है कि आवक का दबाव हटते ही बासमती में 200 रुपये तक का उछाल और आ सकता है।

बासमती को रोके या बेचे
किसान साथियों इस समय बासमती की बाजार में सब बढ़िया दिखाई दे रहा है। इसी कारण बाजार अच्छे भाव दिखा रहे हैं। क्योंकि बासमती का पूरा बाजार अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर की संख्या पर बढ़ता या घटता है। यह कंफर्म तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि कितने आर्डर कब मिलेंगे। क्योंकि इस समय बासमती के भाव अच्छे चल रहे हैं इसलिए वे किस साथी जो बहुत बड़ा रिस्क नहीं उठा सकते हैं इन लेवल पर अपना आधा माल जरूर से जरूर निकाल दें। हमारे मजबूत किसान भाई जो लंबे समय तक इंतजार कर सकते हैं वे चाहे तो बासमती को रोक सकते हैं आने वाले समय में उनका 400 से ₹500 का फायदा मिल सकता है। व्यापार अपने विवेक से ही करें।

आपकी जानकारी के लिए धन के ताजा भाव की जानकारी ही दे दी गई है।

दिल्ली एरिया के भाव
नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4270
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान ताज भाव ₹ 2600
धान सुगंधा भाव ₹ 2700
आवक 50000 बैग्स

नजफगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3651

पंजाब के भाव

दूधन साधा
धान 1121. हाथ भाव ₹ 4600
1718हाथ भाव ₹  4075 से 4250
1509. हाथ भाव ₹ 3720
1509. कंबाइन भाव ₹ 3600
1847. हाथ भाव ₹  3600
1847. कंबाइन भाव ₹ 3450

खनौरी मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4330 तेजी 100
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4100 तेजी 20

हरियाणा के भाव
असंध मंडी  
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4285

सफीदों मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4411 तेजी 86
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900 तेजी 70
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3271
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3831
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1401 हाथ भाव ₹ 4441
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4171

बरवाला मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 39
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625 तेजी 4

नूह मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4525 तेजी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4225 तेजी 25
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 तेजी 19

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4028
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4641 तेजी 52
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3871
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4333 तेजी 52
आवक 40000 बैग्स

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4601 तेजी 40
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4301 मंदी 2

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3851
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4331 तेजी 30
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3301
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3701
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3301

पाई मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6400

गन्नौर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4361

ऐलानाबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3610
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4250
धान PB1 भाव ₹ 4031
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3250
आवक 20000 बैग्स

बल्लभगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3561
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3561
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4521
आवक 75000 बैग्स

तरावड़ी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6450

पलवल मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700 तेजी 50
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250
आवक 15000 बैग्स

नरवाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900 मंदी 50
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300


टोहाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4320 मंदी 5
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3390
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100 तेजी 200
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4550
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3925

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4311 तेजी 11
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3575 मंदी 25
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3261 तेजी 40
धान PB1 भाव ₹ 3955 मंदी 45
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4011
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000 तेजी 49

पानीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350

घरौंडा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4311 तेजी 60
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600 मंदी 21
धान PB1 भाव ₹ 4000

जुलाना मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4621
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4351

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4330 तेजी 50
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4260 तेजी 35
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 3800

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4325 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900

अलेवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3820
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4050
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 3800

निस्संग मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3850
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4200
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600

सोनीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4571 तेजी 29
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 मंदी 51

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600 तेजी 19
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4330 तेजी 30
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3900

रानियाँ मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4243 मंदी 8
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3501 मंदी 74

गोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3700
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3817
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4368
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3950
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4585

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300


पिहोवा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3375 मंदी 25
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3050 मंदी 100
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300 तेजी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4550 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350
धान बासमती भाव ₹ 6200

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4621 मंदी 5
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4321 तेजी 10

इस्माईलाबाद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान बासमती भाव ₹ 6402

पूंडरी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6501 तेजी 251
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371 तेजी 34
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3865 तेजी 65

लाडवा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4300
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3375
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4305
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4345
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3665

उचाना मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4011
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4311 तेजी 11
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4611 तेजी 60
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3301
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3741
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3251

बापोली मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4621

निगधू मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6500

फतेहाबाद मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4015
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4390 तेजी 65
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3705
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4435
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4245
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3360

जीवन नगर मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3525


 UP, MP राजस्थान के भाव
गुलावठी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3571

गंगोह मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3325
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200
आवक 10000 बैग्स


कोटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3350
धान सुगंधा भाव ₹ 3000
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900 तेजी 50
धान पूसा बासमती भाव ₹ 3900
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3900
आवक 70000 बैग्स

बूंदी मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4050 तेजी 150
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3470 तेजी 20
धान सुगंधा भाव ₹ 2970 तेजी 20
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
आवक 70000 बैग्स

छर्रा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान सुगंधा भाव ₹ 3081
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4050

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।