Movie prime

धान में गिरावट होने की वजह का पता चल गया है | जाने क्या लगे धान के रेट और मंडियों से क्या मिल रही है रिपोर्ट

बासमती तेजी मंदी  रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों बासमती के बाजार में इस समय जो दबाव चल रहा है वह समझ से बहार है। आमतौर पर होना यह चाहिए कि जब बासमती धान की आवक सिकुड़ रही हो तो बाजार में मिल्स की कॉम्पिटेटिव खरीद आनी चाहिए । और बासमती के भाव ऊपर की तरफ जाने चाहिए। लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी धान के भाव फिसलते जा रहे हैं। हम मानते हैं कि पिछले साल बासमती धान के भाव बहुत ज्यादा ऊपर चले गए थे और इसमें करेक्शन होना आवश्यक था लेकिन इस साल बासमती का बाजार अपने सही भाव पर बिक रहा था लेकिन हाल ही में आयी गिरावट ने इसे अपने संतुलित भाव से नीचे लाकर खड़ा कर दिया है।

किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान
ऐसी स्थिति जिसमें पिछले साल बढ़िया निर्यात हुआ हो, अंतरराष्ट्रीय स्तर भी माहौल ज्यादा खराब ना हो, धान का उत्पादन भी बहुत ज्यादा बढ़ता नहीं दिख रहा हो तो फिर बाजार में ज्यादा गिरावट नहीं होनी चाहिये। इस गिरावट का नुकसान मिलर्स और निर्यातकों को ना होकर किसानो को हो रहा है। क्योंकि इस समय बासमती का सीज़न चल रहा है और इस समय किसान के पास बड़ी मात्रा में धान है। एक बार किसान के हाथ से माल निकल गया तो फिर आगे बढ़ने वाले भाव का उसको कोई फायदा नहीं मिलने वाला।

पाकिस्तान ने भी बासमती के निर्यात का तोड़ रिकॉर्ड
दुनिया भर में बासमती की डिमांड बढ़ रही है। आप खुद ही सोचिए भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने भी पिछले साल रिकॉर्ड स्तर पर बासमती का निर्यात किया है । पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के अनुसार जुलाई-नवंबर FY25 के दौरान पाकिस्तान का कच्चा खाद्य निर्यात 19.58 प्रतिशत बढ़कर 3.15 बिलियन डॉलर हो गया जो की पिछले साल समान अवधि में 2.64 बिलियन डॉलर था। चावल ने पाकिस्तान के खाद्य निर्यात को बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से, बासमती चावल जिसकी शिपमेंट की मात्रा में 34.64 प्रतिशत और इसके मूल्य में 51.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इससे पहले हम अपनी रिपोर्ट में बता चुके हैं कि भारत का भी बासमती निर्यात बढ़ा है।

क्यूँ गिर रहे हैं भाव
किसान साथियो बासमती के बाजार में खबर है कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान दोनों ने रिकॉर्ड स्तर पर बासमती निर्यात किया और विदेशी कंपनियों ने पिछले साल ही काफी मात्रा में चावल खरीदा है जो कि अभी तक खपा नहीं है। इसलिए इस सीज़न में विदेशी डिमांड स्लो चल रही है। मिल्स अभी अपनी धान की खरीद पुरी करने के बाद ऑर्डर्स की बाट जोह रहे है। आमतौर पर इस समय तक ऑर्डर मिलने लग जाते हैं। इसलिए मिलर्स ने धान की खरीद भी स्लो कर दी है। इसी के चलते इस भाव नीचे की तरफ गए हैं। मंडी भाव टुडे का मानना है कि आने वाले समय में जैसे ही निर्यात ऑर्डर मिलने शुरू हो जाएंगे। बाजार उपर की तरफ चलने लगेगा

धान 1121 के टॉप भाव वाली मंडियां
अमृतसर मंडी ₹ 4375, तरनतारन मंडी ₹ 4270, नजफगढ़ मंडी ₹ 4190, पिल्लूखेड़ा मंडी ₹ 4159, बेरी मंडी ₹ 4181, नरवाना मंडी ₹ 4100, फजिल्का मंडी ₹ 3977

धान 1718 के टॉप भाव वाली मंडियां
अमृतसर मंडी ₹ 3650, तरनतारन मंडी ₹ 3675, जुलाना मंडी ₹ 3550, सफीदों मंडी ₹ 3500, नरवाना मंडी ₹ 3490, पिल्लूखेड़ा मंडी ₹ 3526, हांसी मंडी ₹ 3500

धान 1401 के टॉप भाव वाली मंडियां
कैथल मंडी ₹ 3335, टोहाना मंडी ₹ 3315, रतिया मंडी ₹ 3321, सिरसा मंडी ₹ 3275, नरवाना मंडी ₹ 3270, उकलाना मंडी ₹ 3305, फतेहाबाद मंडी ₹ 3330

धान 1885 के टॉप भाव वाली मंडियां
पिल्लूखेड़ा मंडी  1885 भाव ₹ 3700, कोटकपूरा मंडी ₹ 3585, मुक्तसर मंडी ₹ 3565, टोहाना मंडी ₹ 3515, फतेहाबाद मंडी ₹ 3495, नरवाना मंडी ₹ 3490, सिरसा मंडी ₹ 3500, रतिया मंडी ₹ 3401

धान 1509 के टॉप भाव वाली मंडियां
बरवाला मंडी ₹ 3200, नजफगढ़ मंडी ₹ 2950, नरवाना मंडी ₹ 2925, मुक्तसर मंडी ₹ 2920, रतिया मंडी ₹ 2931, फतेहाबाद मंडी ₹ 2900, टोहाना मंडी ₹ 2980

धान PB1 के टॉप भाव वाली मंडियां
सिरसा मंडी ₹ 2800, रतिया मंडी ₹ 2825, फतेहाबाद मंडी ₹ 2825

अन्य किस्मों के टॉप भाव वाली मंडियां
सरबती ₹ 2400 (हाथरस मंडी), सुगंधा ₹ 2541 (बूंदी मंडी), ताज ₹ 2050 (चंदौसी मंडी), RH10 ₹ 2100 (चंदौसी मंडी

टोहाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3315 मंदी 5
धान 1509 कंबाइन भाव ₹2980 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3515 मंदी 45
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3465 मंदी 95
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3200 तेजी 0

रतिया मंडी
धान 1885 भाव ₹ 3401 तेजी 0
धान 1509 भाव ₹ 2931 तेजी 121
धान 1847 भाव ₹ 2700 तेजी 69
धान 1401 भाव ₹ 3321 तेजी 21

सिरसा मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3285 मंदी 44
धान 1509 भाव ₹ 3011 तेजी 11
धान 1847 भाव ₹ 2900 मंदी 25
धान PB1 भाव ₹ 2825 मंदी 75
धान 1718 भाव ₹ 3100 मंदी 150
धान 1885 भाव ₹ 3500 तेजी 0
धान 1121 भाव ₹ 3500 तेजी 0

खैर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3145 मंदी 156
धान 1847 हाथ भाव ₹ 2599 मंदी 52
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2802 मंदी 91
धान DP हाथ भाव ₹ 3011 तेजी 48
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2601 मंदी 50

डबरा मंडी
आवक: 30,000 बैग
धान 1121 भाव ₹ 3700 मंदी 50
धान 1885 भाव ₹ 3350 तेजी 0
धान 1718 भाव ₹ 3050 मंदी 250
धान 1509 भाव ₹ 2800 तेजी 50
धान 1847 भाव ₹ 2625 तेजी 0

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3500 मंदी 10

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3480 तेजी 15
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3335 तेजी 10
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4025 मंदी 75
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3750 मंदी 30
धान बासमती भाव ₹ 5300 तेजी 0

नरेला मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3318 तेजी 0
धान 1509 भाव ₹ 2950 तेजी 0

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4181 तेजी 30
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3500 मंदी 70

जालौन मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 2875 मंदी 55
धान 1121 हाथ भाव ₹ 3355 तेजी 45

हाथरस मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2885 तेजी 0
धान 1847 हाथ भाव ₹ 2700 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3261 तेजी 0
धान सुगंधा भाव ₹ 2400 तेजी 0
आवक 10000 बैग्स

उचाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3491 मंदी 51

हांसी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3500 तेजी 19

जुलाना मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3290 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3550 तेजी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4180 मंदी 10

नरवाना मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3860 तेजी 0
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4070 मंदी 30
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3250 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3490 तेजी 40
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3490 तेजी 0
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3270 तेजी 20
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2925 तेजी 0

नजफगढ़ मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4190 तेजी 49
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3500 तेजी 0

उकलाना मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3305 तेजी 0

नारनौंद मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3700
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3481

बूंदी मंडी
आवक: 60,000 बैग
धान 1718 भाव ₹ 3100 मंदी 40
धान 1885 भाव ₹ 3150 तेजी 50
धान 1509 भाव ₹ 2760 तेजी 10
धान 1847 भाव ₹ 2670 मंदी 50
धान सुगंधा भाव ₹ 2541 मंदी 59
धान DP भाव ₹ 2540 तेजी 0

मथुरा मंडी
आवक: 10,000 बैग
धान 1509 हाथ भाव ₹ 2751 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3051 तेजी 50
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2850 तेजी 0
धान 1847 भाव ₹ 2300 से ₹ 2601 तेजी 0

कर्वी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3050 मंदी 125
धान सरबती भाव ₹ 2200 तेजी 0

मंडीदीप मंडी
धान पूसा भाव ₹ 2725 मंदी 25

पिल्लूखेड़ा मंडी
आवक: 2,000 बैग
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4159 मंदी 4
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3526 तेजी 50
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3700 मंदी 81
धान बासमती हाथ भाव ₹ 5100 तेजी 200

अमृतसर मंडी
आवक: 15,000 बैग
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4375 मंदी 15
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3650 मंदी 31

फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3977 मंदी 21
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3323 तेजी 0

मानसा मंडी
आवक: 2,000+ बैग
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2950 मंदी 50
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2670 तेजी 0
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3240 मंदी 140
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3115 मंदी 35

 

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4100 मंदी 21
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 100
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3500 तेजी 100
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3100 तेजी 0
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3200 तेजी 200
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2851 तेजी 200
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3750 तेजी 0
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3250 तेजी 0
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3250 तेजी 0
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2600 तेजी 0

मोठ मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3140 तेजी 0

खुरहंड बांदा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3000 तेजी 0

विदिशा मंडी (मध्य प्रदेश)
धान पूसा भाव ₹ 2665 तेजी 15

चंदौसी मंडी
धान RH10 भाव ₹ 2100 तेजी 0

होडल मंडी
आवक: 500 बैग
धान 1718 भाव ₹ 3200 तेजी 0

कोटकपूरा मंडी
धान 1885 भाव ₹ 3585 तेजी 0

तरनतारन मंडी
आवक: 10,000 बैग
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3500 तेजी 0
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3675 मंदी 38
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4000 तेजी 0
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4270 तेजी 10
धान 1401 भाव ₹ 3120 मंदी 135
धान 1509 भाव ₹ 3021 तेजी 20
धान 1847 भाव ₹ 2870 मंदी 5

 

 

फतेहाबाद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4125 तेजी 0
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3900  तेजी 0
धान 1885 हाथ भाव ₹ 3495 तेजी 0
धान 1718 भाव ₹ 3195 तेजी 0
धान 1509 भाव ₹ 2900 तेजी 0
धान 1847 भाव ₹ 2700 तेजी 0
धान 1401 भाव ₹ 3330 तेजी 15
धान PB1 भाव ₹ 2825 तेजी 0

सफीदों मंडी
धान बासमती भाव ₹ 5225 तेजी 0
धान 1718 भाव ₹ 3500 तेजी 0

मुक्तसर मंडी
आवक: 40,000 बैग
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2920 मंदी 80
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3360 मंदी 17
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3565 मंदी 55
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2680 तेजी 0
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3190 मंदी 85
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3855 मंदी 65

कोटा मंडी
आवक: 1,50,000 बैग
धान 1509 भाव ₹ 2700 मंदी 41
धान 1718 भाव ₹ 3115 तेजी 15
धान DP भाव ₹ 2600 तेजी 0
धान 1847 भाव ₹ 2650 तेजी 0
धान 1885 भाव ₹ 3100 तेजी 0

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।